तीन महाद्वीपों में फैला हुआ साम्राज्य-अभ्यास प्रश्नोत्तर

                                                              CBSE कक्षा 11 इतिहास

पाठ-3 तीन महाद्वीपों में फैला हुआ साम्राज्य


निम्नलिखित अनुच्छेद को पढ़कर प्रश्नों के उत्तर दीजिए:-
  1. निम्नलिखित अनुच्छेद को पढ़िए और अन्त में पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिएः-
    दासों के प्रति व्यवहार
    कुछ ही समय बाद शहर के शासक ल्यूसियस पेडेनयिस सेकंड्स का उसके एक दास ने कत्ल कर दिया। कत्ल के पश्चात, पुराने रिवाज के अनुसार यह आवश्यक था कि एक ही छत के नीचे रहने वाले प्रत्येक दास को फांसी दे दी जाए। परंतु बहुत से निर्दोष लोगों को बचाने के लिए भीड़ एकत्र हो गई और दंगे शुरू हो गए। सैनेट भवन को घेर लिया गया। हालांकि सैनेट भवन में अत्यधिक कठोरता का विरोध किया जा रहा था। परंतु अधिकांश सदस्यों ने परिवर्तन किए जाने का विरोध किया। जो सैनेटर फांसी देने के पक्ष में थे, उनकी बात मानी गई। परंतु पत्थर और जलती हुई मशालें लिए भारी भीड़ ने इस आदेश को कार्यान्वित किए जाने से रोका। नीरो ने अभिलेख द्वारा इन लोगों को फटकार लगाई, उन सारे मार्गों पर सेना लगा दी गई जहां सैनिकों के साथ दोषियों को फांसी पर चढ़ाने के लिए ले जाया जा रहा था।
    -टैसिटस (55-117), आरंभिक साम्राज्य का इतिहासकार।
    प्रश्न
    1. उपर्युक्त गद्यांश के आधार पर रोम साम्राज्य में दासों की स्थिति का वर्णन कीजिए। (3)
    2. रोम साम्राज्य में सैनेट की स्थिति क्या थी? (2)
    3. नीरो ने इन लोगों के प्रति क्या रवैया अपनाया? (2)
    4. दास द्वारा किसका कत्ल किया गया? (1)
  2. निम्नलिखित अनुच्छेद को पढ़कर प्रश्नों के उत्तर दीजिएः-
    डॉक्टर गैलेन के अनुसार रोमन शहर का ग्रामीण क्षेत्रों के साथ बर्ताव
    कई प्रांतों में लगातार कई वर्षों से पड़ रहे अकाल ने साधारण से साधारण बुद्धिवाले आदमी को भी यह बता दिया कि लोगों में कुपोषण के कारण बीमारियां हो रही हैं। शहर में रहने वाले लोगों का फसल कटाई के शीघ्र बाद अगले पूरे वर्ष के लिए पर्याप्त मात्र में खाद्यान्न अपने भंडारों में भर लेना एक रिवाज था। सारा गेहूं, जौ, सेम तथा मसूर और दालों का काफी बड़ा हिस्सा शहरियों द्वारा ले जाने के बाद भी कई प्रकार की दालें किसानों के लिए बची रह गईं थीं। सर्दियों के लिए जो कुछ भी बचा था, उसे खा-पीकर खत्म कर देने के पश्चात देहाती लोगों को वसंत ऋतु में अस्वास्थ्यकर खाद्यों पर निर्भर रहना पड़ा; उन्होंने पेड़ों की टहनियां, छालें, जड़ें, झाडि़यां, अखाद्य पेड़ पौधे और पत्ते खाकर किसी तरह अपने प्राणों को बचाए रखा।
    -गैलेन, ऑन गुड एण्ड बैड डाइट
    प्रश्न
    1. डॉक्टर गैलेन के अनुसार रोमन शहरों का ग्रामीण क्षेत्रों से व्यवहार किस प्रकार का था? (3)
    2. गांवों को शहर और शहर को गांव का दर्जा किस आधार पर दिया जाता था? (1)
    3. शहरों में रहने का मुख्य लाभ क्या था? (2)
    4. अस्वास्थ्यकर खाद्यों से क्या अभिप्राय है? (2)
  3. निम्नलिखित अनुच्छेद को पढ़कर प्रश्नों के उत्तर दीजिएः-
    रोमन अभिजात वर्ग की आमदनियां पांचवीं शताब्दी के प्रारंभिक दशकों में
    रोम के ऊंचे घरानों मे से प्रत्येक के पास अपने आप में वह सब कुछ मौजूद था जो एक मध्यम आकार के शहर में हो सकता है। एक घुड़दौड़ का मैदान (हिप्पोड्रोम), अनेक मंच-मंदिर, फव्वारे और विभिन्न प्राकर के स्नानागार... बहुत से रोमन परिवारों को अपनी संपत्ति से प्रतिवर्ष 4,000 पाउंड सोने की आय प्राप्त हेाती थी, जिसमें अनाज, शराब और अन्य उपज शामिल नहीं थीं इन उपजों को बेचने पर सोने में प्राप्त आय के एक तिहाई के बराबर आमदनी हो सकती थी। रोम में द्वितीय श्रेणी के परिवारों की आय 1000 अथवा 1500 पाउंड सोना थी।
    {थेब्स का ओलिपिओडोरस}
    प्रश्न
    1. रोम के ऊँचे घरानों के पास क्या संसाधन थे? (2)
    2. विभिन्न रोमन परिवारों की प्रतिवर्ष आय कितनी थी? (2)
    3. प्रारंभिक और परवर्ती काल में रोमन साम्राज्य कितने वर्गों में विभाजित था? (4)

मानचित्र कार्य-

  1. दिये गये यूरोप व उत्तरी अफ्रीका के मानचित्र में निम्नलिखित को अंकित कीजिए?
    1. रोम, 2.सिसली, 3.दमिश्क, 4.कुस्तुंतुनिया, 5.नेपल्स

मानचित्र कार्य

  1. दिये गये पश्चिम एशिया के मानचित्र के 1-5 स्थान दिखाये गये हैं उन्हें पहचान कर उनके नाम लिखो।