समय की शुरुआत से-महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

                                                             CBSE कक्षा -11 इतिहास

पाठ-1 समय की शुरुआत से
महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर


अति लघु प्रश्न (2 अंक वाले)

  1. होमिनिड का उद्भव कहाँ और कब हुआ था?
    उत्तर- 
    1. होमिनिड का जन्म अफ्रीका में हुआ।
    2. होमिनिड का जन्म 56 लाख वर्ष पहले हुआ था।
  2. आदिकालीन मानव को किस आधार पर भिन्न-भिन्न प्रजातियों में बाँटा गया हैस्पष्ट कीजिए।
    उत्तर- 
    1. खोपड़ी का आकार अलग है।
    2. जबड़े व दांत भी अलग हैं।
  3. होमो की कितनी प्रजातियां हैंस्पष्ट कीजिए। (कोई दो)
    उत्तर- 
    1. होमो हैबिलिस- औजार बनाने वाले होमो एरेक्टस- सीधे खड़े होकर पैरों के बल चलने वाले।
    2. होमो सैपियंस- चिन्तनशील मानव।
  4. फ्रांस में स्थित ‘लेजरेट’ गुफा में भोजन के क्या-क्या सबूत मिले हैं? वर्णन कीजिए। (कोई दो)
    उत्तर- 
    1. इस गुफा में दो चूल्हों के साक्ष्य मिले हैं।
    2. गुफा में खाद्य ड्डोत फलो, वनस्पतियों, बीजों काष्ठफलों, पक्षियों के अंडे और मीठे जल की मछलियों के साक्ष्य मिले हैं।
    3. इसके पास एक पुरा स्थल दक्षिणी फ्रांस के समद्र तट पर स्थित ‘टेरा अमाटा’ में घास-फूस और लकड़ी की छत वाली कच्ची झोपड़ी मिली है।
  5. होमो का अर्थ स्पष्ट कीजिए।
    उत्तर- 
    1. होमो ‘शब्द’ का अर्थ आदमी है।
    2. इसमें स्त्री-पुरुष दोनों ही माने जाते हैं।
  6. शिकारी-संग्राहक समाज किस प्रकार अपना भोजन जुटाता है वर्तमान सन्दर्भ को ध्यान में रखकर दो बिंदु दीजिए।
    उत्तर- 
    1. आज भी अधिकतर स्त्रियाँ ही खाने-पीने की सामग्री जुटाने का काम करती हैं।
    2. लेकिन ऐसे भी कई समाज हैं जहां स्त्री-पुरुष दोनो ही शिकार-संगहण तथा औजार बनाने का काम करते हैं।
    3. ऐसे समाजों में स्त्रियाँ भी भोजन जुटाने में अपना महत्वपूर्ण योग देती है।
    4. आज के शिकारी संग्राहक समाजों में स्त्री-पुरुष दोनों ही एक समान काम करते हैं।
  7. आदि मानव अपने भोजन में कौन-कौन से खाद्य-पदार्थ इस्तेमाल करता था? वर्णन कीजिए।
    उत्तर-
    1. पेड़-पौधों से मिलने वाले खाद्य-पदार्थ जैसे बीज, गठली, बेर, फल एवं कंदमूल आदि।
    2. जानवरों का मांस-स्वयं शिकर करके या मरे हुए जानवर आदि।
    3. छछूंदर, पक्षियों और उनके अंडे, सरीसृपों यहां तक कि कीड़े-मकोड़े आदि। मछली।
  8. आदि मानव के रहन-सहन की जांच इतिहासकार कैसे करते हैं? स्पष्ट कीजिए।
    उत्तर- 
    1. उनके द्वारा निर्मित शिल्पकृतियों के फैलाव की जांच करना।
    2. केन्या में किलोंबे आरै ओलोर्जेसाइली के खनन स्थानों पर हजारों की संख्या में शल्क-उपकरण और हस्तकुठार मिले हैं। जो 7 लाख से 5 लाख साल पुराने हैं
  9. आग की खोज ने मानव को किस प्रकार प्रभावित किया? तर्क देकर स्पष्ट कीजिए।
    उत्तर- 
    1. भोजन भून कर खाना शुरू कर दिया।
    2. खतरनाक जानवरों को भगाने लगा।
    3. गुफाओं में रोशनी होने लगी।
  10. होमिनिड और होमोनाइड में अन्तर स्पष्ट कीजिए।
    उत्तर- 
    1. होमिनाइड का मस्तिष्क होमोनिज की तुलना मे छोटा था।
    2. होमिनाइड चारों पैरों के विपरीत होमोनिड सीधे खड़े होकर पिछले दो पैरों के बल चलते थे

लघु प्रश्न (4 अंक वाले)

  1. “प्राइमेट” से क्या तात्पर्य है? इनकी किन्हीं पांच विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
    उत्तर-
    1. स्तनपायी/स्तनधारी प्राणियों के एक बहुत बड़े समूह का उपसमूह है।
    2. प्राइमेट उप समूह में वानर, लंगूर और मानव शामिल हैं।
    3. इनके शरीर पर बाल होते हैं।
    4. माताओं का गर्भकाल लम्बा होता है।
    5. माताओं में बच्चे को दूध पिलाने के लिए ग्रंथियां होती हैं।
  2. होमिनिड समूह की विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
    उत्तर- 
    1. मस्तिष्क का आकार बड़ा होता है।
    2. पैरों के बल सीधे खड़े होने की क्षमता।
    3. दो पैरों के बल चलना।
    4. हाथ से औजार बनाना।
    5. हाथों का इस्तेमाल अन्य कार्यों में करना।
  3. सीधे खड़े होने से आदि मानव को क्या-क्या लाभ हुए? स्पष्ट कीजिए।
    उत्तर-
    1. सीधे खड़े होने से दो हाथ स्वतंत्र हो गये।
    2. दूर तक देखने की क्षमता बढ़ गयी।
    3. हाथों का इस्तेमाल अन्य कार्यों में होने लगा।
    4. दो पैरों के बल खड़े होकर चलने लगे।
    5. दो पैरों के बल चलने से शारीरिक ऊर्जा की खपत भी कम हो गयी।
  4. पृथ्वी पर हिम युग कब आरंभ हुआ तथा इसकी विशेषताओं का वर्णन कीजिए। (कोई पांच)
    उत्तर- 
    1. पृथ्वी पर हिम युग 25 लाख वर्ष पहले आरंभ हुआ।
    2. पृथ्वी बर्फ से ढक गयी।
    3. जलवायव वनस्पति में परिवर्तन।
    4. तापमान व वर्षा में कमी।
    5. जंगल कम हो गये, घास के क्षेत्रफल बढ़ गये।
    6. आस्ट्रेलोपिथिकस प्रजाति धीरे-धीरे लुप्त हो गयी।
  5. आदि मानव अपना भोजन किस प्रकार प्राप्त करता था? वर्णन कीजिए।
    उत्तर- 
    1. संग्रहण - भोजन एकत्रित करना।
    2. शिकार - पशुओं का शिकर करना।
    3. अपमार्जन - मरे हुए जानवरों से मांस खुरचना।
    4. मछली पकड़ना - सागर से मछली पकड़ना।
    5. रसदखोरी - भोजन की तलाश में घूमना।
  6. आदि मानव ने जानवरों का शिकार करने के लिए कौन-कौन से तरीके अपनाये? वर्णन कीजिए।
    उत्तर- 
    1. भाले और तीर कमानों का विकास।
    2. मांस से हड्डी निकाल कर खाना।
    3. मांस को सुखाकर सुरक्षित रखना।
    4. समूरदार जानवरों का शिकार करना और उनकी रोयेंदार खाल का कपड़े की तरह प्रयोग करना।
    5. सुरक्षित रखे भोजन को बाद में खाना।
    6. स्त्री-पुरुष दोनों ही भोजन प्राप्त करने के लिए औजार बनाते।
  7. आदि मानव के जीवन में भाषा का विकास किस प्रकार हुआ क्रमबद्ध तरीके से स्पष्ट कीजिए।
    उत्तर-
    1. आरंभ में हाव-भाव या हाथों का चलना।
    2. गाने या गुनगुनाने जैसी मौखिक संचार व्यवस्था।
    3. बुलाने की प्रक्रिया से मनुष्य की वाणी का आरंभ।
    4. ध्वनियों का प्रयोग आरंभ।
    5. ध्वनियों का भाषा के रूप में विकास।

दीर्घ प्रश्न (8 अंक वाले)

  1. आदि मानव किन-किन तरीकों द्वारा अपना भोजन प्राप्त करता था और भोजन में कौन-कौन से खाद्य पदार्थ इस्तेमाल करता था? विस्तार से समझाइए।
    उत्तर- 
    1. शिकार, अपमार्जन तथा मछली पकड़ना।
    2. पेड़-पौधों से मिलने वाले खाद्य-पदार्थों को इकट्ठा करना।
    3. जले हुए पौधों से प्राप्त पौधों के अवशेष।
    4. अपमार्जन या रसदखोरी।
    5. पूर्व होमिनिडों द्वारा छोटे स्तनपायी जानवरों का भक्षण।
    6. योजनाबद्ध तरीके से स्तनपायी जानवरों का शिकार।
    7. मछली पकड़ना।
    8. कुछ स्थलों को सोच-समझकर शिकार के लिए चुनना।
    9. स्थान बदलने वाले जानवरों का बड़े पैमाने पर शिकार।
    10. जानवरों की आवाजाही तथा बड़ी संख्या में मारने के तरीके।
  2. 13 हजार वर्ष पहले हिम युग का अन्त होने पर खेती तथा पशुपालन में किस प्रकार विकास हुआ? विस्तार से वर्णन कीजिए।
    उत्तर- 
    1. अंतिम हिम युग के अंत के बाद अपेक्षाकृत अधिक गर्म तथा नम मौसम का प्रारंभ होना।
    2. जंगली जौ और गेहूँ के लिए अनुकूल हालात।
    3. खुले जंगलों तथा घास के मैदानों का विस्तार।
    4. जंगली घास और जानवरों के इलाकों में जन-समुदाय।
    5. जलवायु परिवर्तन तथा जनसंख्या का दबाव।
    6. खेती तथा पशुचारण की शुरुआत।
    7. खेती के प्रारंभ से एक स्थान पर अधिक समय के लिए रुकना।
    8. स्थायी तौर पर घरों का निर्माण।
    9. मिट्टी के बर्तनों को बनाना।
    10. नए किस्म के औजारों का प्रयोग।
  3. हिम युग का अंत कब हुआ? उस समय खेती तथा पशुचारण से कौन से अन्य परिवर्तन प्रारंभ हुए? वर्णन कीजिए।
    उत्तर-
    1. 13 हजार वर्ष
    2. पहले स्थायी तौर पर घरों का निर्माण
    3. नई किस्म के औजारों का प्रयोग
    4. मिट्टी के बर्तनों का बनाना (जिनमें अनाज तथा अन्य उपजों को रखा जा सके, हल जैसे अन्य उपकरण खेती के काम आने लगे और खाना पकाया जा सके)
    5. परिवहन के लिए पहिए का इस्तेमाल होने लगा।
    6. धीरे-धीरे लोहा, ताँबा और राँग जैसी धातुओं से परिचित हो गये।
  4. आदिकालीन मानव भोजन में कौन-कौन से खाद्य पदार्थ इस्तेमाल करता था तथा उन्हें 
    किस प्रकार से प्राप्त करता था वर्णन कीजिए।
    उत्तर- 
    भोजन प्राप्त करने के तरीके
    1. बीज, गुठलियों, बेर, फल एवं कदमूल
    2. ​​​​चूहे, छछूंदर जैसे कृतकों, पक्षियों, सरीसृपों और यहाँ तक कि कीड़े मकोड़ों को खाते थे
    3. मछली खाना
    4. शिकार करके जानवरों को खाना
    5. संग्रहण
    6. शिकार
    7. अपमार्जन
    8. मछली पकड़ना
  5. मानव जीवन के विकास के विभिन्न चरणों का वर्णन कीजिए।
    उत्तर-
    क) 
    (ख) आधुनिक मानव
    1. आधुनिक मानव के पूर्वज
    2. होमिनिड, होमिनाइड
    3. आस्त्रैलोपिथिक्स
    4. होमोसैपियंस
    5. होमो एरेक्टस
    6. (i) प्रतिस्थापन
    7. क्षेत्रीय निरंतरता (दोनों का वर्णन)
  6. आदिकालीन मानव और वर्तमान मानव में क्या समानतायें व असमानतायें हैं।
    अपने विचारों के द्वारा उत्तर की पुष्टि कीजिए।
    उत्तर-
     समानतायें
    1. दोनों में माताओं के अपने बच्चों को दूध पिलाने की ग्रन्थियाँ होती है।
    2. बच्चों को जन्म से पूर्व अपनी माता के गर्भ में रहना व पलना पड़ता है।
    3. दोनों के शिशुओं में पूँछ नहीं होती।
    4. दोनों के बच्चों को विकास के लिए काफी समय तक अपने माता-पिता पर निर्भर रहना पड़ता है।

    असमानतायें

    1. आदिमानव सभ्य नहीं था आधुनिक (वर्तमान) मानव सभ्य है|
    2. आदिमानव में तकनीकी ज्ञान का अभाव था वर्तमान मानव तकनीकी ज्ञान की ओर अधिक जागरूक हैं।
    3. आदिमानव के भोजन जुटाने और वर्तमान मानव के भोजन जुटाने में भिन्नता है।
    4. आदिमानव अधिकतर अस्थाई जीवन व्यतीत करते थे। वर्तमान मानव स्थाई जीवन व्यतीत करते हैं।