कार्यपालिका - महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
CBSE कक्षा 11 राजनीति विज्ञान
पाठ-4 कार्यपालिका
महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
पाठ-4 कार्यपालिका
महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
एक अंकीय के प्रश्नोत्तर:-
- कार्यपालिका से क्या अभिप्राय है?
उत्तर- सरकार का जो अंग कानूनों को लागू करता है। - कार्यपालिका में मुख्यतः किन-किन लोगों को सम्मिलित किया जाता है?
उत्तर- राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मंत्रिपरिषद और नोकरशाही। - भारत और इंग्लैंड की कार्यपालिका में प्रमुख अंतर क्या है?
उत्तर- भारत का राष्ट्रपति जनता द्वारा अप्रत्यक्ष रूप से चुना हुआ अध्यक्ष है जबकि इंग्लैंड की रानी राजतंत्रीय पद्धति के द्वारा बनी राष्ट्राध्यक्ष है। - अध्यक्षात्मक कार्यपालिका किसे कहते हैं? उदाहरण दीजिए।
उत्तर- जहां राष्ट्रपति कार्यपालिका तथा विधानपालिका दोनों का ही अध्यक्ष होता है। - अर्धअध्याक्षात्मक कार्यपालिका भारत के किस पड़ौसी देश में पाई जाती है?
उत्तर- श्रीलंका। - अनुच्छेद 74(1) में राष्ट्रपति से संबंधित किस प्रावधान का उल्लेख किया गया है?
उत्तर- 74(1) राष्ट्रपति की सहायता और सलाह देने के लिए एक मंत्रिपरिषद होगी जिसका प्रधान, प्रधानमंत्री होगा। राष्ट्रपति अपने कार्यों के लिए उनकी सलाह के अनुसार काम करेगा। - भारत को राष्ट्रपति को प्राप्त एक स्वविवेक की शक्ति का उल्लेख?
उत्तर- जब किसी भी दल को लोकसभा में बहुमत नहीं मिलता तब राष्ट्रपति अपने विवेक का प्रयोग करते हुए उस व्यक्ति को प्रधानमंत्री बनाता है जिसे सदन का बहुमत प्राप्त हो। - राष्ट्रपति किस व्यक्ति को प्रधानमंत्री नियुक्त कर सकता है।
उत्तर- आमतौर पर राष्ट्रपति केवल उसी व्यक्ति को प्रधानमंत्री नुियक्त करता है जिसे लोकसभा में बहुमत प्राप्त हो। - राष्ट्रपति को प्राप्त 'वीटो की शक्ति' से क्या अभिप्राय है?
उत्तर- इसमें राष्ट्रपति संसद से पारित विधेयकों पर अपनी स्वीकृति देने में विलम्ब कर सकता है। - भारत में गठबंधन की सरकारों का युग कब से शुरू हुआ।
उत्तर- 1989 - संविधान के 91 वें संशोधन द्वारा मंत्रिपरिषद से संबंधित किस प्रावधान को सम्मिलित किया गया है?
उत्तर- मंत्रिपरिषद के सदस्यों की संख्या लोकसभा की कुल सदस्य संख्या के 15 प्रतिशत से अधिक नहीं होती। - किस व्यक्ति ने सरकार की "केन्द्रीय धुरी, प्रधानमंत्री है” की संज्ञा दी।
उत्तर- प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू। - राज्यपाल की नियुक्ति कौन करता है?
उत्तर- राष्ट्रपति। - राष्ट्रपति को उसके पद से कब हटाया जा सकता है?
उत्तर- असंवैधानिक कार्य के लिए। - स्थायी कार्यपालिका से क्या तात्पर्य है?उत्तर- जो लोग अपनी योग्यता ओर दक्षता के बल पर चुने जाते है और एक निश्चित कार्यकाल तक वे अपने पद पर बने रहते है।
- भारत में सिविल सेवा के सदस्यों की भर्ती का कार्यभार किसे सौंपा गया है?
उत्तर- संघ लोक सेवा आयोग। - जिला कलेक्टर सामान्यत: किस स्तर का अधिकारी होता है?
उत्तर- भारतीय प्रशासनिक सेवा।
दो अंकीय के प्रश्नोत्तर:-
- कार्यपालिका के किन्हीं दो रूपों का वर्णन करों।
उत्तर-- संसदीय कार्यपालिका।
- अध्यक्षात्मक कार्यपालिका।
(संक्षिप्त वर्णन)
- सामूहिक उत्तरदायित्व से आप क्या समझते हैं?
उत्तर- अध्यक्षात्मक कार्यपालिका जो सरकार लोकसभा में विश्वास खो देती है उसे त्याग पत्र देता पड़ता है। - राष्ट्रपति की आपातकालीन शक्तियों से क्या अभिप्राय है?
उत्तर- जब संसद का अधिवेशन न चल रहा हो तो राष्ट्रपति- अध्यादेश जारी कर सकता है।
- यदि देश पर आक्रमण हो जाए।
- यदि देश में वित्तीय संकट आ जाए।
- राष्ट्रपति एक अलंकारिक प्रधान है स्पष्ट करो?
उत्तर- क्योंकि वास्तविक शक्तियों का प्रयोग प्रधानमंत्री तथा उसकी मंत्रिपरिषद करती है। - "मंत्रीगण एक साथ तैरते है तथा एक साथ डूबते हैं” इस कथन का क्या आशय है?
उत्तर- यदि एक मंत्री किसी प्रश्न का उत्तर न दे पाएं तो प्रधानमंत्री उससे त्यागपत्र देने को कहता है यदि वह त्यागपत्र न दें तो प्रधानमंत्री स्वंय अपना त्याग पत्र दे देता है और सरकार गिर सकती है। - "प्रधानमंत्री" किन शक्तियों पर निर्भर करता है। कैसे?
उत्तर- जब सदन में पूर्ण बहुमत होता है तो प्रधानमंत्री बहुत प्रभावशाली हो जाता है पंरतु जब बहुमत नहीं होता तो उसे सभी काम सहयोगी दलों के नेताओं से सलाह करके करने पड़ते है। - "राज्यपाल केन्द्र सरकार के एजेंट के रूप में काम करता है"। कैसे?
उत्तर- क्योंकि राज्यपाल की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा होती है इसलिए सम्बंधित राज्य में राज्यपाल केन्द्र सरकार के एजेंट के रूप में काम करता है। - "भारत में एक दक्ष प्रशासनिक मशीनरी मौजूद है" स्पष्ट करें।
उत्तर- भारत में लोकसेवक प्रशिक्षित और प्रवीण अधिकारी होते है वे अपने-अपने विषय में पारंगत होते है इसलिए नीतियों को बनाने और लागू करने में वे राजनीतिज्ञों की सहायता करते है। - समाज के सभी वर्ग नौकरशाही का हिस्सा बन सकें इस उद्देश्य के लिए संविधान में क्या प्रावधान किए गए है?
उत्तर- संविधान में दलित तथा आदिवासियों के लिए आरक्षण की व्यवस्था की गई है बाद में महिलाओं और अन्य पिछड़ा वर्ग को भी आरक्षण दिया गया। - "नौकरशाही वह माध्यम है जिसके द्वारा सरकारी की लोक हितकारी नीतियां जनता तक पहुंचती है" क्या आप इस कथन से सहमत है?
उत्तर- हाँ, क्योंकि नौकरशाही के सदस्य दक्ष और निपुण होते है और वे राजनीतिज्ञों को नीतियां बनाने और उन्हैं लागू करने में सहायता करते है।
चार अंकीय के प्रश्नोत्तर:-
- राजनीतिक कार्यपालिका तथा स्थाई कार्यपालिका में चार अंतर बताएं।
उत्तर- राजनीतिक कार्यपालिका- 5 वर्ष के लिए चुनी जाती है, समय से पहले भी हटाई जा सकती है। अपने कार्यों में निपुण नहीं होते।
स्थाई कार्यपालिका-रिटायरमेंट की आयु तक काम करते है अपने कार्यों में दक्ष और निपुण होने के कारण राजनीतिक कार्यपालिका को मदद करते है। - संसदीय कार्यपालिका की चार विशेषताएं बताएं।
उत्तर- i. सरकार का प्रमुख प्रधानमंत्री
ii. राष्ट्र का प्रमुख राष्ट्रपति या राजा या रानी
iii. विधायिका में बहुमत दल का नेता प्रधानमंत्री
iv. विधायिका के प्रति उत्तरदायी - "अध्यक्षात्मक सरकार में राष्ट्रपति राज्य और सरकार दोनों का ही प्रधान होता है" कैसे?
उत्तर- अध्यक्षात्मक- देश का प्रमुख, सरकार का प्रमुख, जनता द्वारा प्रत्यक्ष मतदान से निर्वाचन, विधायिका के प्रति जवाबदेह नहीं होना। - राष्ट्रपति की शांतिकालीन शक्तियों का वर्णन करो।
उत्तर- विधायी कार्यपालिका, न्याय संबंधी, तीनो सेनाओं का सेनापति। - राष्ट्रपति के दो विशोषाधिकारों की व्याख्या करो।
उत्तर- (1) वीटो (2) गठबंधन की सरकार के समय प्रधानमंत्री का चुनाव - "प्रधानमंत्री की नियुक्ति में राष्ट्रपति अपनी मर्जी नहीं चला सकता।” क्यों?
उत्तर- क्योंकि केवल लोकसभा में बहुमत प्राप्त दल के नेता को ही प्रधानमंत्री बनाया जा सकता है। गठबंधन के समय भी जिस व्यक्ति को सदन का विश्वास प्राप्त होता है उसे ही प्रधानमंत्री बनाया जा सकता है। - "प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति तथा संसद के बीच एक सेतु का काम करता है", स्पष्ट करों।
उत्तर- प्रधानमंत्री राष्ट्रपति को सलाह देता है, सदन की कार्यवाहियों से अवगत कराता है और सदन को राष्ट्रपति का संदेश देता है। - गठबंधन के युग के कारण प्रधानमंत्री की शक्तियों पर क्या प्रभाव पड़े हैं?
उत्तर-- राजनीतिक सहयोगियों से विचार विमर्श बढ़ा है
- मंत्रियों का चयन अपनी इच्छा से नहीं कर सकता
- नीतियों और कार्यक्रम अकेले तय नहीं कर सकता
- मध्यस्थ की भूमिका बन गई है।
पाच अंकीय प्रश्ननो के उत्तर:-
- संविधान ने राष्ट्रपति को कोई वास्तविक शक्ति नहीं दी लेकिन उसके पद की प्रभुतापूर्ण और गरिमामय बनाया है। संविधान उसे न तो वास्तविक कार्यकारी बनाना चाहता था और न ही एकदम नाममात्र का प्रधान"।
क. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दो-- "संविधान में राष्ट्रपति को वास्तविक शक्ति नहीं दी” क्यों?
- संविधान राष्ट्रपति को किस प्रकार का प्रधान बनाना चाहता है?
- वास्तविक शक्तियां किसको प्रदान की गई है?
उत्तर- i. क्योंकि संसदीय शासन में प्रधानमंत्री को वास्तविक शक्तियां दी जाती है।
ii. प्रभुता पूर्ण ओर गारिमामय
iii. प्रधानमंत्रीख. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दो-
- चित्र में सबसे आगे कौन नजर आ रहा है? उसके सबसे आगे होने का क्या अभिप्राय है?
- किन्हीं दो नेताओं को पहचाने उनके नाम लिखे।
- प्रधानमंत्री के शक्तिशाली होने के दो कारण लिखे।
उत्तर- i. पं. जवाहर लाल नेहरू क्योंकि वो प्रधानमंत्री है
ii. अध्यापक की सहायता से पहचानें व उत्तर दें।
iii. क्योंकि वह बहुमत दल का नेता है
iv. वह वास्तविक शक्तियों का प्रयोग करता है।ग. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दो-
- विश्वास मत से क्या अभिप्राय है?
- सामूहिक उत्तरदायित्व से क्या अभिप्राय है?
- "विश्वास मत जीतने के बाद भी मुख्यमंत्री की परेशानियां समाप्त नहीं होती, इस कथन का क्या अभिप्राय है।
छ: अंकीय के प्रश्नोत्तर:-
- "क्या राष्ट्रपति मंत्रिपरिषद की सलाह मानने को बाध्य है" तीन उचित तर्क दीजिए।
उत्तर- हाँ, क्योंकि- संविधान में ऐसा प्रावधान है अनुच्छेद 74 (1)
- क्योंकि राष्ट्रपति जनता द्वारा प्रत्यक्ष रीति से निर्वाचित प्रधान नहीं है।
- प्रधानमंत्री और मंत्रिपरिषद वास्तविक कार्यकारी है।
- जब संसद में किसी भी दल को बहुमत नहीं मिलता तब प्रधानमंत्री किस व्यक्ति को बनाया जाता है? ऐसे में प्रधानमंत्री की शक्तियों पर क्या प्रभाव पड़ता है?
उत्तर- तब राष्ट्रपति उसी व्यक्ति को प्रधानमंत्री पद पर नियुक्त करता है जो सदन में बहुमत प्राप्त कर लेता है प्रधानमंत्री की एकाधिकारवादी शक्तियां कम हो जाती है और विचार-विर्मश अधिक हो जाता है। - आमतौर पर देखा गया है कि संसदीय कार्यपालिका वाले देशों में प्रधानमंत्री बहुत प्रभावशाली तथा शक्तिशाली बन जाता है। ऐसा किन कारणों से होता है?
उत्तर-- मंत्रिपरिषद पर नियंत्रण
- अधिकारी वर्ग पर अधिपत्य
- लोकसभा का नेतृत्व
- मीडिया तक पहुंच
- चुनाव के दौरान उसके व्यक्तित्व का उभार,
- अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों के दौरान राष्ट्रीय नेता की छवि
- विदेशी यात्राओं के दौरान राष्ट्रीय नेता की छवि
- नौकरशाही राजनीतिक कार्यपालिका की किस प्रकार से सहायता करती है?
उत्तर- नौकरशाही मंत्रियों को नीतियों को बनाने तथा उन्हैं लागू करने में सहायक, नीतियों पर विचार करते समय किसी राजनीतिक दृष्टिकोण का समर्थन नहीं (कोई अन्य)।