भारतीय राजनीति नए बदलाव - महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

सीबीएसई कक्षा -12 राजनीति विज्ञान
महत्वपूर्ण प्रश्न
पाठ-18
भारतीय राजनीति : नए बदलाव

एक अंकीय प्रश्न
1. मंडल आयोग की मुख्य सिफारिश क्या थी?
उत्तरअन्य पिछड़े वर्गो (ओबीसी) को सरकारी नौकरियों में आरक्षण
2. निम्न कथन को शुद्ध कीजिए:-
‘कांग्रेस प्रणाली का अंत 2004 के आम चुनावों के उपरांत हुआ।’
उत्तरकांग्रेस प्रणाली का अंत 1989 के आम चुनावों के उपरांत हुआ।
3. भारत में नई आर्थिक नीति कब लागू की गई?
उत्तर1991 में
4. शाहबानों मामला कब सामने आया?
उत्तर1985 में
5. भारतीय जनता पार्टी का गठन कब हुआ?
उत्तर1980 में
6. बहुजन समाज पार्टी की स्थापना में किसकी महत्वपूर्ण भूमिका थी?
उत्तरकांशीराम की
7. गुजरात में साम्प्रदायिक दंगे कब भड़के?
उत्तर2002 में
8. गुजरात में किस घटना की प्रतिक्रिया स्वरूप दंगे भड़के?
उत्तरगोधरा की घटना
9. वर्तमान में किस दल की सरकार चल रही है?
उत्तरसंयुक्त प्रगतिशील मोर्चा (संप्रग) की।

दो अंकीय प्रश्न
1. कांग्रेस प्रणाली के अंत से क्या अभिप्राय है?
उत्तर1989 के बाद कांग्रेस का प्रभुत्व समाप्त हो गया।
2. दो गठबंधन सरकारों के उदाहरण दीजिए?
उत्तर1989 की राष्ट्रीय मोर्चा सरकार
1996 की संयुक्त मोर्चा सरकार आदि।
3. निम्न में से कौन कभी प्रधानमंत्री नहीं रहे:
(1) सोनिया गांधी
(2) इन्द्रकुमार गुजराल
(3) चन्द्रशेखर
(4) लालकृष्ण आडवाणी
उत्तरसोनिया गांधी, लालकृष्ण आडवाणी
4. गठबंधन सरकार से क्या अभिप्राय है?
उत्तरकई राजनीतिक दलों द्वारा मिलकर सरकार बनाना।
5. मंडल आयोग की नियुक्ति कब की गई? इसके अध्यक्ष कौन थे?
उत्तर1978 में जनता पार्टी सरकार के समय।
इसके अध्यक्ष बिन्देश्वरी प्रसाद मंडल थे।
6. किस वर्ष लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी में 415 सीटें जीती? उस समय प्रधानमंत्री कौन बना?
उत्तर1984 के चुनावों में राजीव गांधी प्रधानमंत्री बने।
7. बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के अभ्युदय पर टिप्पणी कीजिए
उत्तरकांशीराम की भूमिका-1984 में स्थापना, शुरूआती दौर में उत्तर प्रदेश और पंजाब के दलितों का समर्थन मिला।
8. निम्न को कालक्रम के अनुसार व्यवस्थ्तिा करे:-
(क)संप्रग सरकार का गठन
(ख)गोधरा की दुर्घटना
(ग)मंडल आयोग की सिफारिश लागू करना
(घ)बाबरी मस्जिद का विध्वंस
उत्तर- 1990: मंडल आयोग की सिफारिश लागू करना
- 1992: बाबरी मस्जिद का विध्वंस
- 2002: गोधरा की दुर्घटना
- 2004: संप्रग सरकार का गठन

चार अंकीय प्रश्न:-
1. मंडल मुद्दे पर टिप्पणी कीजिए।
उत्तर-1978 में जनता पार्टी सरकार द्वारा मंडल कमीशन की नियुक्ति
- 1980 में सिफारिशें पेश की
- 1990 में अन्य पिछड़ा को आरक्षण संबंधी सिफारिशें वी. पी. सिंह सरकार ने लागू कर दी।
- सरकार के फैसले से उत्तर भारत के कई शहरों में हिसंक विरोध उभरा
2. गठबंधन सरकार के पक्ष और विपक्ष में से दो-दो तर्क दीजिए।
उत्तरपक्ष में तर्क –
(1) क्षेत्रीय संतुलन स्थापित करने में सहायक
(2) विभिन्न पक्षों का सरकार ने प्रतिनिधित्व
विपक्ष में तर्क –
(1) राजनीतिक अस्थिरता
(2) नीतियों में दृढ़ता का अभाव
3. दिसंबर 1992 की अयोध्या घटना के क्या प्रभाव हुए?
उत्तर- उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार केन्द्र द्वारा बर्खास्त
- उत्तर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू
- देश में सांप्रदायिक तनाव
- केन्द्र सरकार द्वारा जांच आयोग की नियुक्ति
- अधिकतर राजनीतिक दलों पर घटना की निंदा आदि।
4. भाजपा के विकासक्रम का उल्लेख कीजिए।
उत्तर- 1980 में गठन, 1980 और 1984 के चुनावों में खास सफलता नहीं
- 1986 के बाद हिन्दु राष्ट्रवाद के तत्वों पर जोर
- राम जन्म भूमि सुरक्षा
- 1996 में सबसे बड़ी पार्टी बनी
- 1998 से 2004 तक भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन की सरकार
5. निम्नलिखित का मिलान कीजिए:-
(क) सर्वानुमति की राजनीति             (i) शाहबानो मामला
(ख) जाति आधारित दी                (ii) अन्य पिछड़ा वर्ग का उभार
(ग) पर्सनल लॉ और लैंगिक न्याय  (iii) गठबंधन सरकार
(घ) क्षेत्रीय पार्टियों की बढ़ती ताकत (iv) आर्थिक नीतियों पर सहमति
उत्तर(क).................................... (iv)
(ख).................................... (ii)
(ग).................................... (i)
(घ).................................... (iii)
6. मिलान कीजिए:-
(क)एच. वी देवगौड़ा             (i) राजग गठबंधन
(ख)मोहन सिंह                 (ii) राष्ट्रीय मोर्चा
(ग)अटल बिहारी बाजपेयी  (iii) संप्रग गठबंधन
(ख)वी. पी. सिंह              (ii) संयुक्त मोर्चा
उत्तर-  (क) .................................... (iv)
(ख).................................... (iii)
(ग).................................... (i)
(घ).................................... (ii)

छः अंकीय प्रश्न
1. कांग्रेस के प्रभुत्व का दौर समाप्त हो गया है। इसके बावजूद देश की राजनीति पर कांग्रेस का असर लगातार कायम है। क्या आप इस बात से सहमत है? अपने उत्तर के पक्ष में तर्क दीजिए।
उत्तर1989 में कांग्रेस के प्रभुत्व के दौर की समाप्ति
- इसके बावजूद बाद के अधिकतर समय कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी रही है।
- 1991 से 1996 तक केन्द्र में इसकी सरकार रही है।
- 2004 से लेकर अब तक कांग्रेस के नेतृत्व वाला संप्रग गठबंधन केन्द्र में सता पर काबिज है।
- राज्यों में भी अन्य कांग्रेस का प्रभाव महत्वपूर्ण रहा है आदि
2. गठबंधन का युग 1989 से प्रारंभ हुआ और धीरे-धीरे भारत की राजनीति में स्थायी हो गया। इस कथन पर प्रकाश डालिये।
उत्तर1989 के बाद से केन्द्र में किसी एक दल की केवल अपने दम पर सरकार नहीं बनी या तो समर्थन से बनी या गठबंधन से
- क्षेत्रीय दलों की ताकत बढ़ी है
- राष्ट्रीय राजनीतिक दलों और क्षेत्रीय राजनीतिक दलों की पारस्परिक निर्भरता बढ़ी है।
- 1989, 1990, 1996, 1997, 1998, 1999, 2004, 2009 की गठबंधन सरकारें
- राज्यों की राजनीति में गठबंधन की बढ़ता महत्व आदि।
3. 1989 के बाद भारतीय राजनीति में छाए रहे मुद्दों एवं बदलावों की चर्चा कीजिए?
उत्तर- कांग्रेस के वर्चस्व के दौर की समाप्ति
- मंडल मुद्रा
- नई आर्थिक नीति
- अयोध्या विवाद
- गठबंधन की राजनीति
- क्षेत्रीय दलों का बढ़ता प्रभाव आदि
4. वर्तमान भारतीय राजनीति में अधिकतर दलों की मात्रा सहमति वाली बातों को इंगित कीजिए।
उत्तरनयी आर्थिक नीति
- पिछ़डी जातियों के राजनीतिक और सामाजिक दावो की स्वीकृति
- अन्य पिछड़ा वर्ग को आरक्षण
- देश में क्षेत्रीय दलों की भूमिका को स्वीकारना
- विचारधरा की जगह कार्यसिद्धि पर जोट
- गठबंधन की राजनीति आदि