संविधान क्यों और कैसे - महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

CBSE कक्षा 11 राजनीति विज्ञान
(भाग-1पाठ-1 संविधान क्यों और कैसे
महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

एक अंकीय प्रश्नों के उत्तर:-
  1. संविधान क्या है?
    उत्तर- राज्य की सरकार शासन करती है। डॉ. भीमराव अम्बेडकर संविधान सभा प्रारूप समिति के अध्यक्ष थे। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद।
  2. डॉ. भीमराव अम्बेडकर संविधान सभा मे किस समिति के अध्यक्ष थे?
    उत्तर- 
    डॉ. भीमराव अम्बेडकर संविधान सभा प्रारूप समिति के अध्यक्ष थे।
  3. भारतीय संविधान सभा के अध्यक्ष कौन थे?
    उत्तर- 
    डॉ. राजेंद्र प्रसाद
  4. समाज के सदस्यों में एक न्यूनतम समन्वय ओर विकास बनाना किसका पहला कार्य है?
    उत्तर- 
    संविधान का।
  5. नस्ली भेदभाव के पुराने इतिहास का उदाहरण कौन-सा देश है?
    उत्तर- 
    दक्षिण-अफ्रिका।
  6. संविधान सरकार को कौन-सा सामर्थ्य प्रदान करता है?
    उत्तर- 
    सकारात्मक लोक कल्याणकारी कदम उठाने (कार्य करने) का सामर्थ्य प्रदान करते है।
  7. संविधान की प्रस्तावना से क्या अभिप्राय है?
    उत्तर- 
    संविधान का प्रारम्भिक परिचय ही संविधान की प्रस्तावना है।
  8. 'कठोर संविधान' से आप क्या समझते है?
    उत्तर- 
    ऐसा संविधान जिसमें सरलतापूर्वक संशोधन/परिवर्तन नहीं किए जा सकता।
  9. 14 अगस्त 1947 को विभाजित भारत के संविधान सभा सदस्य कितने है?
    उत्तर- 
    299 सदस्य।
  10. पुराने सोवियत संघ के संविधान में निर्णय का अधिकार किसे दिया गया था?
    उत्तर- 
    कम्यूनिस्ट पार्टी को।
  11. अंतिम रूप से पारित भारतीय संविधान पर कितने सदस्यों ने हस्ताक्षर किए।
    उत्तर- 
    284 सदस्यों में।
  12. भारतीय संविधान में वर्तमान में कितनी अनुसूचियाँ है?
    उत्तर- 
    बारह (12) अनुसूचियाँ हैं।
  13. संविधान सभा के प्रांतीय विधान सभाओं में प्रत्येक समुदाय के सदस्यों ने अपने प्रतिनिधियों का चुनाव किस पद्धति द्वारा किया गया?
    उत्तर- 
    समानुपतिक प्रतिनिधित्व और एकल संक्रमण मत पद्धति द्वारा।
  14. क्रिप्स मिशन किस वर्ष भारत आया?
    उत्तर- 
    मार्च 1942 में।
  15. क्रिप्स मिशन ने भारतीय संविधान के संदर्भ में क्या कहा था?
    उत्तर- 
    क्रिप्स मिशन ने सुझाया कि-भारतीय संघ की स्थापना संविधान के द्वारा होगी, जिसका निर्माण संविधान सभा द्वारा किया जायेगा।

दो अंकीय प्रश्नों के उत्तर:-
  1. 'संविधान क्यों महत्वपूर्ण है?
    उत्तर- 
    वह समाज के सदस्यों में एक न्यूनतम समन्वय और विश्वास बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
  2. यदि संविधान में मूलभूत कानूनों/नियमों का अभाव होता तो क्या होता?
    उत्तर- 
    इसके अभाव में समाज का प्रत्येक सदस्य अपने आपको असुरक्षित महसूस करता। क्योंकि उसे इस ज्ञान का अभाव होता कि दूसरों के साथ कैसा व्यवहार करना है। समाज में अराजकता होती है।
  3. संविधान के दो महत्वपूर्ण कार्य लिखिए।
    उत्तर-
    1. मूलभूत नियमों का ऐसा समूह उपलब्ध कराना, जिससे समाज में एक दूसरें में एक न्यूनतम समन्वय और विश्वास बने।
    2. यह तय करना कि समाज में अन्तिम निर्णय लेने की शक्ति किसके पास होगी।
  4. "संविधान समाज की सामूहिक भलाई करने वाला स्रोत है।” उपर्युक्त कथन को दक्षिण-अफ्रीका एवं इंडोनेशिया के संदर्भ मे समझाइए।
    उत्तर-
    1. दक्षिण अफ्रीका का संविधान सरकार को अनेक उत्तरदायित्व सौंपता है, जैसे-पर्यावरण संरक्षण करना तथा अन्यायपूर्ण भेदभाव को समाप्त करना
    2. इंडोनेशिया में सरकारी जिम्मेदारी है कि वह राष्ट्रीय शिक्षा व्यवस्था बनाए तथा गरीब और अनाथ बच्चों की देखभाल करें।
  5. भारतीय संविधान निर्माण में कुल कितना समय लगा तथा कुल कितनी बैठकें हुई?
    उत्तर- 
    2 वर्ष, 11 महीने, 18 दिन तथा 166 बैठकें।
  6. संविधान सभा की प्रारूप समिति के गठन को संक्षेप में समझाइए।
    उत्तर- 
    29 अगस्त 1947 को डॉ. भीमराव अम्बेड़कर की अध्यक्षता में सात सदस्यीय समिति का गठन। इस समिति ने संविधान का प्रारूप 21 फरवरी 1948 को संविधान सभा अध्यक्ष को पेश किया।
  7. नेहरू जी, द्वारा 1946 में प्रस्तुत 'उद्देश्य प्रस्ताव' के दो उद्देश्यो को लिखिए।
    उत्तर-
    1. भारत एक स्वतंत्र सम्प्रभु गणराज्य होगा।
    2. भारत के सभी लोगों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, कानून के समक्ष समानता जैसे- मौलिक अधिकारों की गारंटी दी जायेगी।

चार अंकीय प्रश्नों के उत्तर:-
  1. भारतीय संविधान सभा के गठन प्रक्रिया को समझाइए।
    उत्तर-
     पहली बैठक 9 दिसम्बर 1946, अस्थायी अध्यक्ष डॉ. सच्चिदानंद। कैबिनेट मिशन प्रस्ताव। 11 दिस्मबर 1946 डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की स्थायी अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति।
    सदस्य संख्या 389, (292+4+93)। 14 अगस्त 1947, विभाजित भारत संविधान सभा बैठक, कुल बैंठकें-166।
  2. भारतीय संविधान सभा के गठन की किन्हीं चार कमियों का वर्णन करों।
    उत्तर-
    1. प्रभुसत्ता की कमी।
    2. प्रातों का अनुचित वर्गीकरण।
    3. देशी रियासतों को संविधान को मानने के लिए बाध्य नहीं किया।
    4. संविधान सभा के सदस्यों का चयन अलोकतांत्रिक तरीके से किया गया।
  3. ‘संविधान को जनता नहीं प्रायः एक छोटा सा समूह ही नष्ट कर देता है।” इस कथन के संदर्भ में भरतीय संविधान को मजबूती देने के लिए क्या-क्या प्रयास किए गए हैं। उल्लेख करें।
    उत्तर-
     
    1. शक्तियों का विकेन्द्रीकरण- संघ सूची, राज्य सूची, समवर्ती सूची तथा विधायिका, कार्यपालिका एवं न्यायपालिका में शक्तियों का बंटवारा।
    2. संवैधानिक निकायों को शक्तिशाली बनाना, जैस-स्वतंत्र चुनाव आयोग।
    3. बाध्यकारी मूल्य नियम प्रक्रिया के साथ कार्यपालिका में लचीलापन तथा साथ ही संविधान की कठोरता।
  4. "नेपाल में संविधान निर्माण विवाद" विषय पर संक्षेप में टिप्पणी लिखिए?
    उत्तर-
     1948 के बाद से नेपाल में पांच संविधान बन चुके हैं-1948, 1951, 1959, 1962, 1990 एवं 2006 के बाद बने संविधान पर विरोध जारी हे। वर्तमान में मधेसी आन्दोलन इस के विरुद्ध प्रदर्शन कर रहा है। अधिकांश जनता संविधान में संशोधन चाहती है।
  5. एक सफल संविधान के मौलिक प्रावधान कौन-कौन से होते हैं?
    उत्तर-
     
    1. प्रत्येक व्यक्ति को संविधान के प्रावधानों का आदर करने का कारण अवश्य होना चाहिए।
    2. बहुसंख्यको से अल्पसंख्यको की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करना
    3. समान सुविधाएं उपलब्ध कराना।
    4. छोटे सामाजिक समूहों की शक्ति को मजबूत करना।
    5. समाज में सभी की स्वतंत्रता की रक्षा करना।
  6. भारतीय संविधान सभा ने संसदीय शासन व्यवस्था और संघात्मक व्यवस्थाओं को स्वीकार किया। कैसे? समझाइए।
    उत्तर-
     
    1. संविधान सभा द्वारा सरकार के तीनों अंगों के बीच समुचित संतुलन स्थापित करने के लिए बहुत विचार मंथन किया।
    2. विधायिका और कार्यपालिका के बीच तथा केन्द्रीय सरकार और राज्यों के बीच शक्तियों का वितरण किया।

पाँच अंकीय प्रश्नों के उत्तर:-
  1. निम्नलिखित गद्यांश को ध्यान पूर्वक पढ़े तथा नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर दें-
    ‘दक्षिण अफ्रीका का संविधान सरकार को अनेक उत्तरदायित्व सौंपता है। वह सरकार को पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और अन्यायपूर्ण भेदभाव से व्यक्तियों और समूहों को बचाने के प्रयास करने के लिए कदम उठाने का अधिकार देता है और वह प्रावधान भी करता है कि सरकार धीरे-धीरे सभी के लिए पर्याप्त आवास और स्वास्थ्य सुविधाए उपलब्ध कराये।
    1. दक्षिण अफ्रीका का संविधान कब बना?
    2. क्या संविधान सरकार की शक्तियों को नियंत्रित करने वाले नियमों और कानूनों का ही नाम है?
    3. दक्षिण अफ्रीका के संविधान मे कौन-कौन सी वैश्विक समस्याओं को सम्मिलित किया गया है?
    उत्तर- i. दिसम्बर 1996 में।
    ii. नहीं, वह सरकार को ऐसी शक्तियाँ भी देता है जिससे वह समाज की सामूहिक-भलाई के लिए काम कर सकें।
    iii. पर्यावरण संरक्षण, वर्ग भेदभाव, आवास समस्या, स्वास्थ्य समस्या वैश्विक गरीबी।
  2. प्रदर्शित कार्टून को ध्यानपूर्वक देखिए एवं निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दें:-
    1. दो मुँह वाला व्यक्ति कौन है?
    2. व्यक्ति के दायीं और बायीं ओर बैठे सदस्य किस-किस विचारधारा के हैं?
    3. दोनों विचारधाराओं को संतुलित करने के लिए क्या निर्णय लिया गया?
    उत्तर- कार्टून-
    1. पं. जवाहर लाल नेहरू
    2. पश्चिमी विचारधारा के लोग
      पूर्वी अर्थात् भारतीय संस्कृति के समर्थक
    3. दोनों को संतुष्ट करने के लिए जन-गण-मन को राष्ट्रीयगान और वंदे मातरम् को राष्ट्रीय गीत बनाया।

छ: अंकीय प्रश्नों के उत्तर:-
  1. हमें संविधान की क्या आवश्यकता है? सविस्तार समझाइए।
    उत्तर-
     संविधान की आवश्यकता- देश का सर्वोच्च कानून बनाने, सरकार का निर्माण करने, शासन-व्यवस्था के तरीके बताने, सरकारों के प्रकारों (संसदात्मक/अध्यक्षात्मक/एकात्मक/संघात्मक) की जानकारी देने, सरकार के अंगों के बीच शक्तियों का बंटवारा करने। मौलिक अधिकारों की रक्षा करने के लिए है तथा अन्य।
  2. भारतीय संविधान सभा की रचना, ब्रिटिश मंत्रीमंडल की किस समिति द्वारा प्रस्तावित की गई थी? इस योजना के प्रस्तावों को सविस्तार समझाइए।
    उत्तर-
    1. ब्रिटिश मंत्रिमंडल समिति-'कैबिनेट मिशन'।
    2. सदस्यों का चयन - ब्रिटिश प्रान्तों से (292) + देशी रियासतों से (93) + चीफ कमिशनरों से (4) = 389 सदस्य।
    3. प्रत्येक प्रांत की सीटों को तीन प्रमुख समुदायों-मुसलमान, सिख और सामान्य में बंटवारा।
    4. प्रांतीय विधानसभाओं में प्रत्येक समुदाय के सदस्यों ने अपने प्रतिनिधियों को चुना।
    5. देशी रियासतों के प्रतिनिधियों के चुनाव का तरीका उनके परामर्श इसे तय किया गया आदि।
  3. भारतीय संविधान की प्रमुख विशेषताओं को समझाइए।
    उत्तर-
     संविधान की विशेषताएँ
    1. जन प्रतिनिधियों द्वारा निर्मित, लिखित एक सम्पूर्ण संविधान।
    2. यह सम्पूर्ण प्रभुत्वसंपन्न, लोकतांत्रिक, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष गणराज्य का निर्माण करता है।
    3. नागरिकों को मूल अधिकार के साथ मूल कर्तव्यों की याद दिलाता है।
    4. स्वतंत्र न्यायपालिका है।
    5. संसदीय शासन व्यवस्था।
    6. राज्य के नीति निर्देशक तत्व आदि।
  4. उदाहरण सहित सिद्ध कीजिए कि भारतीय संविधान कठोर एवं लचीलापन का समन्वय है?
    उत्तर-
     भारतीय संविधान कठोर एवं लचीलापन का समन्वय-सैद्धांतिक तौर पर भारत का संविधान कठोर है- अनुच्छेद 368 के अनुसार कुछ विषयों में संशोधन के लिए संसद के सदस्यों के दो तिहाई बहुमत के अतिरिक्त कम से कम आधे राज्यों के विधान मंडलों का समर्थन आवश्यक है। (विशेष बहुमत)
    - लचीलापन बहुत से संशोधन प्रावधानों को संसद के साधारण बहुमत से पास कर के संशोधित कर दिया जाता है।
  5. भारतीय संविधान की प्रस्तावना मे वर्णित निम्नलिखित शब्दों को सविस्तार समझाइए- (क) न्याय, (ख) स्वतंत्रता, (ग) समानता, (घ) बंधुत्व, (ड) धर्मनिरपेक्षता, (च) समाजवादी।
    उत्तर- न्याय-सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय प्रदान करना।
    स्वतंत्रता- अभिव्यक्ति, विचार, विश्वास, धर्मं, कर्म और उपासना भक्ति की स्वतंत्रता।
    समानता- सभी प्रकार के भेदभावों का अन्त या भेदभावों से मुक्ति।
    बंधुत्व- देश के हर नागरिक के बीच आपसी प्यार/स्नेह के भाव पैदा करना।
    धर्म निरपेक्षता-सभी धार्मिक विचारों वाले नागरिकों को धर्म को मानने की आजादी। समाजवादी- सरकार का उद्देश्य अधिक से अधिक जन कल्याण, समाज कल्याण को कार्य हो, लोकहित कारी कार्य हो। समाज सर्वोपरी।
  6. सिद्ध कीजिए कि भारतीय संविधान एक पुष्प-गुच्छ (BOUQUET) की भांति है। जिसमें सभी देशों के फूल समाहित हैं?
    अथवा
    भारतीय संविधान उधार लिए गये सिद्धान्तों को टोकरा है।” समझाइए।
    उत्तर-भारतीय संविधान एक पुष्प गुच्छ इस रूप में है कि इस गुच्छ में विभिन्न देशों के संवैधानिक सिद्धान्त रूपी फूल शामिल किए गये है। विभिन्न देशों की अच्छी बातों को संविधान में समाहित किया गया है।
    अथवा
    सिद्धान्तों को टोकरे के रूप में देखे तो टोकरे में विभिन्न वस्तुएं होती है उसी भाँति इस भारतीय संविधान रूपी टोकरे में - इंग्लैण्ड अमेरिका, आयरलैण्ड, कनाडा, आस्ट्रेलिया आदि का उदाहरण देते हुए स्वयं को वर्णन करेगें। जैसे देशों के संविधानिक सिद्धान्तों को लिया गया है जिसे हम उधार ली गई वस्तुओं के रूप में देखते हैं।