मूल निवासियों का विस्थापन-अभ्यास प्रश्नोत्तर

                                                    CBSE कक्षा 11 इतिहास

पाठ-10 मूल निवासियों का विस्थापन


  1. निम्नलिखित अनुच्छेद के अंत में पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
    "अमरीका की पूर्वसंध्या (यानी जब यूरोपीय लोग आए और इस महाद्वीप को उन्होंने अमरीका नाम दिया) से ठीक पहले तक विविधता हर जगह पसरी हुई थी। लोग सौ से भी ज्यादा जबानें बोलते थे। वे शिकार, मछली पकड़ना, संग्रहण, बागवानी और खेती में जो-जो मुमकिन हो, वह सब आजमाते हुए अपनी जीविका कमाते थे। मिट्टी की गुणवत्ता कैसी है और उसके इस्तेमाल तथा देख-भाल के लिए कितने प्रयास की दरकार है, इसी पर जीने के तरीके का उनका चुनाव निर्भर करता था। सांस्कृतिक और सामाजिक पूर्वाग्रह के आधार पर कुछ दूसरी चीजें तय होती थीं। मछली, अनाज, बाग के पेड़-पौधे, मांस- इनके अधिशेष हमारे यहां ताकतवर, श्रेणीबद्ध समाजों की रचना में मददगार बने, लेकिन वहां नहीं। कुछ संस्कृतियां सहस्त्राब्दियों तक कायम रहीं।....."
    -विलियम मैकलिश, अमरीका से पहले का दिन
    प्रश्न-
    1. उपरोक्त अनुच्छेद के लेखक का नाम लिखिए। (2)
    2. अमरीका की "पूर्व संध्या" से क्या तात्पर्य है? (2)
    3. अमरीका की पूर्व संध्या से पहले इस महाद्वीप के लोगों की विविधताओं के बारे में वर्णन कीजिए। (4)
  2. निम्नलिखित अनुच्छेद के अंत में पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
    सिडनी के इलाके का एक वर्णन, 1790
    "ब्रिटिशों की उपस्थिति ने आदिवासियों के उत्पादन को नाटकीय ढंग से अस्त-व्यस्त कर दिया। हजारों भूखे मुखों के आने से, जिनके पीछे-पीछे सैकड़ों और आए, स्थानीय संसाधनों पर अभूतपूर्व दबाव पड़ा।
    तो दारूक लोगों ने इन सबके बारे में सोचा होगा? उनके लिए पवित्र स्थानों का इतने बड़े पैमाने पर विनाश और अपनी जमीन के प्रति विचित्र, हिंसक बरताव समझ से परे था। ये नवांगतकु बिना वजह पेड़ों को काटते जाते। यह बिना वजह इसलिए जान पड़ता था कि उन्हें न डोंगी बनानी थीं, न जंगली शहद इकट्ठा करना था और न ही जानवर पकड़ने थे। पत्थरों को हटाकर उनका चट्टा लगा दिया गया, मिट्टी खोद कर उसे आकार देकर पका दिया गया, जमीन में गड्ढे बना दिए गए, बहुत भारी-भरकम इमारतें तैयार कर दी गईं। पहले-पहल उन्होंने इस सफाई की तुलना किसी पवित्र आनुष्ठानिक भूमि के निर्माण से की होगी... संभवतः उन्होंने सोचा कि एक विशाल कर्मकांडी जलसा होने जा रहा है और यह एक खतरनाक धंधा होगा, जिससे उन्हें पूरी तरह दूर रहना चाहिए। इसमें कोई संदहे नहीं कि इसके बाद दारूक उन बस्तियों से बच कर रहने लगे, और राजकीय अपहरण ही उन्हें वापस लाने का एकमात्र तरीका था।"
    -पी. ग्रिमशाँ, एम.लेक, ए. मैक्ग्राथ, एम.क्वार्टली, क्रिएटिंग ए नेशन)
    1. उपरोक्त पंक्तियों का वर्णन किस (आस्ट्रेलियाई) इलाके का है तथा कब किया गया? (2)
    2. इस इलाके में खाद्य-संसाधनों की कमी क्यों उत्पन्न हुई? (2)
    3. ब्रिटिशों की उपस्थिति ने आदिवासी के जीवन को किस प्रकार प्रभावित किया? (4)
  3. निम्नलिखित अनुच्छेद के अंत में पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
    1854 में, संयुक्त राज्य अमरीका के राष्ट्रपति को मूल निवासियों के एक नेता, सिएटल के प्रधान का खत मिला। राष्ट्रपति ने प्रधान से एक समझौते पर दस्तखत करने के लिए कहा था। समझौते के अनुसार सिएटल के लोगों की रिहाइशी जमीन का एक बड़ा हिस्सा अमरीकी सरकार को सौंपा जाना था। प्रधान ने जवाब दियाः
    "आप आकाश को, भूमि की ऊष्मा को कैसे खरीद या बेच सकते हैं? यह खयाल ही हम लोगों के लिए बहुत अजूबा है। अगर आप हवा की ताजगी और पानी की चमक के स्वामी नहीं, तो आप उसे खरीद कैसे सकते हैं? धरती का हर हिस्सा मेरी जनता के लिए पुण्य-पावन है। चीड़ की चमकती हुई हर सुई, हर बालुका-तट, घने जंगलों में पसरा हर कुहरा, सफाई करने वाला और गुनगुनाने वाला हर कीड़ा मेरे लोगों की स्मृति और अनुभवों में पवित्र है। पेड़ों में दौड़ता हुआ रस ‘रेड मैन’ की स्मृतियों का वाहक है।....
    इसलिए वाशिंगटन में बैठा महान मुखिया (ग्रेट चीफ) जब यह संदेश भेजता है कि वह हमारी जमीन खरीदना चाहता है, तो वह हमसे कुछ ज्यादा ही उम्मीद करता है। महान मुखिया का संदेश है कि वह हमारे लिए कोई जगह मुकर्रर कर देंगे, ताकि हम आराम से रह सकेंगे। वह हमारे पिता होंगे और हम उनके बच्चे होंगे। इसलिए हम इस जमीन को खरीदे जाने के प्रस्ताव पर विचार करेंगे। लेकिन यह आसान न होगा क्योंकि यह जमीन हमारे लिए पावन है। धाराओं और नदियों में बहता हुआ चमकीला पानी सिर्फ पानी नहीं है, वह हमारे पुरखों का लहू है। अगर हम आपको जमीन बेच दें तो आपको यह याद रखना होगा कि वह पवित्र है और अपने बच्चों को सिखाना होगा कि वह पवित्र है और उसके तालाबों के निथरे हुए पानी में दिखता हर भूतहा प्रतिबिंब मेरी जनता के जीवन की घटनाओं और स्मृतियों का बयान करता है। पानी की कलकल मेरे पिता के पिता की आवाज है..."
    प्रश्न-
    1. संयुक्त राज्य अमरीका के राष्ट्रपति को कब व किसका खत मिला? (2)
    2. कबीलों की जमीनों पर अधिकार करने को किस प्रकार उचित ठहराया जाता था? स्पष्ट कीजिए। (2)
    3. क्या इस समझौते के विरुद्ध तर्क देने से अमरीका का विस्तार रुक गया? (2)
    4. क्या समझौते का पालन उचित प्रकार से किया गया? तर्क देकर उत्तर की पुष्टि कीजिए। (2)

मानचित्र कार्य-

  • दिये गये संयुक्त राज्य अमेरिका के मानचित्र में निम्नलिखित स्थानों को दिखाइए।
    न्यूयॉर्क, मिशिगन, जोर्जिया, अलबामा, फ्रलोरिडा
  • दिये गये आस्ट्रेलिया के मानचित्र में 1-5 स्थानों को पहचानकर उनके नाम लिखिए।