कृषि - महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
CBSE Class 10 भूगोल
महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर पाठ - 4
कृषि
बहुविकल्पीय प्रश्न
प्रश्न 1. कौन सी एक रबी फसल है?
- धान
- तरबूज
- गेहूँ
- मक्का
उत्तर- (3) गेहूँ
प्रश्न 2. इनमें से कौन सी एक रेशदार फसल है?
- रबड़
- जूट
- टमाटर
- कॉफी
उत्तर- (ख) जूट
प्रश्न 3. निम्न में से किस पेय फसल में भारत विश्व का अग्रणी उत्पादक और निर्यातक है?
- कॉफी
- दाले
- चाय
- दही
उत्तर- (3) चाय
प्रश्न 4. निम्नलिखित में से कौन सी फसल रोपण कृषि का उदाहरण है?
- चावल
- रबर
- गेहूँ
- उपरोक्त में से कोई नही
उत्तर- (4) उपरोक्त में से कोई नही
प्रश्न 5. विश्व में कौन सा देश तिलहन उत्पादन में अग्रणी है?
- चीन
- भारत
- संयुक्त राज्य अमेरिका
- पाकिस्तान
उत्तर- (2) भारत
प्रश्न 6. निम्नलिखित में से कौन रोपण कृषि का उदाहरण है?
- जूट
- गेहूँ
- चाय
- तिलहन
उत्तर- (3) चाय
प्रश्न 7. निम्नलिखित में से कौन सा फसल रेशेदार फसल नही है?
- कपास
- रबर
- जूट
- सन
उत्तर- (2) रबर
प्रश्न 8. निम्नलिखित में से किस फसल को ‘सुनहरा रेशा’ कहा जाता है?
- गेहूँ
- चावल
- मूँगफली
- जूट
उत्तर- (4) जूट
प्रश्न 9. रेशम उत्पादन के लिए रेशम के कीड़ो को पालना क्या कहलाता है?
- सेरी कल्चर
- हार्टीकल्चर
- फलोरीकल्चर
- एग्रीकल्चर
उत्तर- (1) सेरी कल्चर
प्रश्न 10. कौन-सा देश विश्व में फल एवं सब्जियों का सबसे बड़ा उत्पादक है?
- कनाडा
- यू. एस. ए.
- पाकिस्तान
- भारत
उत्तर- (4) भारत
अति लघु उत्तर वाले प्रश्न (1 अंक वाले)
प्रश्न 1. भारत की चार रबी तथा चार खरीफ फसलों के नाम लिखी।
उत्तर- रबी - गेहूँ, चना, जौ, मटर, सरसों आदि
खरीफू - चावल, मक्का, ज्वार, बाजरा, अरहर, मुंग आदि।
प्रश्न 2. रोपण कृषि की दो विशेषताएँ लिखी।
उत्तर-
- रोपण कृषि व्यापक क्षेत्र में की जाती है।
- अधिक पूंजी और श्रम की आवश्यकता।
प्रश्न 3. दलहन तथा तिलहन फसलों के चार उदाहरण लिखी।
उत्तर- दलहन - अरहर, मूंग, उड़द, मटर, चना, मसूर आदि।
तिलहन - मूँगफली, सरसों, अलसी, तिल, सोयाबीन आदि।
प्रश्न 4. रेशम उत्पादन के लिए रेशम के कीड़ों को पालना कृषि का कौन सा प्रकार है ?
उत्तर- सेरीकल्वर
प्रश्न 5. कर्तन दहन कृषि या स्थानांतरीय कृषि विभिन्न देशों में किन-किन नामों से जाना जाता है ?
उत्तर- मैक्सिको तथा मध्य अमेरिका - मिलपा
वेनेजुएला - कोनुको
ब्राजील - रोका
इंडोनेशिया - लदाग
वियतनाम - रे
मध्य अफ्रिका - मसोले
प्रश्न 6. जीविका निर्वाह कृषि की दो विशेषताएँ लिखी।
उत्तर-
- भूमि के छोटे टुकड़ों पर परंपरागत रूप से कृषि करना।
- प्राय: मानसून, मृदा की प्राकृतिक उर्वरता तथा फसल उगाने की पर्यावरणीय परिस्थितियों की उपयुक्तता पर निर्भर।
प्रश्न 7. गहन कृषि के दो गुण लिखी।
उत्तर-
- अधिक उत्पादन के लिए अधिक मात्रा में रासायनिक उर्वरकों तथा सिंचाई का प्रयोग।
- भूखंडो का आकार छोटा होने पर कई-कई फसलें उगाना।
प्रश्न 8. 'ऑपरेशन फ्लड' किससे संबंधित है ?
उत्तर- दुग्ध उत्पादन में वृद्धि के लिए
प्रश्न 9. आर्गेनिक कृषि (जैविक कृषि) क्या है ?
उत्तर- (1) प्राकृतिक तरीकों से कृषि, उर्वरकों, कीटनाशकों का प्रयोग न करके कृषि करना कार्बनिक कृषि/आर्गेनिक कृषि या जैविक कृषि कहते है।
प्रश्न 10. “सुनहरा रेशा' किस फसल को कहा जाता है ?
उत्तर- जूट या पटसन
लघुदीर्घ उत्तर वाले प्रश्न (3/5 अंक वाले प्रश्न)
प्रश्न 1. जीविका कृषि और वाणिज्यिक कृषि में अन्तर लिखिए।
उत्तर- जीविका निर्वाह कृषि-
- यह कृषि भूमि के छोटे टुकड़े पर पुराने कृषि औजारो द्वारा की जाती है।
- किसान अपने परिवार तथा स्थानीय बाजार के लिए उत्पादन
- सघन बसे इलाको में की जाती है।
- दो या तीन फसलें उगाई जाती है।
- अनाज गेहूँ, चावल, मक्का
वाणिज्यिक कृषि-
- खेतो का आकार बड़ा
- उत्पादन निर्यात के लिए
- एक जनसंख्या वाले क्षेत्रों में की जाती है।
- एक फसल उगाई जाती हे।
- गेहूँ, कपास, गन्ना
प्रश्न 2. सरकार द्वारा किसानों के हित में किए गए संस्थागत सुधारो का वर्णन कीजिए।
उत्तर-
- स्वतन्त्रता के पश्चात-सामूहिकीकरण, जोतो की चकबंदी सहकारिता व जमीदांरी को समाप्त करना।
- प्रथम पंचवर्षीय योजना में भूमि सुधार
- कम दर पर ऋण सुविधाएं देना।
प्रश्न 3. चाय की फसल के लिए किन्ही चार भौगोलिक दशाऐ बताइए।
उत्तर-
- उष्ण तथा उपोष्ण जलवायु
- घ्यूमस और जीवांश युक्त गहरी मिट्टी
- सुगम जल निकाल वाले ढलवां क्षेत्रों में उगाई जाती है।
- पूरे वर्ष गर्म तथा नम पाला रहित जलवायु
- वर्ष भर समान रूप से वर्षा की बौछारें
- उच्च आर्द्रता
प्रश्न 4. रबड़ एवं मक्का के उत्पादन के लिए आवश्यक भौगोलिक दशाओं का वर्णन कीजिए।
उत्तर- रबड़ के लिए-
- भूमध्यरेखीय उष्ण और उपोष्ण क्षेत्र
- नम और आर्द्र जलवायु
- 25 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान
- 200 सेमी से अधिक वर्षा
मक्का के लिए
- 21 डिग्री सेल्सियस से 27 डिग्री सेल्सियस औसत तापमान
- 50 सेमी से 100 सेमी वार्षिक वर्षा
- पुरानी जलोढ़ मिट्टी
- पर खरीफ की फसल है।
प्रश्न 5. गन्ने की खेती के लिए कैसी भौगोलिक दशाऐं होनी चाहिए।
उत्तर- गन्ने की खेती के लिए भौगोलिक दशाएं
- उष्ण व आर्द्र जलवायु
- 21 डिग्री सेल्सियस से 27 डिग्री सेल्सियस तापमान
- 75 सेमी से 100 सेमी वार्षिक वर्षा
दो प्रमुख गन्ना उत्पादक राज्य
- उत्तर प्रदेश
- महाराष्ट्र
- कर्नाटक
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- बिहार
प्रश्न 6. चावल तथा कपास के उत्पादन के लिए आवश्यक भौगोलिक दशाओं को लिखिए।
उत्तर- चावल के लिए:-
- 20 डिग्री सेल्सियस से 27 डिग्री सेल्सियस तापमान
- वर्षा-75 सेमी से 200 सेमी वर्षा
- जलोढ़ व दुम्मट मृदा भूमि
- उत्तर -पूर्वी भारत, तटीय क्षेत्र एक डेल्टा क्षेत्र कपास के लिए
कपास के लिए:-
- 30 डिग्री सेल्सियस तापमान, स्वच्छ आकाश, पाला रहित 210
- 50 सेमी 100 सेमी वर्षा
- काली मृदा
- उत्पादक राज्य – महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश आदि
प्रश्न 7. भारत में उगाए जाने वाली चार रेशेदार फसलों के नाम लिखिए। इनमें से कौन सा रेशा सीधे फसल उगाने से प्राप्त नही होता। इसके उत्पादन विधि का नाम बताइये।
उत्तर-
- कपास, जूट, सन एवं प्राकृतिक रेशम
- कपास जूटसन मृदा में बोई जाती है रेशम का उत्पाद रेशम के कीड़े कोकून से
- रेशम के कीड़ो का पालन रेशम उत्पादन कहलाता है।
प्रश्न 8. भारत में गेहूँ की खेती की किन्ही चार विशेषताओं को बताइए।
उत्तर-
- गेहूँ भारत की दूसरी सबसे महत्वपूर्ण फसल है।
- यह देश के उत्तर और उत्तर पश्चिम भागों की खाद्यान्न फसल है।
- 50 से 75 सेमी वार्षिक वर्षा।
- शीत ऋतु और पकने के लिए खिली धूप।
- उत्पादक राज्य - पंजाब, हरियाण, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान आदि।
प्रश्न 9. भारतीय अर्थव्यवस्था में कृषि का क्या महत्व है ?
उत्तर-
- दो-तिहाई जनसंख्या कृषि कायों में संलग्न
- कृषि एक प्राथमिक क्रिया
- विभिन्न उद्योगों के लिए कच्चा माल उपलब्ध कराना।
- भारत की प्राचीन आर्थिक क्रियाएँ
- पिछली कुछ शताब्दियों में कृषि कार्यों में क्रांतिकारी परिवर्तन।
प्रश्न 10. सरकार द्वारा किसानों के हित में किए गए संस्थागत सुधारों के बारे में लिखें।
उत्तर-
- फसलों की बीमा सुविधा देना।
- सहकारी बैकों का विकास कर किसानों को ऋण सुविधा उपलब्ध कराना।
- फसलों के समर्थन मूल्य का उचित निर्धारण कर प्रोत्साहित करना।
- मौसम संबंधी सूचनाओं को समय-समय पर प्रसारित करना।
- कृषि संबंधी नवीन तकनीक, औजारों, उर्वरकों आदि से संबंधित कार्यक्रम रेडियों तथा दूरदर्शन पर प्रसारित करना।
प्रश्न 11. भारत में घटते खाद्य उत्पादन के लिए उत्तरदायी प्रमुख कारणों का वर्णन करो।
उत्तर-
- गैर कृषि उपयोग के साथ प्रतिस्पर्धा के कारण बोए गए क्षेत्र में कमी।
- रासायनिक उर्वरकों, कीटनाशकों का अधिक उपयोग के कारण उपजाऊ क्षमता में कमी।
- असक्षम तथा अनुचित जल प्रबंधन ने जलाक्रांतता और लवणता की समस्या की उत्पन्न किया।
- अत्यधिक भू-जल दोहन के कारण भौम स्तर गिर गया है, इससे कृषि लागत में वृद्धि।
- अपर्याप्त भंडारण क्षमता तथा बाज़ार का अभाव
प्रश्न 12. जीविका निर्वाह कृषि तथा वाणिज्यिक कृषि में अंतर बताइए।
उत्तर- जीविका निर्वाह कृषि वाणिज्यिक कृषि
1) खेतों का छोटा आकार | 1) खेतों का बड़ा आकार |
2) परंपरागत तकनीक तथा उपकरण | 2) नवीनतम तकनीक तथा औजार |
3) स्थानीय बाजार के लिए उत्पादन | 3) निर्यात करने के लिए उत्पादन |
4) दो या तीन फसलें लेना | 4) एक मुख्य फसल पर बल |
5) खाद्य फसलों की पैदावार पर बल | 5) गन्ना, कपास, गेहूँ आदि। |