संघवाद - महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

CBSE कक्षा 11 राजनीति विज्ञान
पाठ-7 संघवाद
महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

एक अंकीय प्रश्नों के उत्तर:-
  1. संघवाद के लिए भारतीय संविधान में किस शब्द का प्रयोग किया है?
    उत्तर- 
    यूनियन।
  2. संघवाद का क्या अर्थ है?
    उत्तर- 
    केन्द्र सरकार तथा राज्य सरकार स्वतंत्र रूप से अपने कार्य करते है।
  3. केन्द्र तथा राज्यों के बीच उठे विवादों का समाधान किस के द्वारा होता है?
    उत्तर- 
    भारतीय सर्वोच्च न्यायपालिका करे द्वारा।
  4. भारत में संघवाद व्यवस्था को क्यों अपनाया गया?
    उत्तर- 
    विशालता विविधता एवं अत्याधिक जनसंख्या के कारण।
  5. समवर्ती सूची पर किसको कानून बनाने का अधिकार है?
    उत्तर- 
    केन्द्र तथा राज्य सरकार दोनो को।
  6. सरकारिया आयोग कब बनाया गया?
    उत्तर- 
    1983 में
  7. राज्यों में राष्ट्रपति शासन का प्रयोग किस अनुच्छेद के अन्तर्गत होता है।
    उत्तर- 
    अनुच्छेद 356
  8. राज्यों में राष्ट्रपति शासन कितने वर्षों तक बढ़ाया जा सकता है?
    उत्तर- 
    तीन वर्षों तक
  9. राज्य पुनर्गठन आयोग की स्थापना कब हुई।
    उत्तर- 
    1954
  10. किस भारतीय राज्य का अपना संविधान है?
    उत्तर- 
    जम्मू और कश्मीर का

दो अंकीय प्रश्नों के उत्तर:-
  1. मैसूर तथा मद्रास को किस राज्य में विलय किया गया?
    उत्तर- 
    कर्नाटक, तमिलनाडु
  2. संघवाद से भारत की विविधता में एकता किस प्रकार सहायक हुई?
    उत्तर- 
    कन्द्र तथा राज्य सरकारा का अपना क्षेत्र अधिकार।
  3. अनुच्छेद-1 क्या दर्शाता है?
    उत्तर- 
    भारत राज्यों और केन्द्र प्रशासित राज्यों का एक संघ (यूनियन) है।
  4. शक्ति विभाजन का क्या अर्थ है?
    उत्तर- 
    1. कार्यपालिका के शक्तियों का बँटवारा, विधानपालिका न्यायपालिका का अपना अधिकार क्षेत्र है।
    2. संघ, राज्य, समवर्ती सूची में अपने विषय है जिसे केन्द्र तथा राज्य सरकार बनाता है।
  5. अवशिष्ट शक्तियां कौन-सी है?
    उत्तर- 
    वे विषय जिनका उल्लेख किसी सूची में नही दिया गया।
  6. राज्य स्वायतता की मांग किस आधार पर करते है?
    उत्तर- 
    राज्य स्वायत्तता की मांग भाषा, आया, वित्तीय शक्ति, प्रशासकीय शक्ति।
  7. सरकारिया आयोग में मुख्य प्रावधान क्या रखा गया है?
    उत्तर- 
    राज्यपाल की नियुक्ति अनिवार्य व निष्पक्ष होनी चाहिए।
  8. अन्त्र्रस्जीय अर्न्तराज्यीय विवादो के दो उदाहरण दीजिए।
    उत्तर- 
    सीमा विवाद नदी जल बंटवारा विवाद, जैसे- पंजाब, हरियाणा।

चार अंकीय प्रश्नों के उत्तर:-
  1. ज्यादा स्वायतता की चाह में प्रदेशों ने कौन-कौन सी मांग उठाई?
    उत्तर-
    1. नदी जल बटवारा
    2. सीमा विवाद, नए राज्यों की मांग
    3. आर्थिक वित्तीय स्वतंत्रता, संसाधनों पर अधिकार
  2. भारतीय संविधान की चार संघात्मक विशेषताएं बताइये?
    उत्तर-
    1. शक्तियों का विभाजन
    2. स्वतंत्र न्यायपालिका
    3. द्विसदनीय विधायिका
    4. संविधान
  3. भारत संविधान की चार एकात्मक विशेषताएं लिखे?
    उत्तर- 
    1. इकहरी नागरिकता
    2. केन्द्र के पास अधिक की सर्वोच्यता
    3. एकीकृत न्यायपालिका
    4. आर्थिक दृष्टि से भी राज्य दुर्बल।
  4. बहुत से प्रदेश राज्यपाल की भूमिका को लेकर खुश क्यों नहीं है।
    उत्तर- 
    राष्ट्रपति द्वारा नियुक्ति, केन्द्र सरकार के लिए कार्य राष्ट्रपति शासन लगवाने का अधिकार, विधेयक को कानून बनाने पर विवाद, केन्द्र के ऐजेन्ट के रूप में कार्य।
  5. राज्यों में राष्ट्रपति शासन के प्रावधान का उल्लेख कीजिए।
    उत्तर- 
    अनुच्छेद 356, आन्तरिक शांति भंग होने पर सरकार के पास बहुमत न रहने पर आर्थिक संकट आने पर।

पाँच अंकीय प्रश्नों के उत्तर:-
  1. दिए गए अवतरण को पढ़कर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दो-
    जहाँ एक ओर राज्य अधिक स्वायतता और आय के स्रोतों पर अपनी हिस्सेदारी के सवाल पर केन्द्र के साथ विवाद की स्थिति में रहते है, वही दूसरी ओर संघीय व्यवस्था में सीमाओं से अधिक राज्यों में आपसी विवाद के भी अनेक उदाहरण मिलते है। यह सच है कि कानूनी विवादों में न्यायपालिका पंच की भूमिका निभाती है। लेकिन इन विवादों का स्वरूप मात्र कानूनी नहीं होता। इन विवादों के राजनीतिक पहलू भी होते है अतः इनका सर्वोतम समाधान केवल विचार-विमर्श और पारस्परिक विश्वास के आधार पर ही हो सकता है।
    1. केन्द्र तथा राज्यों में किस कारण से विवाद रहता है?
    2. राज्यों में आपसी विवाद का कोई एक कारण बताइए।
    3. कानूनी विवादों की कौन हल कर सकता है? विवादों के राजनीतिक पहलू को किस प्रकार सुलझाया जा सकता है?
    उत्तर-
    1. वित्तीय, कानून बनाने के विषय, आपातकाल की शक्ति
    2. नदी जल वितरण विवाद
    3. न्यायपालिका, विचार विमर्श, पारस्परिक विश्वास
  2. कार्टून का अध्ययन करें और दिए गए प्रश्नों का उत्तर दे:-
    1. राज्यपाल की नियुक्ति कैसे होती है?
    2. कार्टून के अनुसार राज्यपाल की नियुक्ति का क्या आशय है?
    3. क्या राज्यपाल की नियुक्ति हमेशा इसी प्रकार होती है?
    उत्तर-
    1. राष्ट्रपति के द्वारा
    2. जब चाहे जिसे राज्यपाल बना दे, जब चाहे हटा दे, या दूसरे स्थान पर भेंज दे।
    3. हाँ, राज्यपाल की नियुक्ति राष्ट्रपति की इच्छा तथा केन्द्र सरकार की इच्छा से की जाती हैं।
  3. मानचित्र को ध्यान पूर्वक देखें और पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दें:-
    1. भारत के 1947 के मानचित्र से चार रियासतों के नाम लिख कर बताइए कि वर्तमान समय में इनका विलय किन राज्यों में हुआ?
    2. चार राज्यों के नाम लिखो जिनका नए राज्यों के रूप में जन्म हुआ?
    3. एक गैर हिन्दी भाषा राज्य का नाम लिखो।
    उत्तर-
    1.  रियासतराज्य
      i.राजपूतानाराजस्थान
      ii.जूनागढ़गुजरात
      iii.मैसूरकर्नाटक
      iv.मद्रासतमिलनाडु
    2. उत्तराखंड,झारखण्ड, छत्तीसगढ़, तेलंगाना
    3. आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक (कोई एक)                                     

छ: अंकीय प्रश्नों के उत्तर:-


  1. भारतीय संवधिान का स्वरूप संघात्मक है लेकिन वास्तव में एकात्मक की विशेषताएं प्रभावी है।
    उत्तर-
     
    इकहरी नागरिकता, शक्तियों का विभाजन, राष्ट्रपति की आपातकालीन शक्ति, राज्यों पर अनुच्छेद 356 का प्रयोग आदि।
  2.  
  3. संघ सूची राज्य सूची समवर्ती सूची का वर्णन करो।
    उत्तर-
     
    1. संघ सूची - राष्ट्रीय महत्व के विषय इसमें लगभग 99 विषय हैं, जैसे- रक्षा, विदेश, रेल, बन्दरगाह, बैंक, खनिज आदि।
    2. राज्य सूची – साधारणतय क्षेत्रिय महत्त्व के विषय लगभग 66 विषय है, जैसे- पुलिस, न्याय, स्थानीय स्वशासन, कृषि, सिंचाई, स्वास्थ्य अादि।
    3. समवर्ती सूची - लगभग 47/52 है, जैसे- फौजदारी, विधि प्रक्रिया, सामाजिक सुरक्षा आदि।
  4. स्वायतता और अलगाववाद का क्या अर्थ है।
    उत्तर-
     
    1. स्वायतता अधिक अधिकार प्राप्त करना, अलगाववाद-केन्द्र सरकार द्वारा भेदभाव पूर्ण व्यवहार
    2. राज्यों के द्वारा कार्य करते समय केन्द्र सरकार का हस्तक्षेप न करना।
    3. अलगाववाद ने कन्द्र सरकार राज्य सरकार करे द्वारा वित्तीय सहायता न देना, विकास संबंधी योजनाएं न बनाना।
  5. जम्मू कश्मीर को प्राप्त विशिष्ट शक्ति का वर्णन करो?
    उत्तर-
    1. अनुच्छेद 370 के द्वारा जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा
    2. केन्द्र सूची समवर्ती सूची पर केन्द्र द्वारा बनाए गए कानूनों को लागू करने से पहले जम्मू कश्मीर राज्य की सहमति
    3. अधिक स्वायतता प्राप्त
    4. आंतरिक अशांति के आधार पर आपातकाल लागू नहीं कर सकती।
    5. राज्य में नीति निर्देशक तत्व यहां लागू नहीं होते।
    6. अनुच्छेद 368 के अनुसार भारतीय संविधान के संशोधन राज्य सरकार की सहमति से ही जम्मू कश्मीर में लागू