अंतर्राष्ट्रीय संगठन - महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

सीबीएसई कक्षा -12 राजनीति विज्ञान
महत्वपूर्ण प्रश्न
पाठ-6
एक ध्रुवीय विश्व में अन्तर्राष्ट्रीय संगठन

एक अंकीय प्रश्न:-
1. IMF का शब्द विस्तार लिखिये।
उत्तरInternational Monetary fund (अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष)
2. प्रथम विश्वयुद्ध के बाद युद्ध रोकने के लिए कौन-सा अन्तर्राष्ट्रीय संगठन बनाया गया।
उत्तरराष्ट्र संघ
3. वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र संघ के सदस्य देशों की संख्या कितनी है?
उत्तर193
4. अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय के न्यायधीशों की संख्या कितनी है?
उत्तर15
5. अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय कहां है?
उत्तरहेग - नीदरलैण्ड्स
6. UNO के वर्तमान महासचिव का नाम बताइये।
उत्तरबान की मून
7. अन्तर्राष्ट्रीय संगठन महत्वपूर्ण क्यों होते हैं?
उत्तरयुद्ध व शांति के मामलों में मदद
8. UNO की स्थापना कब की गई थी?
उत्तर24 October 1945
9. पर्यावरण से जुड़े एक अन्तर्राष्ट्रीय संगठन का नाम बताइये।
उत्तरसंयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP), ग्रीन पीस
10. विश्व व्यापार संगठन का एक कार्य लिखिये।
उत्तरविश्व व्यापार के नियम निर्धारण
11. भारत संयुक्त राष्ट्र संघ का सदस्य कब बना?
उत्तर30 अक्टूबर 1945
12. संयुक्त राष्ट्र संघ की प्रधान प्रतिनिधि कौन होता है?
उत्तरमहासचिव

दो अंकीय प्रश्न:-
1. UNO की सुरक्षा परिषद् के स्थाई सदस्य देशों के नाम लिखिये।
उत्तरU.S.A., U.K., रूस, फ्रांस, चीन
2. मानवाधिकारों की रक्षा में संलग्न दो गैर सरकारी अन्तर्राष्ट्रीय संगठन कौन से हैं?
उत्तरएमनेस्टी इंटरनेशनल व ह्यूमन राईट्स वाॅच
3. निषेधाधिकार (Veta Power) किसे कहते हैं?
उत्तरसामूहिक निर्णय पर मना करना।
4. UNO के विभिन्न अंगों के नाम लिखिये।
उत्तरमहासभा, सुरक्षा परिषद्, सचिवालय, अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय, आर्थिक सामाजिक परिषद् तथा न्यासिता परिषद्।
5. UNO के प्रतीक चिन्ह पर टिप्पणी करो।
उत्तरजैतून की पत्तियों के बीच में विश्व का मानचित्र, जैतून की पत्तियां विश्व शांति का संकेत देती है |
6. विश्व बैंक के मुख्य कार्य क्या हैं?
उत्तरकृषि, ग्रामीण विकास, पर्यावरण सुरक्षा, सुशासन, आधरभूत ढांचे के लिए काम करता है।
7. सुरक्षा परिषद् का विस्तार कब कितने सदस्यों से किया गया?
उत्तर1965 में, 11 सदस्यों में 04 सदस्य और बढ़ाये गये।
8. विश्व के सामने वर्तमान की चुनौतियां बताइये।
उत्तरआतंकवाद, जातीय संघर्ष, परमाणु प्रसार, पर्यावरण हानि, गृहयुद्ध, जलवायु परिवर्तन।
9. अन्तर्राष्ट्रीय आण्विक ऊजा एजेंसी (IAEA) की स्थापना व कार्य बताओ।
उत्तरस्थापना 1957, कार्य-परमाणु ऊर्जा का सैन्य प्रयोग रोकना, शांति पूर्ण उपयोग बढ़ाना।
10. अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के क्या कार्य हैं?
उत्तरविश्व स्तर को वित्त व्यवस्था की देखरेख तथा वित्तीय व तकनीकी सहायता देना।

चार अंकीय प्रश्न:-
1. हमें अन्तर्राष्ट्रीय संगठनों की आवश्यकता क्यों होती है?
उत्तरस्मरणीय बिन्दु देखें।
2. सुरक्षा परिषद् के स्थायी सदस्य देशों के नाम बताओ तथा इनको स्थायी प्रदान करने के कारणों पर प्रकाश डालिये।
उत्तरU.S.A., U.K., रूस, चीन, फ्रांस ये देश द्वितीय विश्व युद्ध के विजेता तथा शक्तिशाली देश रहे |
3. संयुक्त राष्ट्र संघ अमेरिकी वर्चस्व को रोकने में सक्षम है या नहीं। सिद्ध कीजिए।
उत्तरUNO पर USA के प्रभाव के कारण:-
  1. 1. सबसे बड़ा वित्तीय योगदान कर्ता
  2. 2. मुख्यालय USA के भू-क्षेत्र में स्थित
  3. 3. अधिकतर कर्मचारी USA से है।
UNO की आवश्यकता के कारण
  1. 1. उपयोगी संस्था
  2. 2. विचार मंथन का मंच
  3. 3. USA नीतियों की आलोचना का मंच
  4. 4. इसके बिना विश्व भयानक
4. भारत को संयुक्त राष्ट्र की सदस्यता से क्या लाभ हुए हैं?
उत्तर1. विश्व के बड़े परिवार के सदस्य
2.आर्थिक सामाजिक विकास में सहायता
3. अपनी अखण्डता व स्वतंत्रता के प्रति आश्वस्त
4. अन्तर्राष्ट्रीय क्षेत्र में सम्मान
5. निम्न तथ्यों को सुमेलित कीजिए।
(A)रेड क्रॉस सोसाइटी (i) विश्व व्यापार नियम
(B)एमनेस्टी इंटरनेशनल (ii) युद्ध व आपदा पीड़ित सहायता
(C)विश्व व्यापार संगठन (iii) आर्थिक उन्नति व ऋण देना
(D)अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (iv) मानवाधिकार रक्षा
उत्तर1.रेडक्रॉस सोसाइटी - युद्ध व आपदा पीड़ित सहायता
2.एमनेस्टी इंटरनेशनल - मानवाधिकार रक्षा
3.विश्व व्यापार संगठन - विश्व व्यापार के नियम
4.अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष - आर्थिक उन्नति व ऋण
6. कार्टून पर आधरित निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
(A)प्रस्तुत कार्टून किससे सम्बन्धित है।
(B)कार्टून में दायें हाथ से बात नहीं समझोगे तो बायें हाथ से समझाई जायेंगी स्थिति का व्यक्त किया गया है इस स्थिति को अपने शब्दों में स्पष्ट कीजिए।
उत्तरA. यह कार्टून सयुंक्त राष्ट्र संघ से संबंधित है।
B. दायें हाथ का आशय विवादपूर्ण स्थितियों का सामना शांतिपूर्ण वार्ताओं द्वारा किये जाने से है। और बायें हाथ से समझाई जायेगी से UNO है कि यदि अपराधी देश नहीं मानते तो UNO अपराधी देश के विरुद्ध सैन्य कार्यवाही कर सकते हैं।

छः अंकीय प्रश्न:-
1. द्वितीय विश्व युद्ध के बाद विश्व की राजनीति में क्या परिवर्तन आयें?
उत्तर1. सोवियत संघ का पतन
2. USA का वर्चस्व
3. USSR का उत्तराधिकारी
4. चीन बड़ी आर्थिक शक्ति
5. एशिया की अर्थव्यवस्था अपेक्षा से अधिक बढ़ी।
6. UNO की सदस्यता में वृद्धि
7. विश्व में नवीन चुनौतियां
2. आप भारत के नागरिक के रूप में सुरक्षा परिषद् की स्थाई सदस्यता के समर्थन में क्या तर्क देंगे?
उत्तर1. विश्व आबादी में दूसरा स्थान
2. सबसे बड़ा लोकतंत्र
3. उभरती आर्थिक शक्ति
4. UNO के अभियानों में योगदान
5. UNO का संस्थापक सदस्य
6. गुट निरपेक्ष आन्दोलन का नेतृत्व
7. परमाणु शक्ति सम्पन्न
8. सहिष्णुता की संस्कृति
3. संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत के योगदान पर प्रकाश डालिए।
उत्तर1. संयुक्त राष्ट्र को सर्वव्यापक बनाना
2. निशस्त्रीकरण के प्रयास
3. उपनिवेशवाद तथा रंगभेद के विरुद्ध संघर्ष का समर्थन
4. मानवाधिकारों की रक्षा
5. अन्तर्राष्ट्रीय शांति व सुरक्षा में योगदान
4. वर्तमान समय में सुरक्षा परिषद् में सुधारों की मांग क्यों हो रही है? आप इसके सुधार के क्या उपाय बातयेंगे?
उत्तरसुधारों की मांग के कारण
1. इसके निर्णयों पर पश्चिमी हित प्रभावी होता है।
2. सुरक्षा परिषद् में समान प्रतिनिधित्व नहीं है।
3. सदस्य संख्या बढ़ने से सुरक्षा परिषद् का विस्तार हों
सुधार के सुझाव:-
1. सदस्य संख्या बढ़े।
2. निषेधाधिकार (Veta Power) समाप्त किया जायें।
5. एक ध्रुवीय विश्व में संयुकत राष्ट्र संघ की क्या समस्यायें हैं? स्थाई सदस्यों की सहमति के बिना इनको दूर नहीं किया जा सकता है? स्पष्ट करें।
उत्तर1. USA की सैन्य शक्ति के कारण उसके विरुद्ध कोई निर्णय न ले पाना।
2. USA की मजबूत आर्थिक शक्ति तथा UNO की इस पर आर्थिक निर्भरता।
3. USA के भू-क्षेत्र में UNO का स्थित होना।
4. वीटो अधिकार होना।
5. वीटो अधिकार त्यागने की भावना न होना।
6. स्थाई सदस्यों की सहमति के बिना सुधार सम्भव नहीं।