संस्कृतियों का टकराव-अभ्यास प्रश्नोत्तर

                                                               CBSE कक्षा 11 इतिहास

Chapter- 8 सांस्कृतियों का टकराव


  1. निम्नलिखित अनुच्छेद को पढ़िए और अन्त में पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिएः-

    आज भी अनेक सैलानी इंका लोगों के कला-कौशल के नमूनों को देखकर दंग रह जाते हैं, हालांकि चिली के कवि नेरुदा (Neruda) जैसे भी कुछ लोग हैं, जिन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला है कि ऐसे विपरीत वातावरण में खेती, शिल्प, स्थापत्य आदि के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए हजारों लोगों को कितने कठोर परिश्रम के लिए बाध्य किया गया होगा।“ऐ खेत जोतने वालो, बुनकरो, ऊंचे खतरनाक मचान पर चढ़कर चिनाई करने वाले राजगीरों, ऐंडीज के मेहनतकश पनहारो, अपनी कुचली हुई उंगलियों वाले जौहरियों, अपने लगाए पौधों की खुशहाली के लिए चिंतातुर किसानों, मिट्टी में बरबाद हुए कुम्हारो-इस जमीन की गहराइयों से झांककर मेरी ओर तो देखो; अपने पुराने दुःख-दर्दों को मिट्टी में दफनाकर जिंदगी का नया प्याला भर लाओ;
    तुमने इन खेतों, खलिहानों, खदानों में जो खून बहाया है जरा उसका नमूना तो मुझे दिखलाओ;
    जरा बताओं कि: यहां मुझ पर चाबुक की मार पड़ी थी क्योंकि मेरा तराशा गया एक हीरा जरा धुंधला रह गया था। अथवा यह धरती अपने अनाज का पत्थर का हिस्सा समय पर नहीं दे सकी थी।”
    -पाबलो नेरुड़ा (1904-1973) हाइट्स ऑफ माचू-पिच्चू, 1943 की पंक्तियों का स्वतंत्र अनुवाद।
    प्रश्न-
    1. ये पंक्तियां किस पुस्तक से ली गई हैं? (1)
    2. ये पंक्तियाँ इंका लोगों की किस विशेषता के संदर्भ में हैं? (1)
    3. कवि नेरुदा ने इंका कलाकारों तथा वास्तुकारों की मेहनत के विषय में क्या विचार व्यक्त किये हैं? (3)
    4. उपरोक्त अनुच्छेद की कौन सी पंक्तियाँ कलाकारों पर हुए अत्याचारों का सर्वाधिक मार्मिक वर्णन करती हैं? (3)
  2. निम्नलिखित अनुच्छेद को पढ़िए और अन्त में पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिएः-
    1550 के दशक में खानों का काम चालू हो जाने के बाद, संन्यासी डोमिनिगो डि सैंटो टॉमस (Dominigo de Santo Tomas) ने इंडीज की परिषद में कहा था कि पोटोसी (potosi) नरक का मुख है जो हर साल हजारों की संख्या में इंडियन लोगों को निगल जाता है और वहां के लालची और बेरहम खान मालिक उनके साथ लावारिस जानवरों जैसा बर्तात करते हैं।
    प्रश्न-
    1. इन पंक्तियों के लेखक का नाम लिखिये। (1)
    2. इन पंक्तियों में किन लोगों की दयनीय स्थिति को दर्शाया गया है? (1)
    3. खान मालिक दास श्रमिकों के साथ कैसा व्यवहार करते थे? (3)
    4. किन कारणों के फलस्वरूप सोने की खानों में काम तेजी से चल पड़ा? (3)

मानचित्र कार्य-

  • दिये गये मध्य अमेरिका के मानचित्र में निम्नलिखित को अंकित कीजिए-
    एजटेक साम्राज्य, माया संस्कृति, इंका साम्राज्य, कुजको, मैक्सिको की खाड़ी

मानचित्र कार्य-

  • दिये गये अफ्रीका के मानचित्र में 1-5 स्थान दिखाए गए हैं जहां से दास पकड़कर ले जाये गये। उन स्थानों को पहचानकर उनके नाम लिखिए।