भूमंडलीकृत विश्व का बनना - महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

 CBSE Class 10 इतिहास

महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर पाठ - 4
भूमंडलीकृत विश्व का बनना


बहुवैकल्पिक प्रश्न:-
1. रिंडरपेस्ट क्या है?

  1. एक आदमी
  2. बीमारी
  3. एक स्थान
  4. एक स्मारक

उत्तर- (2) बीमारी

2. इनमें से कौन मित्र राष्ट्र थे?

  1. ब्रिटेन, फ्रांस, रूस
  2. ब्रिटेन, जापान, रूस
  3. जर्मनी, आस्ट्रिया-हंगरी और आटोमन तुर्की
  4. जापान, फ्रांस, जर्मनी

उत्तर- (1) ब्रिटेन, फ्रांस, रूस

3. दक्षिणी अमेरिका में एल डोराडो क्या है?

  1. वह स्थान जहाँ कोलम्बस पहुँचा था
  2. जहाँ चाँदी की खाने पायी गई
  3. किदवंतियों की बदौलत सोने का शहर
  4. एक प्रसिद्ध दास बाजार

उत्तर- (3) किदवंतियों की बदौलत सोने का शहर

4. निम्न में से किस देश के पास अर्न्तराष्ट्रीय मुद्रा कोष और विश्व बैंक में वीटो का प्रभावशाली अधिकार है?

  1. भारत
  2. संयुक्त राज्य अमेरिका
  3. जापान
  4. (श्रीलंका

उत्तर- (2) संयुक्त राज्य अमेरिका

5. किस सदी से चीन ने दूसरे देशों के साथ सम्बन्ध कम करना शुरू किया और अलग अलग पड़ने लगा।

  1. 14 वीं
  2. 15 वीं
  3. 16 वीं
  4. 17 वीं

उत्तर- (2) 15 वीं

6. एशिया को यूरोप और उत्तरी अफ्रीका से जोड़ने वाले मार्गो को किस नाम से जाना जाता है?

  1. एशियन मार्ग
  2. सिल्क मार्ग
  3. व्यापार मार्ग
  4. अफ्रीकी मार्ग

उत्तर- (2) सिल्क मार्ग

7. निम्न में से किस देश ने मक्का के आयात पर पाबन्दी लगाने के लिये कार्न ला लागू किया?

  1. भारत
  2. फ्रांस
  3. चीन
  4. ब्रिटेन

उत्तर- (4) ब्रिटेन

8. लगभग 500 साल पहले निम्न में से किस फसल के बारे में हमारे पूर्वजों को ज्ञान नही था?

  1. आलू
  2. चावल
  3. गेहूँ
  4. कपास

उत्तर- (1) आलू

9. 1928 से 1934 के बीच भारत में गेहूँ की कीमत 50 प्रतिशत तक क्यों गिर गई?

  1. कम उत्पादन के कारण
  2. बाढ़ के कारण
  3. महामंदी के कारण
  4. सूखे के कारण

उत्तर- (3) महामंदी के कारण

10. आधुनिक युग से पहले निम्न में से किसने सिल्क रूट का प्रयोग नही किया?

  1. ईसाई धर्म प्रचारक
  2. व्यापारी
  3. मुस्लिम प्रचारक
  4. पर्यटक

उत्तर- (4) पर्यटक