कार्यपालिका - अभ्यास प्रश्नोत्तर

CBSE कक्षा 11 राजनीति विज्ञान
Practice Paper
पाठ-4 कार्यपालिका

प्रश्नावली
एक अंकीय प्रश्नः-
  1. कार्यपालिका का अर्थ क्या है?
  2. अस्थायी कार्यपालिका से क्या तात्पर्य है?
  3. संसदीय शासन प्रणाली वाले दो देशों के नाम बताइये?
  4. अमेरिका में किस प्रकार की कार्यपालिका है?
  5. भारत में राष्ट्रपति कितने वर्ष के लिए चुने जाते है?
  6. राज्यपाल की नियुक्ति कौन करता है?
  7. राष्ट्रपति का कोई एक विशेषाधिकार बताइये?
  8. केन्द्रीय प्रशासनिक अधिकारियों की नियुक्ति किसके द्वारा होती है?
  9. गठबंधन सरकार से क्या अभिप्राय है?
दो अंकीय प्रश्नः-
  1. कार्यपालिका के दो कार्य बताइये?
  2. कार्यपालिका कितने प्रकार की होती है उनके नाम बताइये?
  3. ‘सामूहिक उत्तरदायित्व’ से क्या तात्पर्य है?
  4. राष्ट्रपति की दो कार्यपालिका शक्तियों का वर्णन कीजिए?
  5. मंत्रिपरिषद् का गठन कैसे होता है? संक्षेप मे बताइये?
चार अंकीय प्रश्नः-
  1. अध्यक्षात्मक व संसदात्मक व्यवस्था में कोई चार अन्तर बताइये?
  2. राष्ट्रपति के विशेषाधिकार से आप क्या समझते है?
  3. मंत्रिपरिषद् व राष्ट्रपति के संबंधो पर प्रकाश डाले?
  4. प्रधानमंत्री की शक्तियों का वर्णन कीजिए?
  5. स्थायी कार्यपालिका और अस्थायी कार्यपालिका में अन्तर स्पष्ट कीजिए?
छः अंकीय प्रश्नः-
  1. भारत के राष्ट्रपति की संवैधानिक स्थिति का वर्णन कीजिए?
  2. कार्यपालिका की संसदीय व्यवस्था ने कार्यपालिका को नियन्त्रण में रखने के लिए विधायिका को बहुत से अधिकार दिये है। कार्यपालिका को नियन्त्रित करना इतना जरूरी क्यों है? आप क्या सोचते है?
  3. मंत्रिपरिषद् की संरचना व कार्यो का वर्णन कीजिए?
  4. ‘राज्यपाल राष्ट्रपति के प्रसाद पर्यन्त पर निर्भर करता है।’ प्रस्तुत कथन की समीक्षा कीजिए?
  5. राष्ट्रपति की आपातकालीन शक्तियों का विस्तार से वर्णन करें?