एक दल के प्रभुत्व का दौर - महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

सीबीएसई कक्षा -12 राजनीति विज्ञान
महत्वपूर्ण प्रश्न
पाठ-10
एक दल की प्रधानता का युग

एक अंक वाले प्रश्न:-
1. भारत के प्रथम चुनाव आयुक्त का नाम लिखिये
उत्तरसुकुमार सेन
2. किसके अनुसार ‘राजनीति में नायक पूजा का भाव सीधे पतन की ओर ले जाता है’।
उत्तरडॉ. भीमराव अम्बेडकर
3. पहले तीन आम चुनावों में किस पार्टी को बहुमत मिला?
उत्तरभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
4. स्वतंत्र पार्टी का गठन कब हुआ?
उत्तर1959
5. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना कब हुई?
उत्तर1885
6. सोशलिस्ट पार्टी के संस्थापक का नाम लिखिये।
उत्तरआचार्य नरेन्द्र देव
7. कांग्रेस की ‘सराय’ से तुलना किसने की?
उत्तरडॉ. भीमराव अम्बेडकर
8. भारतीय जनसंघ की स्थापना किसने की?
उत्तरश्यामा प्रसाद मुखर्जी
9. एक दल की प्रधानता का काल लिखिये?
उत्तर1952 से 1967 तक
10. नम्बूदरीपाद कौन थे?
उत्तरकांग्रेस के नेता, महान स्वतंत्रता सेनानी, स्वतंत्र भारत के पहले मंत्री मण्डल में शिक्षा मंत्री
11. स्वतंत्र भारत के पहले मंत्रिमण्डल में स्वास्थ्य मंत्री कौन थे?
उत्तरराजकुमारी अमृत कौर
12. कांग्रेस प्रणाली क्या थी?
उत्तरलोकतांत्रिक सरकार के शुरुआती सालों में कांग्रेस शासक दल व विपक्ष दोनों की भूमिका निभाई जिसे कांग्रेस प्रणाली कहा गया था।
13. कांग्रेस दल का चुनाव चिन्ह क्या था?
उत्तरबैल की जोड़ी
14. फिल्म ‘सिंहासन’ की कहानी किस विषय पर केन्द्रित थी?
उत्तरराजनीति के जोड़-तोड़ व भ्रष्टाचार
15. संविधान प्रदत्त आपातकालीन शक्तियों का सर्वप्रथम दुरूपयोग कब और कहाँ हुआ?
उत्तर1959 में केरल की कम्यूनिस्ट सरकार को अनुच्छेद 356 के अन्तर्गत बर्खास्त कर दिया गया।

दो अंको वाले प्रश्न:-
1. ‘राजनीति समस्या नहीं अपितु समस्या का समाधान है’। स्पष्ट कीजिए।
उत्तरसमाज में साधनों का उचित बंटवारा करने के लिये राजनीति ही सबसे उचित माध्यम है। इसीलिये राजनीति समस्या नहीं बल्कि समस्या का समाधान प्रस्तुत करती है।
2. कांग्रेस के प्रभुत्व की प्रकृति समझाइये।
उत्तरनायक पूजा व एक दलीय प्रभाव
3. केरल में कांग्रेस पार्टी की हार के क्या कारण थे?
उत्तरकमजोर विपक्ष
4. एक दलीय पार्टी के प्रभुत्व का भारतीय राजनीति पर क्या प्रभाव पड़ा था?
उत्तरमतदाताओं के सामने अन्य कोई विकल्प न होना।
5. सी. राजगोपालाचारी का संक्षिप्त जीवन परिचय लिखिये।
उत्तरकांग्रेस के वरिष्ठ नेता व प्रसिद्ध साहित्यकार भारत के प्रथम गर्वनर जनरल, स्वतंत्र पार्टी के संस्थापक, भारत रत्न से सम्मानित
6. इंस्टीट्यूशनल रिवोल्यूशनरी पार्टी (PRI) से क्या अभिप्राय है? यह किस देश में कार्यरत है?
उत्तरमैक्सिकों में इस पार्टी का शासन लगभग साठ साल तक रहा है। 1929 में पार्टी का निर्माण हुआ। इसे मैक्सिकन क्रांति की विरासत हासिल रही है।
7. 1967 का वर्ष कांग्रेस के लिये अशुभ क्यों साबित हुआ?
उत्तरइस साल में 5 राज्यों में कांग्रेस की सरकार नहीं बन पाई और ‘दलबदल’ के कारण तीन राज्यों में सरकार गिर गई।

चार अंकों वाले प्रश्न:-
1. उन कारकों पर प्रकाश डालिये जिनके कारण कांग्रेस को प्रथम आम चुनावों में भारी सफलता हासिल की?
उत्तर(i) नेहरू का प्रभावशाली व्यक्तित्व
(ii) कांग्रेस पार्टी का अनुभव
(ii) अनुशासित व संगठित दल
(iii) कमजोर विपक्षी दल
2. कम्यूनस्टि पार्टी ऑफ इण्डिया की नीति व कार्यक्रम लिखिये।
उत्तर.  1941 में साम्यवादी दल कांग्रेस से अलग हुआ। यह देश की समस्याओं के समाधान के लिये साम्यवादी राह अपनाने की सरफदारी कर रहे थे। पार्टी का मानना था कि 1947 में सत्ता का हस्तांतरण सच्ची आजादी नहीं थी। 1951 में पार्टी ने हिंसक क्रांति का रास्ता छोड़ चुनावों में भाग लेने का निर्णय लिया और 16 सीटे जीती।
3. कांग्रेस किन अर्थों में एक विचारात्मक गठबंधन थी? समझाइये।
उत्तर.  कांग्रेस में हर वर्ग जाति धर्म के लोग शामिल थे जिससे सामाजिक एकता कायम हुई इसके साथ ही पार्टी ने सभी विचारधाराओं को जगह दी इस प्रकार कांग्रेस में सभी समूहों व दलों को प्रतिनिधित्व प्राप्त था। यहां एक विचार सर्वोपरि नहीं थी बल्कि सभी विचारधाराओं को कांग्रेस ने समाहित कर लिया था।
4. प्रथम लोकसभा के चुनावों के समय भारतीय समाज में महिलाओं की स्थिति बताइये।
उत्तरभारतीय समाज में महिलाओं को वह स्थान प्राप्त नहीं था जो पुरुषों को था। राजनीतिक क्षेत्र में उनकी नुमाइंदगी बहुत कम थी। महिलाओं की अपनी कोई पहचान न थी वह केवल पुरुष से संबंधित रिश्ते से पहचानी जाती थीं।
5. भारत में चुनावों के बदलते तरीकों पर प्रकाश डालिये।
उत्तरमतपेटी की जगह वोटिंग मशीन
मतदान आयु 21 से 18 वर्ष
चुनाव आयोग की सक्रियता आदि
6. पण्डित जवाहरलाल नेहरू द्वारा भारत में सार्वभौमिक मताधिकारी के लिये किये जाने वाले प्रयासों पर सम्पूर्ण विश्व की निगाहें क्यों टिकी थी?
उत्तरभारत में सर्वप्रथम चुनाव होने जा रहे थे। जनसाधारण इस प्रक्रिया से बिल्कुल अनभिज्ञ थे साथ ही गरीबी, अशिक्षा महिला वर्ग की भागीदारी न होना आदि चुनावों में बड़ी बाधा बन सकते थे।
7. कांग्रेस के गठबंधनी स्वभाव ने उसे एक असाधारण ताकत दी इस सम्बंध में अपने विचार प्रकट कीजिये।
उत्तरविरोधी स्वभाव व विचारों को समाहित कर लेने की क्षमता के कारण कांग्रेस विपक्षी दलों पर हावी रही दूसरे सभी विचारधाराओं को साथ लेकर चलने की क्षमता के कारण हर वर्ग व विचार कांग्रेस में समाहित होता गया।
8. भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी का विभाजन कब और क्यों हुआ?
उत्तरभारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी का विभाजन 1964 में हुआ जिसका कारण चीन व सोवियत संघ के बीच विचाराधारात्मक अंतर आना था। सोवियत संघ को सही मानने वाले कम्यूनिस्ट पार्टी में रहे जबकि चीन के हामी सदस्यों ने सी. पी. आई (एम) सी. पी. आई (एम) के नाम से अलग दल बनाया।

छः अंकों वाले प्रश्न:-
1. भारत और मैक्सिको में एक पार्टी के प्रभुत्व में क्या अंतर रहा है? प्रकाश डालिये।
उत्तरमैक्सिकों में पार्टी प्रभुत्व लोकतंत्र की कीमत पर कायम हुआ है जबकि भारत में पार्टी प्रभुत्व होते हुए अनेक विपक्षी दलों का अस्तित्व भी कायम रहा।
कांग्रेस को तीन आम चुनावों में भारत बहुमत मिला क्योंकि कोई विपक्षी दल ठोस कार्यक्रम लेकर चुनाव नहीं लड़ा।
2. एक दलीय प्रभुत्व का भारतीय लोकतंत्र के चरित्र पर क्या प्रतिकूल प्रभाव पड़ा? विस्तार से समझाइये।
उत्तरहां, लोकतत्रं पर प्रतिकूल असर पड़ा जो आगे चलकर 1975 की आपातकालीन तानाशाही सरकार के रूप में परिवर्तित हुआ।
3. भरतीय कम्यूनिस्ट पार्टी का विचार था कि 1947 में सत्ता का हस्तांतरण सच्ची आजादी नहीं थी? सच्ची आजादी प्राप्त करने के लिये उन्होंने क्या रास्ता अपनाया।
उत्तर साम्यवादी राह अपनाने की तरफदारी करते हुए हिसंक रास्ता अपनाया। तेलंगाना में हिंसक विद्रोह को बढ़ावा दिया।
4. भारत में लोकतंत्रात्मक राजनीतिक दलों तथा दलीय प्रतिस्पर्धा को सशक्त बनाने वाले कारकों की विवेचना कीजिये।
उत्तरभारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। भारत के स्वतंत्र निर्वाचन आयोग ने सफल चुनाव सम्पन्न कराये हैं। यहां स्वतंत्र प्रेस है। जो लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करती है तथा स्वतंत्र न्यायपालिका का महत्व सर्वोपरि है।