धर्मनिरपेक्षता - अभ्यास प्रश्नोत्तर

CBSE कक्षा 11 राजनीति विज्ञान
Practice Paper
पाठ-8 धर्मनिरपेक्षता

प्रश्नावली
एक अंकीय प्रश्नः-
  1. धर्मनिरपेक्षता का अर्थ स्पष्ट कीजिए?
  2. अंतर धार्मिक वर्चस्व से आप क्या समझते है?
  3. ‘सर्व धर्म समभाव’ से क्या तात्पर्य है?
  4. भारतीय संविधान की प्रस्तावना में धर्मनिरपेक्ष शब्द को कब जोड़ा गया?
  5. पश्चिमी धर्मनिरपेक्षता का मूल मंत्र क्या है?
  6. धर्म और राज्यसत्ता के बीच संबंध विच्छेद क्यों आवश्यक है?
  7. किन्हीं दो धर्मनिरपेक्ष देशों के नाम लिखिए।
  8. किसी ऐसे देश का उदाहरण दीजिए जो धर्मनिरपेक्ष नही है।
दो अंकीय प्रश्नः-
  1. धर्मनिरपेक्षता की कोई एक परिभाषा दीजिए?
  2. भारतीय धर्मनिरपेक्षता की क्या विशेषताएं है?
  3. पश्चिमी धर्मनिरपेक्षता वर्चस्व का अर्थ स्पष्ट कीजिए तथा उदाहरण दीजिए?
  4. अंत-धार्मिक वर्चस्व का अर्थ स्पष्ट कीजिए तथा उदाहरण दीजिए?
  5. भारतीय संविधान में निहित दो धर्मनिरपेक्षता के तत्व बताइए?
  6. धर्मनिरपेक्षता तथा धार्मिक स्वतंत्रता में अंतर स्पष्ट कीजिए?
  7. धर्म से राज्य की सैद्धान्तिक दूरी से आप क्या समझते है?
  8. धर्मनिरपेक्षता की कोई दो कमियां बताइये?
  9. क्या पश्चिमी धर्मनिरपेक्षता निम्नलिखित बातों के संगत है-
    1. अल्पसंख्यक समुदाय की तीर्थ यात्रा को आर्थिक अनुदान देना।
    2. सरकारी कार्यालयों में धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करना।
  10. बीसवीं शताब्दी के प्रथमार्ध में तुर्की में किस प्रकार की धर्मनिरपेक्षता अपनायी गयी?
  11. क्या धर्मनिरपेक्षता भारतीय मिट्टी में रोया गया एक पश्चिमी पौधा है?
चार अंकीय प्रश्न:-
  1. वर्तमान परिपेक्ष्य में धर्मनिरपेक्षता का महत्व स्पष्ट कीजिए?
  2. भारत में धर्मनिरपेक्षता अपनाने के पीछे क्या कारण रह है?
  3. धर्मनिरपेक्ष राज्य की आलोचना क्यों की जाती है?
  4. धर्मनिरपेक्षता भारत की एकता और अंखण्डता की एकमात्र गारंटी है। इस कथन का आशय स्पष्ट कीजिए?
  5. क्या भारतीय धर्मनिरपेक्षता अल्पसंख्यको का तुष्टीकरण है? अपने विचार व्यक्त कीजिए।
  6. धर्म महज जनसमुदाय के लिए अफीम नहीं है। स्पष्ट कीजिए।
  7. ‘धर्मनिरपेक्षता वोट बैंक की राजनीति को बढ़ावा देती है। इस कथन की सत्यता की जांच कीजिए।
छः अंकीय प्रश्न:-
  1. धर्मनिरपेक्षता से क्या तात्पर्य है? इसकी विशेषताएं क्या-क्या है?
  2. धर्मनिरपेक्षता की भारतीय और पाश्चात्य अवधारणा में अंतर स्पष्ट कीजिए?
  3. भारतीय धर्मनिरपेक्षता की आलोचनाओं की चर्चा कीजिए?
  4. भारतीय धर्मनिरपेक्षता का जोर धर्म और राज्य के अलगाव पर नहीं वरन उससे अधिक किन्हीं बातों पर है। इस कथन को समझाइये।
कार्यकलाप:-
  1. धर्मनिरपेक्षता से जुड़ी किसी फिल्म या उपन्यास के विषय में कक्षा में चर्चा करे।