पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधन - महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

सीबीएसई कक्षा -12 राजनीति विज्ञान
महत्वपूर्ण प्रश्न
पाठ-8
पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधन

एक अंकीय प्रश्न :-
1. विश्व राजनीति में पर्यावरण के मुद्दे ने कब जोर पकड़ा?
उत्तर1960 के दशक में
2. लिमिट्स टू ग्रोथ’ नामक पुस्तक किसने प्रकाशित की?
उत्तरक्लब ऑफ रोम
3. ‘आवर कॉमन फ्यूचर’ नामक रिपोर्ट में क्या संकेत दिया गया?
उत्तरआर्थिक विकास के वर्तमान तरीके आगे चलकर टिकाऊ साबित नहीं होंगे।
4. साझी सम्पदा किसे कहते हैं?
उत्तरजिन संसाधनों पर एक व्यक्ति की बजाय पूरे समुदाय का अधिकार हो।
5. विश्व की साझी सम्पदा से आपका क्या अभिप्राय है?
उत्तरवह क्षेत्र जो एक देश की सम्प्रभुता से बाहर हो तथा उसका प्रबन्ध अन्तर्राष्ट्रीय समुदाय द्वारा किया जाय।
6. विश्व जलवायु के संदर्भ में अंटार्कटिक महाद्वीप की क्या उपयोगिता है?
उत्तरविश्व जलवायु का संतुलन करना।
7. तापवृद्धि करने वाली गैसों के नाम लिखिये।
उत्तरकार्बन डाई आक्साईड, हाईड्रो-फ्लोरोकार्बन तथा मिथेन
8. पानी के बंटवारे को लेकर किन देशों में संघर्ष हुआ?
उत्तरइजराईल, जार्डन, सीरिया
9. विश्व की साझी सम्पदा के कुछ उदाहरण दीजिए।
उत्तरपृथ्वी का वातावरण, अंटार्कटिका, समुद्री सतह व बाह्य अन्तरिक्ष
10. भारत में ऊर्जा संरक्षण अधिनियम कब पारित किया गया?
उत्तरसन् 2011 में
11. निम्न रिक्त स्थान पूरा करोः-
1992 में पर्यावरण के मुद्दे पर 170 देश, हजारों संगठन तथा उनके बहुराष्ट्रीय कम्पनियों ने ..................... ने भाग लिया।
उत्तररियो-डी-जेनेरिओ में पृथ्वी सम्मेलन
12. मूलवासियों के विश्व व्यापी संगठन का नाम क्या है।
उत्तर‘वर्ल्ड काउंसिल ऑफ इंडिजिनस पीपल’
13. अंटार्कटिका महाद्वीप कितने किमी. में फैला है?
उत्तरएक करोड़ 40 लाख वर्ग किमी. क्षेत्र
14. 1970 के दशक में अफ्रीका की सबसे बड़ी विपदा क्या थी?
उत्तरअनावृष्टि

दो अंकीय प्रश्न :-
1. विश्व का पहला बाँध विरोधी आन्दोलन कब तथा कहां हुआ?
उत्तर1980 के दशक में आस्ट्रेलिया में फ्रेंकलिन नदी तथा इसका वनक्षेत्र बचाना।
2. साझी सम्पदा का आकार क्यों घट रहा है?
उत्तरनिजीकरण, जनसंख्या वृद्धि, परिस्थितिकी तन्त्र की गिरावट तथा सघन खेती।
3. पर्यावरण की दृष्टि से वनों का क्या महत्व है?
उत्तरजलवायु को संतुलित, जल चक्रसंतुलित, जैव विविधता तथा भूमि को बंजर होने से बचाना।
4. अजेण्डा 21 किस मुद्दे से संबंधित है? प्रकाश डालिए।
उत्तरपृथ्वी सम्मेलन में पर्यावरण के 21 प्रस्तावों से सम्बन्ध्ति
5. मूलवासी कौन लोग होते हैं?
उत्तरस्मरणीय बिन्दु देखें।
6. भारत में मूलवासियों के लिए क्या नाम दिया गया है? कुल जनसंख्या में उनका कितना प्रतिशत है?
उत्तरअनुसूचित जनजाति या आदिवासी, 08 प्रतिशत
7. पृथ्वी सम्मेलन में किस बात पर सहमति बनी।
उत्तरआर्थिक वृद्धि से पर्यावरण हानि न हो।
8. ऐसे दो देशों के नाम बताओ जिनको क्योटों प्रोटोकॉल की शर्तों से अलग रखा गया।
उत्तरभारत तथा चीन
9. भारत में कौन-कौन से बाँध विरोधी आन्दोलन चलाये गये?
उत्तरनर्मदा बचाओ तथा टिहरी बचाओ
10. किन-किन संसाधनों पर भू राजनीति की गई?
उत्तर(i)तेल भण्डार पेट्रोलियम
(ii)खनिज पदार्थ
(iii)लकड़ी
(iv)जल
11. पर्यावरण प्रदुषित होने के दो कारण बताइये?
उत्तर(1) प्राकृतिक संसाधनों का अन्धधुन्ध दोहन (2) वनों की निरंतर कटाई।

चार अंकीय प्रश्न :-
1. पृथ्वी सम्मेलन के क्या परिणाम हुए?
उत्तरस्मरणीय बिन्दु देखें।
2. पर्यावरण को लेकर उत्तरी तथा दक्षिणी गोलार्द्ध के देशों में क्या विवाद है? अपने विचार प्रकट कीजिए।
उत्तरस्मरणीय बिन्दु सांझी जिम्मेदारी भूमिकायें अलग-अलग
3. 1970 के दशक से विश्व में पर्यावरणीय आन्दोलन क्यों हो रहे हैं? अपने विचार प्रकट कीजिए।
उत्तर(A)प्रदूषण
(B)वनों की कटाई
(C)प्राकृतिक असन्तुलन
(D)संसाधनों का स्वार्थपूर्ण दोहन
(E)विकास परियोजनाओं के दुष्परिणाम
4. विश्व में बाँध विरोधी आन्दोलन क्यों आरंभ हो रहे हैं?
उत्तर(A)नदियों तथा वनों को बचाना
(B)विस्थापन की समस्या
(C)उस क्षेत्र के जीवन जन्तुओं पक्षियों व संस्कृति को बचाना
(D)प्राकृतिक सन्तुलन के लिए
5. विश्व की साझी सम्पदा की रक्षा के लिए कौन-कौन से समझौते किये गये?
उत्तर(A)1959 में अंटार्कटिका सन्धि
(B)1987 मेमान्ट्रियल प्रोटोकॉल
(C)1991 में अटार्कटिका पर्यावरणीय प्रोटोकॉल
(D)1997 क्योटों प्रोटोकॉल
6. टिकाऊ (अक्षय) विकास क्या है? इसको कैसे लागू किया जा सकता है?
उत्तरटिकाऊ विकास - प्राकृतिक संसाधनों का ऐसे प्रयोग करना कि वर्तमान पीढ़ी की आवश्यकतायें पूरी हो जायं और भविष्य की पीढ़ी के लिए भी बचे रहें।
(A)अपरिग्रह की भावना (आवश्यकताओं में कमी)
(B)आवश्यकतानुसार उत्पादन
(C)प्राकृतिक सह अस्तित्व
(D)प्राकृतिक साधनों का उचित और पूर्णतः प्रयोग
7. मूलवासियों की मुख्य मांग क्या है?
उत्तरस्मरणीय बिन्दु देखें।
8. प्रस्तुत कार्टून का विश्लेषण करके इस पर अपने विचार प्रकाट कीजिए।
उत्तरएक देश दूसरे देश से पुननिर्माण का खर्च पेट्रोलियम भाग रहा है जिस पर वर्तमान में विश्व अर्थव्यवस्था निर्भर है पेट्रोलियम पर कब्जा करने के लिए राजनीतिक संघर्ष किया जाता है।

छः अंकीय प्रश्न :-
1. विश्व के देश प्रकृति की रक्षा के लिए क्यों चिन्तित है?
उत्तरस्मरणीय बिन्दु देखें।
2. विश्व में पर्यावरण प्रदूषण के क्या कारण है तथा इसका संरक्षण कैसे किया जा सकता है? विचार प्रकट करें।
उत्तरप्रदूषण के उत्तरदायी कारण -
(A) जनसंख्या वृद्धि
(B) भौतिकवादी विचार धरा
(C) औद्योगिकीकरण
(D) वनों की कटाई
(E) संसाधनों का अति दोहन
संरक्षण के उपाय
(A) जन संख्या नियंत्राण
(B) वन संरक्षण
(C) पर्यावरण मित्रा तकनीक का प्रयोग
(D) संसाधनों का संतुलित प्रयोग
(E) परिवहन के सार्वजनिक साधनों का प्रयोग
(F) जन जागरुकता के कार्यक्रम
(G) अन्तराष्ट्रीय सहयोग
3. अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पर्यावरण संरक्षण के क्या प्रयास किये गये? उल्लेख करें।
उत्तरस्मरणीय बिन्दु देखें|
4. साझी जिम्मेदारी लेकिन भूमिकायें अलग-अलग से आपका क्या अभिप्राय है? भारत की इस मुद्दे पर क्या राय है?
उत्तरस्मरणीय बिन्दु देखें|
5. भारत ने पर्यावरण संरक्षण के लिए क्या नीति अपनाई है? अपने विचार प्रकट करें।
उत्तरस्मरणीय बिन्दु देखें|