एक साम्राज्य की राजधानी विजयनगर-पुनरावृति नोट्स

सीबीएसई कक्षा 12 इतिहास
पाठ - 7 एक साम्राज्य की राजधानी : विजयनगर
(लगभग 14 वीं से 16 वीं सदी तक)
पुनरावृत्ति नोट्स

स्मरणीय बिन्दु:-

  1. विजयनगर अथवा 'विजय का शहर' साम्राज्य की स्थापना 14वीं शताब्दी में की गई थी।
  2. यह कृष्णा तुंगभद्रा दोआब क्षेत्र में स्थित था। इसके प्रमुख शासक कृष्ण देव राय थे। (शासन काल 15o9-1529)
  3. हम्पी के भग्नावशेष 1800 ई. में एक अभियंता तथा पुराविद कर्नल कॉलिन मैकेन्जी द्वारा प्रकाश में लाए गए थे।
  4. मैकेन्जी, जो ईस्ट इंडिया कपनी मैं कार्यरत थे, ने इस स्थान का पहला सर्वेक्षण मानचित्र तैयार किया था।
  5. विजयनगर साम्राज्य की स्थापना दो भाइयों-हरिहर और बुक्का द्वारा 1336 में की गई थी।
  6. विजयनगर साम्राज्य के शासक अपने आप को ‘राय’ कहते थे।
  7. विजयनगर शासकों के दक्कन के सुल्तान तथा उड़ीसा के गजपति शासकों के साथ संघर्ष हुए।
  8. इस काल में शासक अश्व सेना के घोड़ो के लिए अरब व्यापारियों पर निर्भर थे।
  9. विजयनगर मसालों, वस्त्रों तथा रत्नों के बाजारों के लिए प्रसिद्ध था।
  10. व्यापार से प्राप्त राजस्व राज्य की समृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान देता था।
  11. विजयनगर पर संगम, सुलुव, तुलुव व अराविदु वंशो ने शासन किया।
  12. विजयनगर के सर्वाधिक प्रसिद्ध राजा कृष्णदेव राय ‘तुलुब वंश' से संबंधित थे। इनके शासन की चारित्रिक विशेषता विस्तार और सुदृढ़ीकरण था। इन्होंने शासनकाल के विषय में अयुक्त मल्यपद नामक तेलंगु भाषा में एक कृति लिखी।
  13. विजयनगर शहर को विशाल किलेबन्दी की गयी थी। अब्दुल रज्जाक के अनुसार इसे 7 दिवारों से घेरा गया था। इनसे शहर, कृषि क्षेत्र तथा जंगलों को भी घेरा गया था।
  14. कुएँ, बरसात के पानी वाले जलाशय तथा मांदरों के जलाशय आदि सम्भवतः सामान्य नगर निवासियों के लिए पानी के स्रोत का कार्य करते थे।
  15. सबसे प्रभावशाली दो मंच हैं - ‘सभा मंडप' और 'महानवमी डिब्बा'।
  16. राजकीय केन्द्र में सबसे सुन्दर भवनों में एक है ‘लोटस महल'।
  17. ‘नायक' सेना प्रमुख थे। उनके पास सशस्त्र समर्थक सैनिक होते थे।
  18. 'अमर नायक' सेना के सैनिक कमांडर थे।
  19. विजयनगर में दो प्रसिद्ध मन्दिर विरुपाक्ष मन्दिर एवं विट्ठल मन्दिर।
  20. 'हजारा राम मन्दिर ‘विजयनगर के राजकीय केन्द्र में स्थित है।
  21. दक्षिण के मंदिरों के ऊँचे द्वारों को 'गोपुरम' कहा जाता है।
  22. महानवमी डिब्बा-एक विशालकाय मंच हो जो लगभग 11000 वर्ग फीट के आधार से 40 फीट की ऊँचाई तक जाता है।
  23. शहरी केन्द्र-शहरी केन्द्र की सड़को पर सामान्य लोगो के आवासी के कम साक्ष्य मिले है। पुरातत्वविदो को कुछ स्थानो प परिष्कृत चीनी मिट्टी मिली है। उनका सुझाव है कि यहाँ पर अमीर व्यापारी रहते होंगे।
  24. पुर्तगाली यात्री बारबोसा के अनुसार सामान्य लोगों के आवास छप्पर के है पर फिर भी सुदृढ़ है, व्यवसाय के आधार पर कई खुले स्थानो वाली लम्बी गलियों में व्यवस्थित है।
  25. जल सम्पदा-तुंगभद्रा नदी उत्तर पश्चिम दिशा को बहती है विजयनगर को भौगोलिक स्थित के विषम में सबसे चौकाने वाला तथ्य इस नदी द्वारा निर्मित प्राकृतिक कुंड हैं।
  26. कमलपुरम जलाश्य एक महत्वपूर्ण हौज है जिसका निर्माण 15वीं शताब्दी के आरम्भिक वर्षों में हुआ इसे नहर के माध्यम से राजकीय केन्द्र तक भी ले जाया जाता था।
  27. हिरिया नहर महत्वपूर्ण जल सम्पदाओं में से एक है जिसे भग्नावशेषों के बीच देखा का सकता है।
  28. राक्षस तंगडी (तालीकोट) का युद्ध 1565 में विजयनगर की सेना प्रधानमंत्री मराय के नेतृत्व में राक्षस तंगडी के युद्ध में उतरी जहां उसे बीजापुर, गोलकुंडा एवं अहमदनगर की संयुक्त सेनाओ द्वारा शिकस्त मिली।
    विजयनगर साम्राज्य में आने वाले तीन यात्री।
    यात्रीदेश
    1. अब्दुर रज्जाक
    2. निकोलो कोन्ती
    3. डीमिंगो पेस
    फारस
    इटली
    इटली

महत्वपूर्ण बिंदु
1. हम्पी की खोज
कर्नल मैकेन्जा द्वारा हम्पी भग्नावेश का सर्वेक्षण

2. राय, नायक तथा सुलतान
विजयनगर साम्राज्य की स्थापना
भवन निर्माण की तकनीकों का विकास
2.1 शासक और व्यापारी
युद्धकला अश्वसेना पर आधारित होना
पुर्तगालियों द्वारा पश्चिमी तट पर व्यापारिक और सामाजिक केंद्रों की स्थापना
2.2 राज्य का चरमोत्कर्ष तथा पतन
राजनीति में सत्ता के दावेदार
कृष्णदेव राय द्वारा राज्य का विस्तार तथा दृढ़ीकरण
कृष्णदेव राय द्वारा माँ के नाम पर उपनगर की स्थापना
कृष्णदेव राय के उत्तराधिकारियों को चुनौतियों का सामना
तालीकोट का युद्ध
रामराय की जोखिम भरी नीति
2.3 राय तथा नायक
सेना द्वारा किलों पर नियंत्रण
नायक, अमरनायक की भूमिका

3. विजयनगर राजधानी तथा उसके परिच्छेद
3.1 जलसंपदा
कमलपुरम जलाशय का निर्माण
3.2 किले बंदियाँ तथा सड़कें
फारस के शासक द्वारा अब्दुर रज्जाक को दूत के रूप में कालीकट भेजना
दूत का कालीकट की किलेबंदी से प्रभावित होना
कृषि क्षेत्रों का किलेबंद भूभाग
नगरीय भाग की आंतरिक किलेबंदी
सुरक्षित प्रवेशद्वार विशिष्ट स्थापत्य के नमूने
इंडो इस्लामिक शैली का प्रयोग
3.3 शहरी केन्द्र
शहरी केन्द्र का उत्तरी पूर्वी कोना अमीरों का रिहायशी क्षेत्र
कुरूँ जलाशय नगर निवासियों के पानी के स्रोत

4. राजकीय केन्द्र
संप्रदायों और मंदिरों को राजा का संरक्षण
संरचनाओं तथा मंदिरों में अंतर
4.1 महानवमी डिब्बा
संरचनाओं का नामकरण भवनों के आकार तथा काकार्यों के आधार पर विशालकाय मंच
4.2 राजकीय केन्द्र में स्थित अन्य भवन
(कमल) लोटस् महल परिषदीय सदन
मंदिर धार्मिक केन्द्र तथा राजकीय केन्द्र

5. धार्मिक केन्द्र
5.1 राजधानी का चयन
विरूपाक्ष मंदिर धार्मिक मान्यताओं से संबंध
5.2 गोपुरम् और मण्डप
गोपुरम् अथवा राजकीय प्रवेशद्वार
मंदिर परिसरों की चारित्रिक विशेषता रथ गलियां
6. महलों, मंदिरों तथा बाजारों का अंकन