परिवहन एवं संचार-पुनरावृति नोट्स

                                                 पाठ - 8 परिवहन और संचार

पुनरावृति नोटस


अवधारणा मानचित्र

  • परिवहन के साधन- 
    (i) स्थल- सड़क, रेलवे, पाइप लाईन
    (ii) जल- सागरीय महासागरीय
    (iii) वायु- राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय             
  • रेल लाइनों का वर्गीकरण
    (चौड़ाई के आधार पर गेज
    बड़ी लाइनमानक लाइनमीटर लाइन
    1.5 मी. या अधिक1.44 मीटर1 मीटर

पाठ एक नजर में

महत्वपूर्ण बिंदु

  1. वस्तुओं तथा व्यक्तियों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने की प्रक्रिया को परिवहन कहते हैं। परिवहन की क्रिया के लिए मनुष्यों, पशुओं तथा विभिन्न प्रकार के वाहनों का उपयोग किया जाता है। सूचनाओं के आदान-प्रदान की क्रिया को संचार कहते हैं। संचार की क्रिया में सूचनाओं को उनके उद्गम स्थान से गंतव्य स्थान तक किसी चैनल के माध्यम से पहुंचाया जाता है। डाक सेवाएं, टेलीफोन तार, फैक्स, इंटरनेट और उपग्रह संचार के प्रमुख साधन हैं।
  2. संचार तथा परिवहन, आधुनिक युग में आर्थिक विकास के अभिन्न अंग बन गए हैं। प्राकृतिक संसाधन, आर्थिक क्रियाएं तथा बाजार, एक स्थान पर कम ही पाए जाते हैं। इसीलिए परिवहन तथा संचार के साधन उत्पादक केंद्रों तथा उपभोक्ता केंद्रों के मध्य संबंध स्थापित करते हैं।
  3. वस्तुओं तथा व्यक्तियों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने की प्रक्रिया को परिवहन कहते हैं। आधुनिक में मनुष्य के जीवन के लिए आवश्यक दिन-प्रतिदिन की क्रियाओं एवं व्यापार के लिये परिवहन के साधनों का होना एक आवश्यकता बन गई है | 
  4. परिवहन की कई विधायें होती है जैसे जल, स्थल, एवं वायु | इन संसाधनों से हमे दूर या नजदीक में यात्रियों  या माल का परिवहन कर सकते है |
  5. सड़क परिवहन सर्वाधिक उपयोग में आने वाली परिवहन का माध्यम है | सडकें कच्ची और पक्की दोनों प्रकार की होती है | किसी भी देश के आर्थिक स्तर का सड़कों की गुणवत्ता एवं घनत्व पर असर पड़ता है |
  6. रेलमार्ग बहुत बड़ी मात्रा में यात्रियों एवं माल ले जाने का काम करते हैं विश्व में लगभग 13 लाख कि.मी. लम्बे रेल यातायात मार्ग है |
  7. पार महाद्वीपीय रेलमार्ग उन रेलमार्गों को कहते है जो महाद्वीप के एक छोर को दुसरे छोर से मिलते है |
  8. ये रेलमार्ग किसी महाद्वीप / देश के कृषि क्षेत्रों को औद्योगिक क्षेत्रों से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं |
  9. जल परिवहन सस्ता एवं अंतर्राष्ट्रीय व्यापार का आधार है |
  10. संचार की क्रिया में सूचनाओं को उनके उद्गम स्थान से गंतव्य स्थान तक किसी चैनल के माध्यम से पहुँचाया जाता है | डाक सेवायें, टेलीफोन, तार, फैक्स इन्टरनेट और उपग्रह संचार के प्रमुख साधन है |
  11. विश्व की कुल मोटर वाहन चलाने योग्य सड़कों की लम्बाई मात्र 150 लाख किलोमीटर है | इसका 33 प्रतिशत भाग अमेरिका में पाया जाता है | 
  12. आज संचार माध्यमों से दी गई मौसम की जानकारी व भविष्यवाणी लोगों के लिए वरदान बन गई है |
  13. इन्टरनेट के विस्तार ने विश्व के आर्थिक एवं सामाजिक परिदृश्य को बहुत प्रभावित किया है |