मानव बस्ती-महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

 CBSE Class 12 Geography

Important Questions 
(भाग 1)
पाठ - 10
मानव बस्तियाँ


अतिलघु प्रश्नोत्तर

प्र॰1 कौन सा बस्ती प्रतिरूप सड़को व नदियों के किनारे विकसित होता है?

उ॰ रैखिक प्रतिरूप

प्र॰2 2006 के आरम्भ में भारत में कितने 10 लाख से अधिक जसंख्या वाले महानगर थे?

उ॰ 41

प्र॰3 किस प्रकार की बस्ती प्रतिरूप झीलों व तालाबों के इर्द-गिर्द विकसित होती हैं?

उ॰ गोलाकार बस्ती प्रतिरूप

प्र॰4 वे नगर जिनकी आकृति विषम होती है कहलाते हैं?

उ॰ अनियोजित नगर।

प्र॰5 80 लाख या उससे अधिक जनसंख्या वाले नगरों को कहते हैं?

उ॰ विराट नगर (मेगा सिटी)

प्र॰6 बस्ती किसे कहते हैं?

उ॰ बस्ती मनुष्यों के आवासों के उस संगठित निवास स्थान को कहते है जिसमें उनके रहने अथवा प्रयोग करने वाले भवनों तथा उनके आने-जाने के लिए बनाए गए रास्तों एवं गलियों को सम्मिलित किया जाता है।

प्र॰7 2001 ई. में विश्व में नगरीय जनसंख्या का प्रतिशत कितना था?

उ॰ 48 प्रतिशत

प्र॰8 संसार के उस ग्रामीण बस्ती प्रतिरूप

उ॰ तारक प्रतिरूप

प्र॰9 विश्व की सबसे पहली मिलियन सिटी कौन सी है?

उ॰ लंदन

प्र॰10 ग्रामीण बस्तियों की मुख्य आर्थिक क्रिया कौन सी है?

उ॰ प्राथमिक आर्थिक क्रियाएँ।


अतिलघु

प्र॰1 सन्न नगर का प्रयोग सबसे पहले कब व किसने किया?

उ॰ 1915 में पैट्रिक गिडिज ने।

प्र॰2 विश्व नगरी की उत्पत्ति किस शब्द से हुई? इस शब्द का प्रयोग सबसे पहले कब व किसने किया?

उ॰ विश्व नगरी की उत्पत्ति यूनानी शब्द मेगालोपोलिस से हुई है। इसका प्रयोग सबसे पहले 1957 में जीन गोटमेन ने किया।

प्र॰3 100 प्रतिशत नगरीय जनसंख्या वाले देश का नाम बताइए?

उ॰ सिंगापुर

प्र॰4 विश्व के किन्हीं दो नियोजित नगरों के नाम लिखो।

उ॰ कैनबरा, अदीस अबाबा, ह्यूस्टन।

प्र॰5 विश्व का पहला मेगासिटी कौन सा है?

उ॰ न्ययार्क


लघु प्रश्नोत्तर

प्र॰1 विश्व की ग्रामीण बस्तियों की किन्हीं तीन विशेषताओं को उदाहरणों सहित स्पष्ट कीजिए?

उ॰ विश्व की ग्रामीण बस्तियों की  विशेषताओं:

  • ग्रामीण बस्ती अधिक निकटता से भूमि तथा प्रकृति से जुड़ी होती है।
  • यहाँ के निवासी अधिकतर प्राथमिक गतिविधियों में लगे होते हैं, जैसे कृषि, पशुपालन, मछली पकड़ना आदि।
  • ग्रामीण बस्तियाँ जल स्रोतों जैसे नदियों, झीलों एवं झरनों के समीप स्थित होती है।
  • ग्रामीण बस्तियों का आकार अपेक्षाकृत छोटा होता है तथा वह वहाँ बस्ती है जहाँ की भूमि कृषि कार्य के लिए उपयुक्त व उपजाऊ होती है।

प्र॰2 ग्रामीण बस्ती किसे कहते है? नियोजित बस्तियों की दो विशेषताएँ बताइए।

उ॰ ग्रामीण बस्ती मानव के उस अधिवास को कहते है जो प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से भूमि से जुड़ी हुई होती है। वहाँ के अधिकतर निवासी प्राथमिक गतिविधियों में लगे होते हैं जैसे कृषि, पशुपालन, मत्स्यन आदि। इसकी नियोजित बस्तियों की प्रमुख विशेषताएंः-

ये बस्तियाँ सरकार द्वारा ग्रामवासियों की अधिकृत भूमि पर बसाई जाती है।

ऐसी बस्तियों में सरकार द्वारा अधिकृत भूमि पर निवासियों को सभी प्रकार की आधारभूत सुविधाएं प्रदान की जाती है जैसे आवास, पानी, बिजली, सीवर एवं सड़के आदि।

प्र॰3 बस्तियों के वर्गीकरण के क्या आधार है?

उ॰ व्यवसाय तथा जनसंख्या के आधार पर बस्तियों को ग्रामीण तथा नगरीय बस्तियों में वर्गीकृत किया जाता है। ग्रामीण बस्तियों का वर्गीकरण उनकी स्थिति, कार्य तथा आकृति के आधार पर किया जाता है। नगरीय बस्तियों का वर्गीकरण उनकी जनसंख्या, व्यवसायिक संरचना प्रशासनिक व्यवस्था, अवस्थिति एवं आकृति के आधारभूत पर किया जाता है।


विस्तापूर्वक जानें

प्र॰1 विश्व के विकासशील देशों की ग्रामीण बस्तियों की छः समस्याओं का वर्णन का वर्णन करें?

उ॰   · विकासशील देशों में ग्रामीण बस्तियों में जल की आपूर्ति पर्याप्त नही होती है पर्वतीय एवं शुष्क क्षेत्रों में निवासियों को पेयजल हेतु लम्बी दूरियाँ तय करनी पड़ती है।

  • जल जनित बीमारियाँ, जैसे हैजा, पीलिया आदि सामान्य समस्या है।
  • दक्षिण एशिया के देश प्रायः बाढ़ एवं सूखे से ग्रस्त रहते है।
  • सिचाई सुविधाओं का अभाव होने से कृषि कार्य प्रभावित होता है।
  • कच्ची सड़के एवं आधुनिक संचार के साधनों का अभाव उनके विकास मार्ग में बाधा डालता है।
  • विशाल ग्रामीण जनसंख्या के लिए स्वास्थ्य एवं शिक्षा सम्बन्धी पर्याप्त सुविधाओं का अभाव है।
  • विकास के लिए आपेक्षित आधर भूत अवसंरचना का सदैव अभाव है।

प्र॰2 मलिन बस्तियों की प्रमुख विशेषताएँ लिखे?

उ॰ गन्दी बस्तियों की विशेषताएं

1. गन्दी बस्तियों में झुग्गी बस्तियाँ, गन्दी बस्तियाँ, झोपड़-पट्टी तथा पटरियों के किनारे बने ढाँचे होते है।

2. इनमें वे लोग रहते हैं जिन्हें ग्रामीण क्षेत्रों से नगरीय क्षेत्रों में आजीविका की खोज में प्रवासित होने के लिए विवश होना पड़ता हैं।

3. गन्दी बस्तियों में जीर्ण-शीर्ण मकान, स्वास्थ्य की निम्न स्तरीय सुविधाएं, खुली हवा का अभाव तथा पेयजल की कमी, प्रकाश तथा शौच जैसी आधार भूत आवश्यक सुविधाओं का अभाव होता है।

4. गन्दी बस्तियों की अधिकांश जनसंख्या नगरीय अर्थव्यवस्था के असंगठित क्षेत्र में कम वेतन और अधिक जोखित भरे कार्यो में लगी होती है।

5. गन्दी बस्तियों के लोग अल्प पोषित होते है जिसके कारण इनमें विभिन्न रोगों और बीमारियों की संभावना बनी रहती है। यहाँ पर आग लगने की घटनाएँ अधिक होती है।

6. गन्दी बस्तियों में गरीबी उन्हें नशीली दवाओं, शराब, अपराध, गुंडागर्दी, पलायन, उदासीनता और अंततः सामाजिक बहिष्कार की ओर धकेलती हैं।

प्र॰3 विश्व की प्रथम नगरीय बस्ती कौन सी थी जिसकी जनसंख्या 1810 ई में 10 लाख थी? विकासशील देशों में नगरीय बस्तियों की प्रमुख चार समस्याओं की विवेचना कीजिए।

उ॰ लन्दन नगर

नगरीय बस्तियो की प्रमुख चार समस्याएंः-

1. विकासशील देशों में अधिकतर शहर अनियोजितः- विकाशसील देशों में अधिकतर शहर अनियोजित हैं अतः शहरों में आने वाले व्यक्ति, अत्यन्त भीड़ की स्थिति पैदा कर देते हैं विकासशील देशों के आधुनिक शहरों में आवासों की कमी, बहु मंजिले मकान, गन्दी बस्तियों की वृद्धि प्रमुख विशेषताएं है।

2. आर्थिक समस्याएंः- विश्व के विकासशील देशों में ग्रामीण व छोटे नगरीय क्षेत्रों में रोजगार के घटते अवसरों के कारण जनसंख्या का शहरों की ओर पलायन हो रहा है। नगरों में बड़ी संख्या में प्रवासी जनसंख्या के कारण अकुशल और अर्द्ध कुशल श्रमिकों का जमावड़ा हो रहा है, जबकि इन क्षेत्रों में जनसंख्या पहले से ही चरम पर होती है।

3. सामाजिक सांस्कृतिक समस्याएंः- उपलब्ध शिक्षा और स्वास्थ्य सम्बन्धी सुविधाएं गरीब नगरवासियों की पहुँच से बाहर हैं। रोजगार की कमी और शिक्षा का अभाव अपराधों की वृद्धि दर को और अधिक बदतर कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से स्थानान्तरित जनसंख्या में पुरूषों की अधिकता के कारण नगरों में लिंग अनुपात प्रतिकूल है।

4. पर्यावरण सम्बन्धी समस्याएंः- विकासशील देशों में नगरों की विशाल जनसंख्या भारी मात्रा में जल का उपयोग करती है परिणाम इसमें असाधारण कमी होती जा रही हैं। पीने के लिए घरेलू और औद्योगिक उपयोग के लिए नगरों में जल की भारी कमी है घरों और उद्योगों में पारम्परिक ईंधन के उपयोग से वायु प्रदूषण बढ़ रहा है जनसंख्या को आवास प्रदान करने के लिए विशाल कंकरीट ढांचे बनाए जाते हैं जो नगरों को उष्म द्वीप में परिवर्तित कर रहे हैं।

प्र॰4 ग्रामीण बस्ती किसे कहते हैं? संहत बस्तियों व प्रकीर्ण बस्तियों में चार अन्तर बताओ?

उ॰ ग्रामीण बस्ती अधिक निकटता से तथा प्रत्यक्ष रूप से भूमि से जुड़ी हुई होती है। यहां के निवासी अधिकतर प्राथमिक गतिविधियों में लगे होते है। जैसे कृषि, पशुपालन एवं मछली पकड़ना आदि इनके प्रमुख व्यवसाय होते हैं। बस्तियों का आकार क्षपेक्षाकृत छोटा होता है।

संहत बस्तियों तथा प्रकीण बस्तियों में अन्तर

संहत बस्तियाँ

प्रकीर्ण बस्तियां

संहत बस्तियां उपजाऊ मैदानों या नदी घाटियों में पाई जाती हैं।

प्रकीर्ण बस्तियां पर्वतीय या उच्च भूमि एवं शुष्क तथा अर्द्ध शुष्क मरूस्थलों में पाई जाती है।

इन बस्तियों में मकान एक दूसरे से सटे हुए तथा छोटे होते हैं। जिनमें यहाँ रहने के का स्थान कम होता है।

इन बस्तियों में मकान एक दूसरे से दूर तथा प्रायः खेतों के द्वारा एक दूसरे से अलग होते हैं।

यहां रहने वाला समुदाय मिलकर रहता है एवं उनके व्यवसाय भी होते हैं।

इन बस्तियों में लोग एकाकी समान जीवन व्यतीत करते हैं।

यहां लोगों का मुख्य व्यवसाय कृषि से सम्बन्धित है।

यहां विस्तृत खेती, पशुपालन एवं लकड़ी काटना मुख्य व्यवसाय हैं

प्र॰5 विश्व के विभिन्न भागों में पाई जाने वाली बस्तियों के पाचं प्रमुख प्रतिरूपों का वर्णन करो?

उ॰ 1. रैखिक प्रतिरूप - ऐसी बस्तियों का विकास सड़कों, नदियों, नहरों, रेल लाइनों के किनारे के    साथ-साथ होता है

2. आयताकार प्रतिरूप - ऐसी बस्तियों का विकास ऐसे स्थानों पर होता है जहां सड़के एक दूसरे को समकोण पर काटती है।

3. वृत्ताकार प्रतिरूप - ऐसी बस्तियों मुख्य रूप से किसी तालाब, झील, हरे-भरे मैदान या बाग के चारो और विकसित हो जाता है।

4. तारक प्रतिरूप - कभी-कभी कई सड़क मार्ग विभिन्न दिशाओं से आकर एक बिन्दु पर मिलते हैं ऐसे स्थानों पर बसे गांवों में सभी दिशाओं से आने वाली सड़कों के किनारे मकान बने होते हैं। वहां तारे के आकार की बस्तियां बन जाती है।

5. टी-आकृति प्रतिरूप - ऐसी बस्तियाँ वहां विकसित होती है जहां कोई सड़क मुख्य सड़क से आकर मिलती हैं वही समाप्त हो जाती है। ऐसे स्थानों पर सड़कों के किनारे बने मकानों से ‘टी’ आकृति की बस्ती विकसित हो जाती है।

प्र॰6 ग्रामीण बस्तियां किन्हें कहते है? ग्रामीण बस्तियों की स्थिति को प्रभावित करने वाली चार प्रमुख भौगोलिक परिस्थितियों का वर्णन कीजिए?

उ॰ ग्रामीण बस्तियों का भूमि से गहरा और प्रत्यक्ष सम्बन्ध होता है। यहां के निवासी अधिकतर प्राथमिक गतिविधियों में लगे होते हैं। जैसे कृषि, पशुपालन एवं मछली पकड़ना आदि इनके प्रमुख व्यवसाय हैं इनकी बस्तियों का आकार अपेक्षाकृत छोटा होता है।

ग्रामीण बस्तियों की स्थिति को प्रभावित करने वाली भौगोलिक परिस्थितियां

1. जल आपूर्ति - साधारणतया ग्रामीण बस्तियां जल स्त्रोतां या जलराशियों जैसे नदियों, झीलों एवं झरनों इत्यादि के समीप स्थित होती है। कभी-कभी पानी की आवश्यकता लोगों का असुविधाजनक स्थानों जैसे दलदल से घिरे द्वीपों अथवा नदी किनारों के निचले क्षेत्रों में बसने के लिए प्रेरित करती है।

2. भूमि - मनुष्य बसने के लिए उस जगह का चुनाव करता है जहां की भूमि कृषि कार्य के लिए उपयुक्त व उपजाऊ हो किसी भी क्षेत्र में प्रारम्भिक आदिवासी उपजाऊ एवं समतल क्षेत्रों में ही बसते थे। दक्षिण, पूर्वी एशिया में रहने वाले लोग नदी घाटियों के लिए निम्न भाग एवं तटवर्ती मैदानों के निकट बस्तियाँ बसाते हैं जो चावल की कृषि के लिए सहायक हैं।

3. उच्च भूमि के क्षेत्र - मानव ने अपने निवास हेतु ऊंचे क्षेत्रों को इसलिए चुना ताकि वहां पर बाढ़ के समय होने वाली क्षति से बचा जा सके एवं मकान व जीवन सुरक्षित रह सके। उष्ण कटिबंधीय देशों में दलदली क्षेत्रों के निकट लोग अपने मकान स्तम्भों पर बनाते हैं। जिससे कि बाढ़ एवं कीड़ें-मकोडों से बचा जा सके।

4. गृह निर्माण सामग्री - लोगों ने ग्रामीण बस्तियों को बसाने के लिए उन स्थानों को चुना जहाँ गृह निर्माझा सामग्री आसानी से उपलब्ध थी जैसे लकड़ी तथा पत्थर आदि। चीन के लोयस क्षेत्र में वहां के निवासी कंदराओं में मकान बनाते थे एवं अफ्रीका के सवाना प्रदेश में कच्ची टों के मकान बनाते थे।

प्र॰7 नगरीय बस्ती किसे कहते है विश्व की प्रथम नगरीय बस्ती किस नगर को कहा गया है? किसी बस्ती को नगरीय बस्ती निर्धारित करने के लिए विभिन्न देशों द्वारा प्रयुक्त मापदंड़ों की विवेचना कीजिए?

उ॰ नगरीय बस्ती वह बस्ती है जिसके निवासियों का मुख्य व्यवसाय द्वितीयक, तृतीयक एवं चतुर्थक गतिविधियों से सम्बन्धित होता है।

लंदन नगर

नगर बस्तियों का वर्गीकरण

1. जनसंख्या का आकार:- नगरीय क्षेत्रों को परिभाषित करने के लिए अधिकतर देशों ने इसी मापदंड को आधार बनाया है नगरीय क्षेत्र की श्रेणी के लिए जनसंख्या के आकार की निचली सीमा कोलम्बिया में 1500, अर्जेटिना एवं पुर्तगाल में 2000, संयुकत राज्य अमेरिका एवं थाईलैंड मे 2500, भारत में 5000 एवं जापान में 30000 व्यक्ति है।

2. व्यावसायिक संरचना:- जनसंख्या के अतिरिक्त व्यावसायिक गतिविधियों को भी नगरीय बस्तियों का मापदंड माना जाता है। इटली में उस बस्ती को नगरीय बस्ती कहां जाता है। जिसकी 50 प्रतिशत उत्पादक जनसंख्या गैर कृषि कार्य में लगी हो। भारत में यह मापदंड 75 प्रतिशत है।

3. प्रशासन:- कुछ देशों में प्रशासनिक ढांचे को इसका मापदंड माना जाता है। भारत में किसी भी आकार की बस्ती को नगरीय बस्ती में वर्गीकृत किया जाता है यदि वहां नगर पालिका, छावनी बोड, अधिसूचित नगर क्षेत्र हो। इसी प्रकार लेटिन अमेरिका के देश ब्राजील एवं बोलिविया में जनसंख्या आकार का ध्यान नही रखते हुए किसी भी प्रशासनिक नही रखते हुए किसी भी प्रशासनिक केन्द्र को नगरीय केन्द्र माना जाता है।


दीर्घ

प्र॰ आकार, उपलब्ध सुविधा व उनके द्वारा संपन्न किए जाने वाले कार्यों के आधार पर नगरीय बस्तियों का वर्गीकरण करो।

उ॰ नगरः- निर्माण, खुदरा एवं थोक व्यापार व व्यावसायिक सेवाओं के केंद्र के रूप में जाने जाते हैं।

शहरः- प्रमुख वित्तीय संस्थान, प्रादेशिक प्रशासकीय कार्यालय व यातायात के केंद्र होते हैं। 10 लाख से अधिक जनसंख्या होने पर मिलियन सिटी कहा जाता है।

सन्न नगरः- अलग-अलग नगरों या शहरों के आपस में मिल जाने से एक विशाल नगरीय क्षेत्र सन्न नगर कहलाता हैं। ग्रेटर लंदन, मानचेस्टर, शिकागों टोक्यो, वृहत मुंबई आदि।

विश्व नगरीः- यह बड़ा महानगर प्रदेश होता है जिसमें सन्न नगरों का समूह होता है। वोस्टन व वाशिंगटन इसके अच्छे उदाहरण है।

मिलयिन सिटीः- एक मिलियन से अधिक जनसंख्या वाले शहर मिलियन सिटी कहलाते हैं।

1800 में लंदन सबसे पहला मिलियन सिटी बना। विश्व में 438 मिलियन सिटी हैं