राजनीतिक सिद्धांत एक परिचय - महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

CBSE कक्षा 11 राजनीति विज्ञान
पाठ-10 राजनीतिक सिद्धांत
महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

एक अंकीय प्रश्नों के उत्तर:-
  1. राजनीतिक सिद्धांत क्या है? समझाइए।
    उत्तर- 
    राजनितिक सिद्धांत उन विचारों और नीतियों के व्यवस्थित रूप को प्रतिबिंबित करता है जिनसे हमारे सामाजिक जीवन, सरकार और संविधान ने आकार ग्रहण किया है।
  2. गांधी जी की पुस्तक ‘हिन्द-स्वराज' में किस विषय पर प्रकाश डाला गया है?
    उत्तर- 
    स्वराज को अर्थ की विवेचना पर।
  3. राजनीति के विषय में आम लोगों की विचारधारा क्या है?
    उत्तर- 
    आम लोग राजनीति को अच्छा नहीं मानते।
  4. राजनीतिक विज्ञान व राजनीति में कोई एक अन्तर लिखें?
    उत्तर- 
    राजनीतिक विज्ञान निश्चित आदशों पर आधारित है जबकि राजनीति स्वार्थ व अवसरवादिता पर आधारित है।
  5. हमें राजनीतिक सिद्धान्त क्यों पढ़ना चाहिए?
    उत्तर-
     इससे राजनितिक नियमों/सिद्धांतों, समानता, स्वतंत्रता तथा लोकतंत्र का ज्ञान होता है। जो लोकतंत्र के लिये आवश्यक है।

दो अंकीय प्रश्नों के उत्तर:-
  1. 'राजनीति' का अर्थ स्पष्ट करें।
    उत्तर-
     राजनीति शब्द की उत्पति ग्रीक शब्द पोलिस से हुई है, जिस का शब्दिक अर्थ नगर राज्य होता है।
  2. राजनीतिक सिद्धांत के किन्हीं दो क्षेत्रों को समझाइए। वर्णन कीजिए।
    उत्तर-
     
    1. राज्य और सरकार का अध्ययन।
    2. शक्ति और राजनीतिक विचारधाराओं का अध्ययन।
  3. किन्हीं चार राजनैतिक विद्वानों के नाम लिखिए।
    उत्तर-
     अरस्तु प्लेटो, रूसों, कौटिल्य, कार्ल माक्र्स, एवं डॉ. अम्बेडकर।

चार अंकीय प्रश्न:-
  1. 'राजनीति विज्ञान, विज्ञान है भी और नहीं भी। इस तथ्य को स्पष्ट कीजिए।
    उत्तर- 
    राजनीतिक विज्ञान, विज्ञान है- जो विद्वान राजनीति विज्ञान को विज्ञान मानते हैं उनका तर्क है कि विज्ञान एक क्रमबद्ध ज्ञान होता है और राजनीति विज्ञान का अध्ययन भी क्रमबद्ध तरीके से किया जाता है। इसमें प्रयोग संभव है। इसमें भविष्यवाणी करने की क्षमता है तथा इतिहास एवं समस्त विश्व इसकी प्रयोगशाला के रूप में प्रयुक्त किए जा सकते हैं। राजनीति विज्ञान, विज्ञान नहीं है- जो लोग इसे विज्ञान नहीं मानते उनका कहना है कि राजनीति विज्ञान के सिद्धान्त स्पष्ट नहीं हैं। राजनीति में समान कारण होते हुए भी राजनीति विज्ञान में परिणाम एक जैसे नहीं निकलते। इसमें प्रयोग करना भी संभव नहीं है। इसकी कोई वास्तविक प्रयोगशाला भी नहीं होती। इसके अध्ययन में वैज्ञानिक विधि को अपनाया जाना सम्भव नहीं।
  2. किसी देश में लोकतंत्रिक सरकार के सफल संचालन के लिए राजनीतिक सिद्धांत आवश्यक है। कैसे?
    उत्तर- 
    राजनीति सिद्धान्त उन विचारों पर चर्चा करते हैं जिनके आधार पर की व्याख्या करते हैं। ये समानता और स्वतंत्रता जैसी अवधारणाओं के अर्थ की व्याख्या करते हैं।
  3. राजनीति मनुष्य के दैनिक जीवन को कदम-कदम पर प्रभावित करती है। स्पष्ट कीजिए।
    उत्तर- 
    दैनिक जीवन में व्यक्ति कदम-कदम पर स्वतंत्रता एवं समानता के लिए संघर्ष करता नजर आता है। उदाहरण कही पानी के लिए सार्वजनिक नल पर पानी भरना हो चाहे समान रूप से मंदिर में प्रवेश को लेकर हो।

पाँच प्रश्नों के उत्तरः-
  1. दिए गए कार्टून में कार्टूनिस्ट राजनीति के किस स्वरूप को दर्शाना चाहता है? कोई पाँच बिंदु लिखें।

    उत्तर- कार्टून को ध्यान पूर्वक देख एवं स्वयं आंकलन करें
    (कार्टून राजनेताओं के झूठ व धोखाधड़ी को प्रदर्शित करता है।) स्व-विवेक से अथवा अध्यापक की सहायता से उत्तर लिखें।

छः अंकीय प्रश्नों के उत्तरः-


  1. राजनितिक सिद्धांत से हम क्या-क्या पढ़ते है? लिखिए।
    उत्तर- 
    राजनैतिक सिद्धान्त में हम-समाज में आए परिवर्तनों, आन्दोलनों, विकास तथा विभिन्न प्रकार की शासन व्यवस्थाओं का अध्ययन करते है तथा अन्य कारण।
  2.  
  3.  राजनीतिक सिद्धान्त की विशेषताएं लिखिए।
    उत्तर- 
    स्वतंत्रता, समानता पूर्वाग्रहों का त्याग करना, देश का विकास, व्यक्ति का सर्वागीण विकास को मार्ग निर्देशन देना आदि। अन्य कारण।
  4. हमें राजनीतिक सिद्धांत क्यों पढ़ना चाहिए? सविस्तार समझाइए।
    उत्तर- 
    1. जागरूक बनाने के लिए।
    2. भविष्य की समस्याओं के सफल समाधान कर्ता तैयार करने के लिए।
    3. समाज में एकता कायम करने के लिए।
    4. तर्क संगत निर्णय लेने के लिए तैयार करना, आदि।
  5. "राजनीतिक सिद्धांत समानता व स्वतंत्रता से संबंधित प्रश्नों को हल करने में बहुत प्रासंगिक है।" कैसे? तर्क सहित सिद्ध कीजिए।
    उत्तर- 
    राजनैतिक सिद्धान्त स्वतंत्रता व समानता से संबंधित प्रश्नों के सरल एवं सहज उत्तर प्रस्तुत करता है। यह सम्पूर्ण मानव समाज के विकास एव सभ्यता के उदाहरण प्रस्तुत करती हुए सभ्य मानव बनने का मार्ग सुझाता है तथा गलत रास्ते पर जाने के परिणामों से अवगत करता है। यह स्वतंत्रता एवं समानता को अपनाने वाले राष्ट्रों की समृद्धि एवं सफलता की कहानी के माध्यम से सम्पूर्ण विश्व से गुलामी एवं असफलता को समाप्त करने का रास्ता दिखाता है।