भारत - स्थिति-प्रश्न-उत्तर

                                                                   सीबीएसई कक्षा - 11

विषय - भूगोल
एनसीईआरटी प्रश्नोत्तर
पाठ - 1 भारत- स्थिति


1. बहुवैकल्पिक प्रश्न
(i) निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षांशीय विस्तार भारत की संपूर्ण भूमि के विस्तार के संदर्भ में प्रासंगिक है?

(क) 8° 41' उत्तर से 35° 7' उत्तर
(ख) 8° 4' उत्तर से 35° 6' उत्तर
(ग) 8° 4' उत्तर से 37° 6' उत्तर
(घ) 6° 45' उत्तर से 37° 6' उत्तर
उत्तर- (ग) 8° 4' उत्तर से 37° 6' उत्तर

(ii) निम्नलिखित में से किस देश की भारत के साथ सबसे लंबी स्थलीय सीमा है?
(क) बांग्लादेश
(ख) पाकिस्तान
(ग) चीन
(घ) म्यांमार
उत्तर- (क) बांग्लादेश

(iii) निम्नलिखित में से कौन-सा देश क्षेत्रफल में भारत से बड़ा है?
(क) चीन
(ख) फ्रांस
(ग) मिस्र
(घ) ईरान
उत्तर- (क) चीन

(iv) निम्नलिखित याम्योत्तर में से कौन-सा भारत का मानक याम्योत्तर है?
(क) 69° 30' पूर्व
(ख) 75° 30' पूर्व
(ग) 82° 30' पूर्व
(घ) 90° 30' पूर्व
उत्तर- (ग) 82° 30' पूर्व

(v) अगर आप एक सीधी रेखा में राजस्थान से नागालैंड की यात्रा करें तो निम्नलिखित नदियों में से किस एक को आप पार नहीं करेंगे?
(क) यमुना
(ख) सिंधु
(ग) ब्रह्मपुत्र
(घ) गंगा
उत्तर- (ख) सिंधु


2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए:
(i) क्या भारत को एक से अधिक मानक समय की आवश्यकता है? यदि हाँ तो आप ऐसा क्यों सोचते हैं?
उत्तर-
 हाँ, भारत को एक से अधिक मानक समय की आवश्यकता है क्योंकि देशांतर रेखाओं के मानों से यह यह स्पष्ट होता है कि इनमें लगभग 30 डिग्री का अंतर है जिससे हमारे देश के सबसे पूर्वी व पश्चिमी भागों के समय में लगभग 2 घंटे का अंतर है। कुछ देश ऐसे भी हैं, जिनमें पूर्व पश्चिम विस्तार ज़्यादा होने की वजह से एक से ज़्यादा मानक देशांतर रेखाएँ हैं। उदाहरणसंयुक्त राज्य अमेरिका में छःमानक समय तथा सोवियत संघ में ग्यारह मानक समय निर्धारित किए गए हैं।

(ii) भारत की लंबी तटरेखा के क्या प्रभाव हैं?
उत्तर-
 भारत की तटरेखा 7517 कि.मी. लंबी है। भारत तीन ओर से समुद्र से घिरा है, जिसके कारण यहाँ मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, विशाखापट्नम, कोच्चि, तूतिकोरिन, मर्मगांव, मंगलुरु, पारादीप, हल्दिया कांडला,जैसे बड़े-बड़े बंदरगाहों का विकास हुआ है, जिसकी वजह से दूसरे देशों से समुद्री मार्गों से व्यापार होता है तथा लंबी तटरेखा होने के कारण ही भारत विश्व में मछली उत्पादन में आवश्यक स्थान रखता है। इसके अलावा समुद्री संसाधनों में नमक, मोती, मूँगा, खनिज तेल आदि की भी प्राप्ति होती है।

(iii) भारत का देशांतरीय फैलाव इसके लिए किस प्रकार लाभप्रद है?
उत्तर-
 भारत 68° पूर्वी देशांतर से 97° पूर्वी देशांतर के मध्य फैला हुआ है। अर्थात् भारत का देशांतरीय विस्तार 30° है जो हमारे देश के सबसे पूर्वी तथा सबसे पश्चिमी भागों के मध्य लगभग 2 घंटे का अंतर उतपन्न करता है। जिस वजह से गुजरात की अपेक्षा अरुणाचल प्रदेश में दो घंटे पहले सूर्योदय व सूर्यास्त होता है। इन दोनों क्षेत्रों के सूर्योदय और सूर्यास्त के समय में अंतर होने के बाद घड़ी के समय में अंतर नहीं होता है।

(iv) जबकि पूर्व में, उदाहरणतः नागालैंड में, सूर्य पहले उदय होता है और पहले ही अस्त होता है, फिर कोहिमा और नई दिल्ली में घड़ियाँ एक ही समय क्यों दिखाती हैं?
उत्तर-
 नागालैंड में सूर्य पहले उदय होता है और पहले ही अस्त होता है तथा नई दिल्ली में सूर्योदय और सूर्यास्त में होता है। लेकिन समय दोनों स्थानों पर एक ही होता है। इसकी मुख्य वजह यह है कि भारत के अनेक स्थानों के समय में अंतर न हो इसके लिए एक मानक समय रेखा 82° 30' पर खींची गई है जो इलाहाबाद के पास से गुजरती है। इसलिए भारत के विभिन्न स्थानों में सूर्योदय तथा सूर्यास्त के समय में अंतर होने के बाद घड़ी के समय में अंतर नहीं होता।