समकालीन विश्व में अमरीकी वर्चस्व - महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

सीबीएसई कक्षा -12 राजनीति विज्ञान
महत्वपूर्ण प्रश्न
पाठ-3
समकालीन विश्व में अमेरिकी वर्चस्व

एक अंकीय प्रश्न
1. प्रथम खाड़ी युद्ध को किस ऑपरेशन के नाम से जाना जाता है?
उत्तर: “ऑपरेशन डेजर्ट स्टार्म”।
2. अमरीका का आर्थिक वर्चस्वता को चुनौती कौन से देश दे रहे हैं?
उत्तर:भारत, चीन और जापान।
3. समकालीन विश्व में अमरीकी वर्चस्व की शुरुआत कब हुई?
उत्तर: सोवियत संघ के विघटन के बाद।
4. ‘प्रथम खाड़ी युद्ध’ किन देशों के बीच लड़ा गया था?
उत्तर: इराक और लगभग उप देशों की एक संगठित फौज के बीच लड़ा गया था।
5. कौन-सा युद्ध वीडियो गेमवार बन गया था?
उत्तर: प्रथम खाड़ी युद्ध
6. राष्ट्रपति क्लिंटन के समय कौन-सा ऑपरेशन हुआ था?
उत्तर: ‘ऑपरेशन इनपफाइनाइट रीच’’।
7. आतंकवाद के खिलाफ ‘विश्वव्यापी युद्ध’ के अंग के रूप में अमेरिका ने कौन सा ऑपरेशन चलाया?
उत्तर: ‘ऑपरेशन एन्डयूरिंग फ्रीडम’।
8. ‘हेगेमनी’ शब्द का अर्थ बताइये?
उत्तर: ‘हेगेमनी’ शब्द से किसी एक राज्य के नेतृत्व या प्रभुत्व की जानकारी मिलती है।
9. इंटरनेट किस परियोजना का परिणाम है?
उत्तर: इंटरनेट अमेरिकी सैन्य अनुसंधान परियोजना का परिणाम है।
10. बैंड-वेगन नीति क्या है?
उत्तर:
11. अमेरीकी वर्चस्व से बचने का तरीका कौन-सा है?
उत्तर: अमेरिका के वर्चस्व के विरोध् में जाने के बजाय उसके तंत्रा में रहते हुए अवसरों का पफायदा उठाना है।
12. 9/11, 2001 में अमरीकी हमलों के लिए किस आतंकवादी को जिम्मेदार माना गया।
उत्तर: अलकायदा व तालिबान आतंकवादी संगठन।
13. इंटरनेट के जरिए वर्ल्ड वाइड वेव का हिन्दी अर्थ बताइये?
उत्तर: जगत-जोड़ता-जाल।

दो अंकीय प्रश्न
1. वर्चस्व का अर्थ समझाइए?
उत्तर: स्मरणीय बिन्दु देखें।
2. बिल क्लिटंन के समय (1992-2000) में अमरीका की विदेश नीति के विषय में बताइये?
उत्तर: लोकतंत्रा को बढ़ावा, जलवायु परिवर्तन तथा विश्व-व्यापार जैसे ‘नरम मुद्दों’ पर ध्यान दिया गया?
3. भारत तथा अमरीका के बीच मित्रता को दर्शाने वाले किन्हीं दो तथ्यों को उजागर कीजिए?
उत्तर: सोफ्टवेयर के क्षेत्र में भारत के कुल निर्यात का 65 प्रतिशत अमरीका को जाता है।
- उच्च प्रौद्योगिकी के क्षेत्रा की 15 प्रतिशत कंपनियों का प्रारंभ अमरीका में बसे भारतीयों ने किया है?
4. एमबीए क्या है? यह सबसे पहले कब और कहां प्रारंभ हुआ?
उत्तर: मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की अकादमी डिग्री है।
5. अमरीकी वर्चस्व को नाटो कैसे सीमित करता है?
उत्तर: उत्तर स्मरणीय बिन्दु देखें |
6. 11 सितम्बर 2001 में अमेरिका में क्या घटना घटी?
उत्तर: 11 सितम्बर 2001 को अरब देशों द्वारा 19 अपरणकर्ताओं में चार अमरीकी व्यवसायिक विमानों पर अधिकार कर लिया दो विमान वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के उत्तर व दक्षिणी टावर से टकराए तीसरा पेंटागन (USA का रक्षा विभाग मुख्यालय) से टकराया चौथा विमान पेन्सिलवेनिया के खेत में गिरा।
7. समाज की उन्मुक्त-प्रकृति अमरीकी विदेशी सैनिक कार्यवाहियों पर अंकुश लगाती है?
उत्तर: अमरीकी समाज जो अपनी प्रकृति में उन्मुक्त है। अमरीका के विदेशी सैन्य-अभियानों पर अंकुश लगाती है। जैसे वियतनाम संघर्ष को अमरीकी जनमत के प्रभाव के कारण ही समाप्त करना पड़ा था।
8. इंटरनेट प्रणाली पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए?
उत्तर: इंटरनेट 1950 में शुरू हुआ था। अमेरिकी सैन्य अनुसंधान परियोजना का परिणाम है। यह उपग्रहों के वैश्विक तंत्र पर निर्भर है। इसमें अधिकांश उपग्रह अमरीका के है। यह वैश्विक सार्वजनिक वस्तु का उदाहरण है?

चार अंकीय प्रश्न:-
1. किन्हीं चार वास्तविक घटनाओं का उल्लेख कीजिए जिनसे विश्व राजनीति में शीतयुद्ध के उपरान्त बदलाव आये।
उत्तर: - प्रथम खाड़ी युद्ध।
- कोसोवों में सैनिक कार्रवाई।
- 9/11 की घटना और आतंकवाद के विद्ध विश्वव्यापी युद्ध।
- इराक पर आक्रमण।
2. अमरीका द्वारा 2003 में इराक पर आक्रमण के दो कारण व दो परिणामों का आलोचनात्मक वर्णन कीजिए।
उत्तर: कारण -
- सामूहिक संहार के हथियार बनाने से रोकना।
- इराक के तेल भंडार पर नियन्त्राण और इराक में USA की मनपसन्द सरकार की स्थापना।
परिणाम-
- सद्दाम हुसैन की सरकार का पतन।
- इराक में अमरीका के विद्ध विद्रोह का आरंभ।
3. समुद्री व्यापार मार्ग (सीलेन आवे कम्यूनिकेशन्स – SLOCS) पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
उत्तर: - समुद्री व्यापार मार्ग का प्रयोग व्यापारिक जहाजों द्वारा किया जाता है।
- वैश्विक अर्थव्यवस्था में इन मार्गों में खुलापन होना आवश्यक है।
- वर्चस्व वाला देश अपनी नौसेना की शक्ति के बल पर इन मार्गों की आजादी पर नियम निश्चित करता है।
- द्वितीय विश्व युद्ध के बाद ब्रिटिश नौसेना शक्ति कम होने से यह भूमिका अमेरिका निभाता है |
- अमेरिकी नौसेना की उपस्थिति विश्व के सभी महासागरों में है।
4. विश्व की अर्थव्यवस्था में अमरीका का क्या स्थान है। इसका उदाहरण सहित वर्णन कीजिए।
उत्तर: - विश्व की अर्थव्यवस्था में अमरीका की भागीदारी 28% है।
- हर क्षेत्र में अमरीका की कोई न कोई कम्पनी अग्रणी तीन कम्पनियों में से है।
- अमरीका की वैश्विक अर्थव्यवस्था में उपर्युक्त स्थिति बैंडवैगन प्रणाली है। (जैसी बहे व्यार पीठ तैसी कीजै), इसकी स्थापना अमरीका द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद की गई थी।
- इसमें विश्व बैंक, अन्तर्राष्ट्रीय मुद्राकोष और विश्व व्यापार संगठन है।
5. आप किस प्रकार से अमेरिका की शक्ति का आकलन एक प्रमुख शक्ति के रूप में करेंगे?
उत्तर: साम्यवाद के प्रसार को रोकना- अमेरिका ने खुलकर साम्यवादी देशों की विदेश नीति पर प्रहार किया।
- अमेरिकी विदेश नीति का दूसरा उद्देश्य सैनिक हितों से संबंधित था। नाटो, सिएटो, सेंटो द्वारा अपने साथ मिलाना।
- लोकतंत्र का समर्थन किया साम्यवाद तथा उपनिवेशवाद का विरोध।
- ऋण व आर्थिक सहायता अपनी शर्तों पर देता था ताकि वे उसके साथ रहें।
6. ऊपर दिये बए कार्टून को ध्यान से देखिए तथा निम्नलिखित प्रश्नों का उत्तर दीजिए।
क)फौजी की वर्दी अमेरिका के किस वर्चस्व को दर्शाती है?
ख)दुनिया का नक्शा से कार्टूनिस्ट अमेरिका की किस संस्था की अवहेलना कर रहा है?
उत्तर: क)फौजी की वर्दी अमेरिका की सैनिक शक्ति को दर्शाती है।
ख)अमेरिका ने इराक पर हमला किया उसमें संयुक्त राष्ट्र संघ की अवहेलना तथा अनदेखा किया।

छः अंकीय प्रश्न:-
1. सैन्य शक्ति के रूप में अमेरिका के वर्चस्व की व्याख्या कीजिए।
उत्तर: - अमरीका की सैन्य शक्ति सक्षम है। यह अपनी सेना को युद्ध भूमि से अधिकतम दूरी पर सुरक्षित रखकर दुश्मन को उसके घर में ही मार गिरा सकता है।
- अमेरिका की सैन्य शक्ति के बराबर विश्व में कोई देश नहीं है।
- पेंटागन अपने बजट का बड़ा भाग रक्षा अनुसंधान और विकास पर खर्च करता है।
- अमेरिका सेना की कमान अमेरिका तक नहीं पूरे विश्व में सम्मिलित है। इसकी 5 कमाने हैं|
- अमरीका की विजय क्षमता विकट है। इसी प्रकार अपद्ध करने और दण्ड देने की भी उसकी क्षमता स्वतः सिद्ध होती है।
- अपने अधिकृत भू-भाग में कानून व्यवस्था स्थापित नहीं कर सका।
2. संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ भारत के बदलते संबंधों का मूल्यांकन कीजिए।
उत्तर: शीतयुद्ध के दौरान भारत और अमरीका के संबंध् मधुर नहीं थे। लेकिन हाल ही में संबंधों में सुधर हुआ है।
- भारत में सोफ्टवेयर के कुल निर्यात का 65% अकेला अमरीका प्रयोग करता है।
- बोइंग का 35 प्रतिशत तकनीकी स्टाफ अनुमानतः भारतीय मूल का है।
- अमरीका की सिलिकॉन वैली में लगभग 3 लाख भारतीय हैं।
- उच्च प्रौद्योगिकी के क्षेत्रा की 15 प्रतिशत कंपनियों की शुरूआत अमरीकी-भारतीयों ने की है।
3. 11 सितम्बर 2001 को वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर आक्रमण के उपरांत आतंवाद के खिलाफ विश्वस्तरीय युद्ध में संयुक्त राज्य अमरीका की भूमिका का विश्लेषण कीजिए।
उत्तर: 9/11 के प्रत्युत्तर में अमरीका का रुख तेज और आक्रमक था। आतंकवाद के विद्ध युद्ध के भाग के रूप में अमरीका ने ‘ऑपरेशन एन्डयूरिंग फ्रीडम’ प्रारंभ किया। यह ऑपरेशन सभी संदिग्ध संगठनों मुख्यतः अलकायदा और तालिबान के विद्ध था। अमरीका ने विश्व स्तर पर गिरफ्तारियां की और उनमें से कई को अन्तर्राष्ट्रीय हस्तक्षेप से बचने के लिए क्यूबा के निकट गवान्तलामों की खाड़ी में रखा गया।
4. अमरीका के वर्चस्व की सांस्कृतिक शक्ति के विषय में विस्तारपूर्वक वर्णन कीजिए।
उत्तर: - सामाजिक, राजनीतिक तथा विचारधारा के आधार पर दबदबा होना।
- खानपान द्वारा (मैकडान्लडीकरण)
- जींस का प्रचलन
- अच्छे जीवन और व्यक्तिगत सफलता की धरणा।
5. अमरीका के वर्चस्व से निबटने के विभिन्न उपायों के विषय में बताइये।
उत्तर: - विभिन्न देशों को अमेरिकी वर्चस्व का लाभ उठाना चाहिए।
- अमेरिका से दूरी बनाए रखना।
- राज्येतर संस्थाएं आगे आएं और प्रतिकार करें।
- स्वयंसेवी संगठन
- सामाजिक आन्दोलन, मीडिया, बुद्धिजीवी, कलाकार इत्यादि।