भौगोलिक परिप्रेक्ष्य में चयनित कुछ मुद्दे एवं समस्याएँ-महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

       CBSE Class 12 Geography

Important Questions 
(भाग 2)
पाठ 12
भौगोलिक परिप्रेक्षप में चयनित मुद्दे एवं समस्याएं


अति लघुरात्तमक प्रश्न

प्र-1 जल प्रदूषण के लिये उत्तरदायी प्रमुख कारकों का उल्लेख कीजिए?

उत्तर- जल प्रदूषण के लिए उत्तरदायी कारकों को दो वर्गों में रख सकते है:-

(1) मानवीय कारक:- उद्योगों से निकला अपरिवकृत अपशिष्ट, धार्मिक क्रिया एवं रीति रिवाज, पर्यटन ।
(2) प्राकृतिक कारक:- भू स्खलन, कीचड़ या मलवा अवधाव, जीव जन्तुओं के मृत अवशेष ।

प्र-2 नदियों के प्रदूषण के लिए जिम्मेदार प्रमुख उद्योग कौन से है?
उत्तर- 
चमड़ा उद्योग, कागज एवं लुग्दी उद्योग वस्त्र उद्योग, रसायन उद्योग ।

प्र-3 जल प्रदूषण से होने वाली प्रमुख बीमारियों कौन सी है?
उत्तर- 
डायरिया, हेपेटाइटिस, आंतो के कृमि ।

प्र-4 वायु प्रदूषण के लिये मुख्य रूप से कौन से कारक जिम्मेदार है?
उत्तर- 
(1) जीवाशम ईधनों के जलने से निकला धुंआ ।
(2) खनन एवं उद्योग ।

प्र-5 वायु को प्रदूषित करने वाले प्रमुख प्रदूषक तत्व कौन से है?
उत्तर- 
सल्फर आक्साइड, कार्बनडाईआक्साइड, कार्बन मोनो आक्साइट, शीशा, एस्बेस्टम, धूलकण आदि।

प्र-6 वायु प्रदूषण जनित प्रमुख बीमारियां कौन सी है?
उत्तर- 
(1) श्वास सम्बन्धी बीमारी जैसे दमा, अस्थमा
(2) तंत्रिका तन्त्र सम्बन्धी बीमारी

प्र-7 अम्लीय वर्षा से क्या तात्पर्य है?
उत्तर- 
वायु प्रदूषण के कारण वातावरण में मौजूद अवांछित तत्व वर्षा के जल में मिलकर नीचे आते है इससें अम्लीय पदार्थ अधिक होते है इसे अम्लीय वर्षा कहते है । यह स्वास्थ्य के लिये हानिकारक होती है ।

प्र-8 गंगा एवं यमुना नदियों को गंदा करने में किन नगरों का योगदान सर्वाधिक है।
उत्तर- 
(अ) गंगा नदी को प्रदूषित करने वाले मुख्य शहर:- कानपुर, इलाहाबाद, वाराणसी, पटना एवं कलकत्ता । (इसी क्रम में)
(ब) यमुना नदी:- मुख्य प्रदूषक शहर दिल्ली इसके अतिरिक्त मथुरा एवं आगरा भी यमुना में घरेलू एवं औद्योगिक अवशिष्ट डालते है ।

प्र-9 ध्वनि प्रदूषक को नापने वाली इकाई क्या है?
उत्तर- 
डेसीबल ।

प्र-10 धूम्र कोहरा से क्या तात्पर्य है?
उत्तर- 
वातावरण में मौजूद धुयें एवं धूल के कण जब सामान्य रूप में बनने वोल कोहरे में मिल जाते है तो इसे धूम्र कोहरा कहते है यह स्वास्थ्य के लिए बहुत नुकसान देह होता है ।


तीन अंक वाले प्रश्न:-

प्र-11 नगरों में अवशिष्ट निपटान सम्बन्धी समस्या विकराल रूप लेती जा रही है । इस समस्या से सम्बन्धित प्रमुख तीन तथ्यों का वर्णन कीजिए?
उत्तर- 
नगरों में अवशिष्ट निपटान संबंधी प्रमुख समस्यायें निम्न प्रकार से है:-

(1) अपशिष्ट के पृथककरण की समस्या:- नगरों में अभी भी सभी प्रकार के ठोस अपशिष्ट एक साथ इकट्ठे किये जाते है जैसे कि धातु – शीशा सब्जियों के छिलके कागज आदि । जिससे इनको उचित तरीके से निपटाने में बाधा आती है ।
(2) भराव स्थल की समस्या:- महानगरों में कूड़ा डालने के लिये स्थान की कमी महसूस की जाने लगी है ।
(3) पुनर्चक्रण की समस्या:- पृथक्करण ने होने एवं पर्याप्त जागरूकता के अभाव में अपशिष्ट का पुनर्चक्रण नहीं हो पाता ।
(4) कूडे़ से उत्पन्न लीच, बदब एवं बीमारी की समस्या ।

प्र-12 विकासशील देशों में शहरों की प्रमुख समस्याओं क्या है? स्पष्ट कीजियें?
उत्तर- 
(1) अवशिष्ट निपटान की समस्या
(2) जनसंख्या विस्फोट की समस्य
(3) स्लम बस्तियों की समस्या (तीनों बिन्दुओं का विस्तार करें) ।

प्र-13 स्लम बस्तियों से क्या तात्पर्य है? ये बस्तियां किस प्रकार की समस्यों से ग्रस्त हैं? संक्षेप में बताये?

उत्तर- स्लम बस्तियों से तात्पर्य उन बस्तियों से है जहां आवास अत्यन्न छोटे (जिनमें परिवार के विवाहित एवं अविवाहित सदस्यों के लिए अलग – अलग व्यवस्था न हो) होते है । यहां सफाई, स्वच्छ पर्यावरण एवं मूलभूत सुविधाओं का अभाव होतो है ।

समस्यायें

भौतिक समस्यायें:- इन बस्तियों में स्वच्छ जल, खुले वातावरण पानी निकासी आदि की समुचित व्यवस्था नहीं होती । इन बस्तियों के घर छोटे होते है जिनमें समुचित रूप से टायलेट, रसोई घर एवं कमरों की व्यवस्था नहीं होती । अन्य प्रदेशों से आये प्रवासी गरीबी के कारण यहाँ रहने के विवश होते है ।

समाजिक समस्यायें:- सुविधाओं के अभाव एवं गरीबी के कारण इन क्षेत्रों मे कई समाप्ति के समस्यायें उत्पन्न हो जाती है । यहाँ के के किशोरों में नशे की लत पड़ जाती है वे अपराध एवं गुण्डागर्दी जैसी गलत कार्यों में संलिप्त हो जाते है ।

प्र-14 भू - निम्नीकरण से क्या तात्पर्य है इसके लिए उत्तरदायी प्रमुख कारण क्या है?

उत्तर- भू - निम्नीकरण से तात्पर्य भूमि की उत्पादकता में अल्प समय के लिये जा अस्थायी रूप से कमी का आ जाना है ।

कारण

(1) वृक्षोन्मूलन के कारण मृदा अपरदन होता है मिट्टी की ऊपरी उपजाऊ परत हट जाती है।
(2) भूमि पर लगातार कृषि उपज लेते रहने से भी भूमि की उत्पादकता में कमी आ जाती है। इससे निपटने के लिये प्राकृतिक उर्वरक डालते रहना चाहिये।
(3) लगातार जल भराव एवं नहरी सिंचाई भी भू निम्नीकरण के लिए उत्तरदायी है।

प्र-15 भू निम्नीकरण की प्रक्रिया के आधार पर निम्नीकृत भूमि को कितने वर्गों में रखा जा सकता है प्रत्येक के बारे में बताइये?

उत्तर- भूनिम्नीकरण प्रक्रिया को दो वर्गों में रखा जा सकता है:-

(1) मानवीय क्रियाओं द्वारा भूनिम्नीकरण:- इसके अन्तर्गत कृषि के अन्तर्गत जमीन का अधिक दोहन, बनों को काटना, अत्याधिक चराई एवं अविवेकपूर्ण खनन कार्य शामिल है।
(2) प्राकृतिक कारण:- अवनालिका अपरदन, जल भराव, खड़ी ढाल पर अपरदन आदि ।

I. नीचे दिए गए मानचित्र पर अंकित स्थानों को पहचान कर उनके नाम लिखो ।

No. – 1

उत्तर- 1. उत्तरी अमेरिका का सबसे बड़ा देश - कनाड़ा
2. उत्तरी अमेरिका का सबसे छोटा देश - सेंट क्रिस्टोफर (नेविस)
3. दक्षिणी अमेरिका का सबसे बड़ा देश- ब्राजील
4. दक्षिणी अमेरिका का सबसे छोटा देश - फ्रेंच गुयाना
5. यूरोप का सबेस बड़ा देश- फ्रांस
6. यूरोप का सबेस छोटा देश - वेटिकन सिटी
7. एशिया का सबसे बड़ा देश- चीन
8. एशिया का सबसे छोटा देश- मालदी
9. अफ्रीका का सबसे बड़ा देश- सूडान
10. अफ्रीका का सबसे छोटा देश- सेशल्स (Seychelles)
11. ओशियाना का सबसे बड़ा देश - आस्ट्रेलिया
12. ओशियाना का सबसे छोटा देश- नौरी (Nauree)

II. नीचे दिए गए मानचित्र पर अंकित स्थानों को पहचान कर उनके नाम लिखो ।

No. – 2

उत्तर- 1. अफ्रीका का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश -नाइजीरिया
2. अफ्रीका का सबसे कम जनसंख्या वाला देश - सेशल्स (Sychelles)
3. एशिया का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश -चीन
4. एशिया का सबसे कम जनसंख्या वाला देश - मालदीव
5. उत्तरी अमेरिका का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश -संयुक्त राज्य अमेरिका
6. उत्तरी अमेरिका का सबसे कम जनसंख्या वाला देश -सेंट क्रिस्टोफर (नेविस)
7. दक्षिणी अमेरिका का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश -ब्राजील
8. दक्षिणी अमेरिका का सबसे कम जनसंख्या वाला देश -गुयाना
9. यूरोप का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश -जर्मनी
10. यूरोप का सबसे कम जनसंख्या वाला देश -वेटिकन सिटी
11. ओशियाना का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश -आस्ट्रेलिया
12. ओशियाना का सबसे कम जनसंख्या वाला देश -टूबालू (Tabalu)

III. नीचे दिए गए मानचित्र पर अंकित स्थानों को पहचान कर उनके नाम लिखो ।

No. – 3

उत्तर- 1. अफ्रीका का सबसे कम जनसंख्या धनत्व वाला देश - नामींबिया
2. अफ्रीका का सबसे अधिक जनसंख्या धनत्व वाला देश - मॉरिशस
3. एशिया का सबसे कम जनसंख्या धनत्व वाला देश - मंगोलिया
4. एशिया का सबसे अधिक जनसंख्या धनत्व वाला देश -सिंगापुर
5. यूरोप का सबसे कम जनसंख्या धनत्व वाला देश - नार्वे
6. यूरोप का सबसे अधिक जनसंख्या धनत्व वाला देश - नीदरलैण्ड
7. उत्तरी अमेरिका का सबसे कम जनसंख्या धनत्व वाला देश - कनाड़ा
8. उत्तरी अमेरिका का सबसे अधिक जनसंख्या धनत्व वाला देश - प्रीटो रिका (Puerto Rica)
9. दक्षिणी अमेरिका का सबसे कम जनसंख्या धनत्व वाला देश -बोलिविया
10. दक्षिणी अमेरिका का सबसे अधिक जनसंख्या धनत्व वाला देश - गुयाना
11. ओशियाना का सबसे कम जनसंख्या धनत्व वाला देश - आस्ट्रेलिया
12. ओशियाना का सबसे अधिक जनसंख्याधनत्व वाला देश - टूबालू

IV. नीचे दिए गए मानचित्र पर अंकित स्थानों को पहचान कर उनके नाम लिखो।


No. – 4
उत्तर- 
1. अफ्रीका का सबसे कम जनसंख्या वृद्धि वाला देश - धाना
2. अफ्रीका का सबसे अधिक जनसंख्या वृद्धि वाला देश - लाइबेरिया
3. एशिया का सबसे कम जनसंख्या वृद्धिवाला देश - जापान
4. एशिया का सबसे अधिक जनसंख्या वृद्धि वाला देश - यमन
5. यूरोप का सबसे कम जनसंख्या वृद्धि वाला देश - लेटविया
6. यूरोप का सबसे अधिक जनसंख्या वृद्धि वाला देश - बोस्निया व हर्जिगोविनिया
7. उत्तरी अमेरिका का सबसे कम जनसंख्या वृद्धि वाला देश - सयुंक्त राज्य अमेरिका
8. उत्तरी अमेरिका का सबसे अधिक जनसंख्या वृद्धि वाला देश - कनाड़ा
9. दक्षिणी अमेरिका का सबसे कम जनसंख्या वृद्धि वाला देश -उरूग्वे
10. दक्षिणी अमेरिका का सबसे अधिक जनसंख्या वृद्धि वाला देश - परागवे
11. ओशियाना का सबसे कम जनसंख्या वृद्धि वाला देश - आस्ट्रेलिया
12. ओशियाना का सबसे अधिक जनसंख्या वृद्धि वाला देश - वनौटू

V. नीचे दिए गए मानचित्र पर अंकित स्थानों को पहचान कर उनके नाम लिखो ।

1. जापान का सबसे बड़ा शहर (टोकियो)
2. मैक्सिको का सबसे बड़ा शहर (मैक्सिको सिटी)
3. पाकिस्तान का मेगा सिटी (कराची)
4. द. कोरिया का सबसे बड़ा शहर (सियोल)
5. यू.एस.ए का सबसे बड़ा शहर (न्यूयार्क)
6. ब्राजील का सबसे बड़ा शहर (साओ पोलो)
7. भारत का सबसे बड़ा शहर (वृहत मुम्बई)
8. चीन का सबसे बड़ा शहर (शंघाई)
9. मिश्र का सबसे बड़ा शहर (काहिरा)
10. इण्डोनेशिया का सबसे बड़ा शहर (जर्काता)
11. फिलीपिन्स का सबसे बड़ा शहर (मनीला)
12. रूस का सबसे बडा शहर (मास्को)
13. अर्जेन्टाइना का सबसे बड़ा शहर (ब्यूनस आयर्स)
14. बांग्लादेश का सबसे बड़ा शहर (ढ़ाका)
15. ग्रेट ब्रिटेन का सबसे बड़ा शहर (लंदन)
16. ईरान का सबसे बड़ा शहर (तेहरान)
17. टर्की का सबसे बड़ा शहर (इस्ताम्बुल)
18. नाइजीरिया का सबसे बड़ा शहर (लागोस

महत्वपूर्ण मानचित्र