औद्योगिक क्रांति-महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

                                                                 CBSE class 11 इतिहास

पाठ-9 औद्योगिक क्रांति
महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर


अति लघु प्रश्न (2 अंक वाले)

  1. प्रथम औद्योगिक क्रांति’ से क्या अभिप्राय है?
    उत्तर- ब्रिटेन में 1780 के दशक और 1850 के दशक के बीच उद्योग और अर्थव्यवस्था का जो रूपांतरण हुआ।
  2. किन दो यूरोपीय विद्वानों के द्वारा औद्योगिक क्रांति शब्द का प्रयोग किया गया था।
    उत्तर- फ्रांस में- जॉर्जिस मिशेल/जर्मनी में-फ्रॉइड्रिक एंजेल्स।
  3. कृषि क्रांति’ से क्या तात्पर्य है?
    उत्तर- इसके अन्तर्गत बड़े जमीदारों ने अपनी ही संपत्तियों के आसपास छोटे-छोटे खेत (फार्म) खरीद लिए और गांव की सार्वजनिक जमीनों को घेर लिया तथा बड़ी-बड़ी भू-संपदा बना ली। जिससे खाद्य उत्पादन की वृद्धि हुई।
  4. सर्वप्रथम भाप की शक्ति का प्रयोग (इस्तेमाल) किस रूप में किया गया?
    उत्तर- इसका प्रयोग- खनन उद्योगों में किया गया।
  5. वर्सली कैनाल’ सर्वप्रथम कहां कब तथा किसके द्वारा निर्मित की गई?
    उत्तर- इंग्लैण्ड में 1761 - जैम्स ब्रिडंली द्वारा बनाई गई।
  6. जमीदारों द्वारा बनाई गई नहरों के महत्व को स्पष्ट कीजिए।
    उत्तर- नहरें आमतौर पर बड़े जमीदारों द्वारा अपनी जमीनों पर स्थित खानों, खदानों का जंगलों के मूल्य को बढ़ाने के लिये बनाई जाती थी।
  7. फुफकारने वाला दानव’ से आप क्या समझते हैं?
    उत्तर- 1801 में रिचर्ड ट्रेविथिक ने एक इंजन का निर्माण किया जिसे ‘पंफिग डेविल’ यानी फुफकारने वाला दानव कहते थे।
  8. 1830 के दशक में नहरों के रास्ते परिवहन में कौन-कौन सी समस्याएं थींस्पष्ट कीजिए।उत्तर- (1) नहरों के कुछ हिस्से में जलपोतों की भीड़भाड़ के कारण परिवहन की रफ्तार धीमी पड़ गई।
    (2) पाले, बाढ़ या सूखे के कारण उनके इस्तेमाल का समय भी सीमित हो गया।
  9. चकबंदी’ या बड़ा पद्धति किसे कहते हैं?
    उत्तर- जिसके द्वारा 1770 के दशक से छोटे-छोटे सैकड़ों फार्म (खेत) शक्तिशली जमीदारों के बड़े फार्मों में मिला लिये गये।
  10. नहरोन्माद’’ से आप क्या समझते हैं?
    उत्तर- 1760 से 1790 ई. के बीच नहरें बनाने की 25 परियोजनाएं शुरू की गईं। 1788-1796 ई. तक की अवधि को इस नाम से पुकारा गया।

लघु प्रश्न (4 अंक वाले)

  1. ब्रिटेन में सर्वप्रथम औद्योगिक क्रांति किन परिस्थितियों के कारण प्रारंभ हुईवर्णन कीजिए।
    उत्तर- 
    1. कोयलों व लोहे की खानों की अधिकता।
    2. कृषि क्रांति।
    3. सस्ते श्रमिक।
    4. चालक शक्ति (भाप) का ज्ञान।
    5. धन की अधिकता।
  2. ब्रिटेन में कपड़ा उद्योग में क्रांति लाने वाले आविष्कारों को स्पष्ट कीजिए?
    उत्तर- 
    1. हरग्रीब्ज ने (1764) स्पिनिंग जैनी का आविष्कार किया।
    2. जॉन के ने फ्रलाइंग शटल का आविष्कार किया।
    3. आर्कराइट ने (1769) हरग्रीब्ज के चरखे में परिवर्तन किया।
    4. कार्टराइट ने (1785) ‘पावर लूम’
    5. सैम्पूअल क्रामृन ने (1779) ‘म्यूल’ मशीन बनाई
  3. ब्रिटेन में रेलवे के क्षेत्र में हुए आविष्कारों का वर्णन कीजिए तथा औद्योगिक प्रक्रिया पर पड़े प्रभावों को स्पष्ट कीजिए।
    उत्तर- 
    1. भाप का रेलवे इंजन
    2. फुफकारने वाला दानव
    3. स्लचर नामक इंजन बनाया
      प्रभाव:
      1. यह परिवहन वर्ष भर चलता था
      2. माल व यात्रियों को अधिक मात्र में लाया ले जाया जा सकता था।
      3. यह सस्ता व तेज परिवहन था।
  4. ब्रिटेन में स्त्रियों के भिन्न-भिन्न वर्गो के जीवन पर औद्योगिक क्रान्ति का क्या प्रभाव पड़ा?
    उत्तर- 
    1. औद्योगिक क्रान्ति ने उच्च वर्ग की महिलाओं का जीवन और अधिक सुविधापूर्ण तथा आनन्दमय बना दिया इसके विपरीत निम्न वर्ग की जीवन संघर्षपूर्ण बना दिया।
    2. पुरूषों की अपेक्षा महिलाओं की मजदूरी कम होती थी।
    3. महिलाओं को काम की निम्नतर परिस्थितियों में भी काम करना पड़ता था।
    4. काम की अस्वस्थ परिस्थितियों के कारण महिलाओं को स्वास्थय सम्बन्धी अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता था।
    5. महिलओं को वित्तीय स्वतन्त्रता मिली-आत्मसम्मान में वृद्धि हुई।
  5. ब्रिटेन आधुनिक औद्योगिकीकरण अनुभव करने वाला प्रथम देश क्यों माना गया थाकारणों द्वारा स्पष्ट कीजिए।
    उत्तर- 
    1. सत्रहवीं शताब्दी से राजनीतिक दृष्टि से सुदृढ़ एवं संतुलित देश था
    2. मुद्रा का विनिमय के लिए प्रयोग
    3. नकद वेतन व मजदूरी
    4. ब्रिटेन के तीनों हिस्से- इंग्लैण्ड, वेल्स और स्कॉटलैण्ड एक ही राजतंत्र के अधीन
    5. सम्पूर्ण राज्य में एक ही कानून व्यवस्था, एक ही मुद्रा प्रणाली और एक ही बाजार व्यवस्था थी।
  6. ब्रिटेन में आवागमन के साधनों में हुए नये अविष्कारों की जानकारी दीजिए।
    उत्तर- 1750 से 1903 ई॰ तक आवागमन के क्षेत्र में आश्चर्यजनक परिवर्तन हुए। इन परिवर्तनों का श्रेय नए अविष्कारों तथा अविस्कारकों को जाता है। इन अविष्कारों का संक्षिप्त वर्णन इस प्रकार:
    1. सड़कें:- स्कॉटलैण्ड के इंजीनियर जान पैक ऐडम ने छोटे पत्थरों की सहायता से मजबूत सड़के बनवाई।
    2. नहरें:- जेम्स ब्रिंडले ने बहुत सी नहरों का निर्माण करवाया।
    3. रेल इंजन - 1802 में ट्रेवीथिक ने प्रथम लोकोमोटिव इंजन की खोज की।
    4. स्टीम शिप्स - अमेरिकी वैज्ञानिक राबर्ट फुलटोन ने 1807 ई॰ में भाप वाली बोट की खोज की।
    5. मोटर कार - 19 वीं शताब्दी के अंत में एक जर्मन इंजीनियर ने पेट्रोल से चलने वाली मोटर कार का अविष्कार किया।


दीर्घ प्रश्न (8 अंक वाले)

  1. इस कथन से आप कहाँ तक सहमत हैं कि औद्योगिक क्रान्ति एक मिश्रित वरदान साबित हुई।
    उत्तर-
     औद्योगिक क्रान्ति के सकारात्मक प्रभाव
    • औद्योगिक क्रान्ति से नई नई मशीनों का आविष्कार हुआ। उत्पादन में मशीनों का प्रयोग होने से मानव को भारी कामों से छुटकारा मिला।
    • औद्योगिक क्रान्ति से यातायात व संचार के साधनों के नए-नए आविष्कार हुए। परिवहन के तीव्रगामी साधनों से समय और दूरी पर मनुष्य ने विजय हासिल की |
    • औद्योगिक क्रान्ति के फलस्वरूप मनुष्य के आराम व सुख की वस्तुएँ सस्ती कीमतों पर आम व्यक्ति को मिलने लगी।
    • कच्चे माल की मांग बढ़ने के कारण कृषि क्षेत्र में क्रान्तिकारी सुधार।
    • बैंकिग प्रणाली का विकास |
      औद्योगिक क्रान्ति के नकारात्मक प्रभाव
    • ग्रामीण लोगों का रोजगार की तलाश में शहरों में आगमन।
    • शहरों में अत्यधिक जनसंख्या के कारण स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल और आवास की समस्या|
    • स्त्रियों व बच्चों का शोषण होने के कारण स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव।
    • घरेलूव कुटीर उद्योग धन्धो का समाप्त होना।
    • समाज दो वर्ग में विभक्त- (i) उद्योगपति (ii) सर्वहारा वर्ग
  2. औद्योगिक क्रान्ति के परिमाणस्वरूप औरतों और बच्चों के जीवन पर क्या प्रभाव पड़े? वर्णन कीजिए।
    उत्तर- 
    औद्योगिक क्रान्ति का औरतों और बच्चों के जीवन पर प्रभाव
    1. उच्च वर्ग की महिलाओं का जीवन अधिक सुविधापूर्ण तथा आनन्द दायक इसके विपरीत निम्नवर्ग की महिलाओं का जीवन संघर्ष पूर्ण।
    2. पुरूषों की अपेक्षा महिलाओं की मजदूरी में कमी।
    3. महिलाओं को काम निम्नतर परिस्थितियों में करना पड़ता था।
    4. महिलाओं को वित्तीय स्वतन्त्रता मिली - आत्म सम्मान में वृद्धि।
    5. काम की घटिया परिस्थितियों के बारे में कम आन्दोलित |
    6. बच्चों के बाल मशीनों में फंस जाना उनके हाथ कुचल जाते थे।
    7. मशीनों में गिरकर बच्चे मौत के मुँह तक में चले जाते थे।
    8. कोयला खानों में रास्ता संकरा होने के कारण बच्चों को भेजते थे जिससे दुर्घटना का भय बना रहता था।
  3. औद्योगिक श्रमिकों की स्थिति में सुधार हेतू कानूनों के जरिये कौन से कदम उठाये गये? वर्णन कीजिए।
    उत्तर- 
    औद्योगिक श्रमिकों की स्थिति में कानून के जरिये सुधार
    1. सरकार ने सन् 1819 में श्रमिकों की स्थिति में सुधार के लिए कानून बनायें।
    2. नौ वर्ष से कम आयु वाले बच्चों से फैक्ट्री में काम करवाने पर पाबंदी।
    3. नौ से सोलह वर्ष की आयु वाले बच्चों से काम कराने की सीमा 12 घण्टे तक सीमित कर दी गई।
    4. 1833 के एक अधिनियम द्वारा नौ वर्ष से कम आयु वाले बच्चों को केवल रेशम की फैक्ट्रियों में काम पर लगाने की अनुमति।
    5. बड़े बच्चों के लिए काम के घण्टे सीमित कर दिये गये।
    6. फैक्ट्री निरीक्षकों की नियुक्ति करना।
    7. 1842 के खान और कोयला अधिनियम ने 10 वर्ष से कम बच्चों व स्त्रियों से खानों में नीचे काम लेने पर पाबन्दी लगाना।
    8. 1847 में यह कानून बना 18 साल से कम उम्र के बच्चों और स्त्रियों से 10 घण्टे से अधिक काम न लिया जाय।
  4. भाप की शक्ति का विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक रूप से प्रयोग होने लगा। सविस्तार विवेचना कीजिए ।
    उत्तर- 
    भाप की शक्ति का विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक रूप से प्रयोग -
    1. भाप अत्यधिक शक्ति उत्पन्न कर सकता है तो यह बड़े पैमाने पर औद्योगीकरण के लिए निर्णायक सिद्ध हुआ।
    2. भाप की शक्ति उच्च तापमानों पर दबाव पैदा करती है जिससे अनेक प्रकार की मशीनें चलाई जा सकती है।
    3. भाप की शक्ति उर्जा का अकेला स्रोत था जो मशीनरी बनाने के लिए भी भरोसेमन्द और कम खर्चीला था |
    4. भाप की शक्ति का सर्वप्रथम प्रयोग खनन उद्योग में किया गया।
    5. थामस सेवरी ने खानों से पानी बाहर निकालने के लिए माइनर्स फ्रेंड नामक भाप के इंजन का माडल बनाया। ये इंजन छिछली गहराइयों में धीरे-2 काम करते थे।
    6. 1712 में थामस न्यूकॉमेन ने इसे विकसित किया परन्तु इसके संघनन बेलन के लगातार ठण्डा होते रहने से इसकी उर्जा खत्म होती रहती थी।
    7. 1769 में जेम्स वाट ने एक ऐसी मशीन बनाई जिसमें भाप का इंजन केवल एक साधारण मशीन की बजाय एक प्राइम मूवर के रूप में काम।
    8. अठहारवीं शताब्दी के अन्त तक वाट के भाप इंजन ने द्रव चालित शक्ति का स्थान लेना शुरू कर दिया।