संघवाद - अभ्यास प्रश्नोत्तर

CBSE कक्षा 11 राजनीति विज्ञान
Practice Paper
पाठ-7 संघवाद

प्रश्नावली
एक अंकीय प्रश्नः-
  1. निम्न कथन को शुद्ध करके दोबारा लिखिए:-
    ‘भारतीय संविधान में फेडरेशन शब्द का प्रयोग किया गया है?’
  2. राज्य सूची का कोई एक विषय बताइये?
  3. समवर्ती सूची के दो विषय लिखिए?
  4. किसी राज्य में राष्ट्रपति शासन की स्थापना संविधान के किस अनुच्छेद के अंर्तगत की जाती है?
  5. रिक्त स्थान भरे:-
    अविशिष्ट शक्तियों के संबंध में कानून बनाने का अधिकार .......... के पास है।
  6. भारत के कौन से राज्य का अपना अलग संविधान है?
  7. संघीय सूची में कितने विषय है?
  8. शक्ति विभाजन से क्या अभिप्राय है?
दो अंकीय प्रश्नः-
  1. सरकारिया आयोग पर टिप्पणी लिखें?
  2. संघ सूची के चार विषय लिखिए?
  3. समवर्ती सूची से आप क्या समझते है?
  4. वित्त आयोग के कोई दो कार्य बताइए?
  5. भारत में केन्द्र को शक्तिशाली बनाने के पक्ष में दो तर्क दीजिए?
  6. अंतर्राज्यीय विवादों के दो उदाहरण दीजिए?
चार अंकीय प्रश्नः-
  1. संघात्मक शासन की विशेषताएं बताइए?
  2. भारतीय संविधान की चार संघात्मक विशेषताएं लिखिए?
  3. भारतीय संविधान की चार एकात्मक विशेषताएं लिखिए?
  4. भारत में संघात्मक शासन प्रणाली अपनाये जाने के पक्ष में तर्क दीजिए?
छः अंकीय प्रश्नः-
  1. ‘भारत के संविधान का स्वरूप संघात्मक है परन्तु उसकी आत्मा एकात्मक है।’ इस कथन पर अपने विचार व्यक्त कीजिए?
  2. अधिक स्वायत्तता की चाह में प्रदेशों ने क्या माँगे उठायी हैं?
  3. राज्यपाल की भूमिका को लेकर राज्यों की नाराजगी पर टिप्पणी कीजिए?
  4. क्या कुछ प्रदेशों में शासन के लिए विशेष प्रावधान होने चाहिए? क्या उससे दूसरे प्रदेशों में नाराजगी पैदा होती है? क्या इन विशेष प्रावधानों के कारण देश के विभिन्न क्षेत्रें के बीच एकता मजबूत करने में मदद मिलती है?