भारतीय अर्थव्यवस्था के क्षेत्रक - महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

 CBSE Class 10 अर्थशास्त्र

महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर पाठ - 2
भारतीय अर्थव्यवस्था के क्षेत्रक


बहुवैकल्पिक प्रश्न (1 अंक वाले)
प्रश्न 
1. सेवा क्षेत्रक में जो गतिविधियाँ शामिल होती है वे है-

  1. कृषि डेयरी, मत्स्य एवं वानिकी
  2. चीनी बनाना, गुड़ एवं ईटें
  3. परिवहन, संचार एवं बैकिंग
  4. इनमें से कोई नहीं

उत्तर- (3) परिवहन, संचार एवं बैकिंग

प्रश्न 2. संगठित क्षेत्र का सही उत्तर चुनिए-

  1. इसके अंतर्गत वे उद्यम आते है जहाँ रोजगार की शर्ते नियमित होती है।
  2. वह सरकार के नियंत्रण के बाहर होती है।
  3. नौकरी नियमित नही होती
  4. यह कम आय प्रदान करता है।

उत्तर- (1) इसके अंतर्गत वे उद्यम आते है जहाँ रोजगार की शर्ते नियमित होती है।

प्रश्न 3. निम्न में से किस आधार पर सार्वजनिक और निजी क्षेत्रक को वर्गीकृत किया गया है?

  1. रोजगार की शर्तो पर
  2. आर्थिक गतिविधियों के स्वभाव पर
  3. उद्यमों के स्वामित्व पर
  4. उद्यम में नियोजित श्रमिकों की संख्या पर

उत्तर- (3) उद्यमों के स्वामित्व पर

प्रश्न 4. निम्न में से किस वर्ष राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी अधिनियम लागू किया गया?

  1. 2004
  2. 2008
  3. 2005
  4. 2009

उत्तर- (3) 2005

प्रश्न 5. निम्न में कौन-सी क्रियाकलाप द्वितीयक क्षेत्रक के अंतर्गत आता है?

  1. यह वस्तुओं के स्थान पर सेवाएं उत्पन्न करता है
  2. प्राकृतिक उत्पादों को विनिर्माण द्वारा बदला जाता है।
  3. वस्तुओं को प्राकृतिक संसाधन के दोहन द्वारा उत्पादित किया जाता है।
  4. इसके अंतर्गत कृषि, वन तथा डेयरी आते है।

उत्तर- (2) प्राकृतिक उत्पादों को विनिर्माण द्वारा बदला जाता है।

प्रश्न 6. सार्वजनिक उद्यम का स्वामित्व निम्नलिखित में से किसके पास होता है?

  1. निजी स्वामी
  2. सरकार
  3. सरकार और निजी हाथो में
  4. उपरोक्त में से किसी के पास नही

उत्तर- (2) सरकार

प्रश्न 7. अल्प बेरोजगारी का अर्थ ऐसी स्थिति है जहाँ लोग

  1. बेरोजगार है
  2. रोजगार में है परन्तु कम वेतन कमा रहे है
  3. रोजगार में है परन्तु उत्पादन शून्य है
  4. थोड़े समय के लिए बेरोजगार है।

उत्तर- (3) रोजगार में है परन्तु उत्पादन शून्य है

प्रश्न 8. निम्नलिखित में से कौन सी आर्थिक गतिविधियाँ तृतीयक क्षेत्रक में नही आती?

  1. बैकिंग
  2. मधुमक्खी पालन
  3. अध्यापन
  4. (किसी काल सेन्टर में काम करना

उत्तर- (2) मधुमक्खी पालन

प्रश्न 9. सार्वजनिक क्षेत्रक का उद्देश्य है-

  1. लाभ कमाना
  2. मनोरंजन
  3. सामाजिक कल्याण और सुरक्षा
  4. उपरोक्त में कोई नही।

उत्तर- (3) सामाजिक कल्याण और सुरक्षा

प्रश्न 10. टिस्को जैसी कम्पनी में निम्नलिखित में से कौन सा एक्ट लागू नही होगा?

  1. न्यूनतम वेतन एक्ट
  2. राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी एक्ट
  3. फैक्ट्रीज एक्ट
  4. ग्रेच्युटी अदायगी एक्ट

उत्तर- (2) राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी एक्ट

प्रश्न 11. कृषिगत क्षेत्र के श्रमिक होते है

  1. अल्प रोजगार
  2. अति रोजगार
  3. बेरोजगार
  4. निम्न से कोई नही।

उत्तर- (1) अल्प रोजगार

प्रश्न 12. निम्नलिखित में से किसे प्रच्छन बेरोजगारी के नाम से जाना जाता है?

  1. अति रोजगार
  2. कारखाना
  3. अल्प रोजगार
  4. बेरोजगार

उत्तर- (3) अल्प रोजगार

प्रश्न 13. निम्नलिखित में से कौन सा क्षेत्रक 1973 में सबसे बड़ा उत्पादक क्षेत्र था?

  1. प्राथमिक क्षेत्रक
  2. द्वितीयक क्षेत्रक
  3. तृतीयक क्षेत्रण
  4. उपरोक्त में से कोई नही

उत्तर- (1) प्राथमिक क्षेत्रक

प्रश्न 14. सवेतन छुट्टी का प्रावधान किस क्षेत्रक में होता है?

  1. असंगठित क्षेत्रक
  2. संगठित क्षेत्रक
  3. ग्रामीण क्षेत्रक
  4. इनमें से कोई नही

उत्तर- (2) संगठित क्षेत्रक

प्रश्न 15. निम्नलिखित में से कौन सा व्यवसाय तृतीयक क्षेत्रक के अन्तर्गत आता है?

  1. कृषि
  2. दुग्ध उत्पादन
  3. संचार
  4. वानिकी

उत्तर- (3) संचार

1 अंक वाले प्रशन :–
प्रश्न 1. सेवा क्षेत्रक में शामिल गतिविधियों के दो उदाहरण दीजिए।

उत्तर- 
परिवहन , संचार व बैंकिग। 

प्रश्न 2. अर्थव्यवस्था में प्रत्येक क्षेत्रक के अंतिम उत्पाद की ही गणना क्यों की जाती है ?
उत्तर- 
दोहरी गणना की समस्या से बचने के लिए।

प्रश्न 3. सार्वजनिक व निजी क्षेत्रक को किस आधार पर वर्गीकृत किया जाता है?
उत्तर- 
उद्यमों के स्वामित्व के आधार पर।

प्रश्न 4. रोजगार सृजन में किस क्षेत्र का भारत में प्रथम स्थान है ?
उत्तर- 
प्राथमिक क्षेत्रक का।

प्रश्न 5. रोजगार गारन्टी अधिनियम किस वर्ष लागू किया गया ?
उत्तर-
 वर्ष 2005 में।

प्रश्न 6. आर्थिक गतिविधियाँ जो तृतीयक क्षेत्र में नहीं आती का एक उदाहरण दीजिए।
उत्तर- 
मधुमक्खी पालन आदि

प्रश्न 7. सार्वजनिक क्षेत्रक में सरकार का मुख्य उद्देश्य क्या होता हैं?
उत्तर- 
सामाजिक कल्याण व सुरक्षा प्रदान करना।

प्रश्न 8. ‘टिस्की’ जैसी कम्पनी में कौन सा एक्ट लागू नहीं होगा ?
उत्तर- 
राष्ट्रीय रोजगार गारंटी अधिनियम।

प्रश्न 9. प्रच्छन्न बेरोजगारी की किस अन्य नाम से भी जाना जाता है ?
उत्तर- 
अल्प बेरोज़गारी या छिपी हुई बेरोज़गारी।

प्रश्न 10. भारत में सेवा क्षेत्रक की क्या विशेषता है ?
उत्तर- 
सकल घरेलु उत्पाद में सर्वाधिक हिस्सेदारी |

प्रश्न 11. ‘सवेतन छुट्टी' का प्रावधान किस क्षेत्रक में पाया जाता है?
उत्तर- 
संगठित क्षेत्रक में |

लघु/दीर्घ प्रश्न (3/5 अंक वाले प्रश्न) :-
प्रश्न 1. सार्वजनिक व निजी क्षेत्रक में अंतर स्पष्ट कीजिए।

उत्तर-
 सार्वजनिक क्षेत्र ः-

  1.  परिसम्पत्तियों पर सरकार का नियंत्रण
  2.  सभी सेवाएँ सरकार उपलब्ध करवाती है।
  3. इसका उद्देश्य अधिकतम सामाजिक कल्याण होता है?
  4. रोजगार सुरक्षा दी जाती है।
  5. सवैतनिक छुट्टी व अन्य सेवाएँ दी जाती हैं।

निजी क्षेत्र ः-

  1. परेिसम्पत्तियो पर निजी स्वामित्व।
  2. सारी चीजें एक व्यक्ति या कम्पनी उपलब्ध करवाती है।
  3. अधिकतम लाभ कमाना इसका उद्देश्य होता है।
  4. रोज़गार व श्रमिक असुरक्षित होते है।
  5. सवैतनिक छुट्टी व अन्य सेवाएँ सामान्यत: नहीं दी जाती।

प्रश्न 2. असंगठित क्षेत्रक में मज़दूरों के सामने आने वाली कठिनाइयों का वर्णन कीजिए।
उत्तर- 

  1. यह क्षेत्रक सरकारी नियमों व विनियमों को नहीं मानता।
  2. न्यूनतम वेतन मिलता है।
  3. रोजगार की अवधि व कार्य समय सीमा निश्चित नहीं होती।
  4. किसी प्रकार की छुट्टी या लाभ का प्रावधान नहीं होता।
  5. निश्चित कार्य क्षेत्र व अच्छी सेवा सुविधाएँ उपलब्ध नहीं होता।

प्रश्न 3. संगठित व असंगठित क्षेत्रकों में रोजगार की परिस्थतियों में क्या अन्तर पाया जाता है ?
उत्तर- 

संगठित क्षेत्रक :–असंगठित क्षेत्रक
1) अधिक वेतन प्राप्ति।1) कम वेतन प्राप्ति
2) नौकरी सुरक्षित2) नौकरी सुरक्षित नहीं।
3) कार्य की स्थितियाँ अच्छी3) निम्न स्तरीय कार्य परिस्थितियौं
4) कर्मचारी योजनाओं का लाभ4) कर्मचारी योजनाओं का लाभ नहीं
5) कार्य अवधि निश्चित  (काम के घंटे)5) कोई निश्चित कार्य अवधि नहीं।

प्रश्न 4. राष्ट्रीय रोजगार गारन्टी अधिनियम के तीन प्रावधान बताइए।
उत्तर-
 राष्ट्रीय रोजगार

  1. राष्ट्रीय गारन्टी योजना के अन्तगत 100 दिनों के रोज़गार की गारन्टी।
  2. रोजगार न मिलने या कम मिलने पर बेरोज़गारी भत्ता दिया जाना।
  3. अपने गाँव या आस-पास के क्षेत्र में ही कार्य स्थल होना।

प्रश्न 5. ‘यद्यपि आर्थिक गतिविधियों को प्राथमिक, द्वितीयक व तृतीयक क्षेत्रकों में विभाजित किया गया है लेकिन वे परस्पर एक दूसरे पर निर्भर हैं” इस कथन को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर- 
यह कथन पूर्णत: सत्य है क्योंकि :-

  1. प्राथमिक क्षेत्रक को उत्पादन बढ़ाने व वितरण के लिए नई तकनीकों व परिवहन की आवश्यकता होती है।
  2. विनिर्माण उद्योगों के लिए कच्चा माल प्राथमिक क्षेत्रक से ही प्राप्त होता है।
  3.  प्राथमिक व द्वितीयक क्षेत्रक की सहायता से ही सेवा क्षेत्रक में नए-नए रोज़गार के अवसर प्राप्त होते है। जैसे- भंडारण, बैंकिग, यातायात अादि।
  4. तीनों क्षेत्रक परस्पर निर्भर हैं, किसी एक की भी अनुपस्थिति का अन्य दोनों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

प्रश्न 6. शहरी क्षेत्रों में रोजगार पैदा करने की कोई तीन विधियाँ सुझाइए।
उत्तर-

  1. क्षेत्रीय शिल्प उद्योग व सेवाओं की प्रोत्साहन देना।
  2. पर्यटन उद्योग को प्रोत्साहन देना।
  3. अनावश्यक सरकारी नीतियों व नियमों में परिवर्तन।
  4. मूलभूत सुविधाएँ, तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देना।
  5. आसान शताँ पर ऋण या आर्थिक सहायता प्रदान करना।

प्रश्न 7. तेजी से बढ़ती जनसंख्या किस प्रकार बेरोजगारी को प्रभावित करती है ?
उत्तर-

  1. रोज़गार के अवसर, जनसंख्या के अनुपात में नहीं बढ़ते।
  2. कृषि व शहरी क्षेत्रों में प्रच्छन्न बेरोजगारी बढ़ जाती है।
  3. संसाधनों पर बोझ बढ़ जाता है।
  4. अधिक व्यक्ति उपलब्ध होने से रोजगार से प्राप्त आय निम्न स्तर पर आ जाती है।
  5. वस्तुओं व सेवाओं की कीमत बढ़ जाती है और उपलब्धता कम हो जाती है।

प्रश्न 8. कर्मचारी की अपेक्षा आप को कौन से लाभ प्राप्त होगें ?
उत्तर-

  1. काम के निश्चित घंटे होगें।
  2. निश्चित समय से अधिक काम करने पर अतिरिक्त आय प्राप्त होगी।
  3. चिकित्सा सुविधाएँ व पेंशन सुविधा मिलेगी।
  4. सवेतन अवकाश, भविष्य निधि का सेवानुदान मिलेगा।
  5. कार्य स्थल पर उचित वातावरण व न्यूनतम सुविधाएँ प्राप्त होगी।
  6. अनुचित शोषण नहीं होगा।

प्रश्न 9. व्याख्या कीजिए कि किस प्रकार सार्वजनिक क्षेत्रक राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है” ?
उत्तर-

  1. इसमें ढाँचागत सुविधाओं, कृषि व उद्योगों को बढ़ावा दिया जाता है।
  2. लोगों को सुविधाएँ न्यूनतम मूल्य पर उपलब्ध करवाई जाती हैं।
  3. आवश्यक वस्तुओं के उत्पादन व विक्रय में सरकारी सहायता व अनुदान दिया जाता है।
  4. अधिकतम् सामाजिक कल्याण का उद्देश्य रखकर योजनाएँ बनाई जाती हैं।
  5. श्रमिकों को अच्छी कार्य सुविधाएँ, वेतन आदि प्रदान किया जाता है।

प्रश्न 10. छिपी हुई बेरोजगारी क्या है? ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में इसका एक-एक उदाहरण दीजिए।
उत्तर- 
जब लोग प्रत्यक्ष रूप से कार्यरत होते हैं परन्तु वास्तव में बेरोजगार होते हैं अर्थात् एक ही काम में जरूरत से ज्यादा लोग लगे होते हैं, उसे प्रचछन्न बेरोजगारी कहते हैं उदाहरण- ग्रामीण क्षेत्र में चार व्यक्तियों की आवश्यकता वाले खेत में परिवार के अधिक व्यक्ति लगे हुए हैं। शहरी क्षेत्र में किसी दुकान पर 2 की आवश्यकता के स्थान पर तीन व्यक्ति कार्य कर रहें हों। शहरी क्षेत्र में एक व्यक्ति के पास कपड़े की एक छोटी सी दुकान है। उसमें एक व्यक्ति की जरूरत है परंतु दो लोग काम में लगे हुए हैं।

प्रश्न 11. संगठित व असंगठित क्षेत्रकों में रोजगार की परिस्थितियों में अंतर का वर्णन कीजिए?
उत्तर-

संगठित क्षेत्र

असंगठित क्षेत्र

(1) अधिक वेतन मिलना।

(1) कम वेतन मिलना।

(2) नौकरी सुरक्षित।

(2) नौकरी सुरक्षित नही।

(3) कार्य स्थिति अच्छी होती है।

(3) कार्य स्थिति निम्न होती है

(4) काम के घंटे निश्चित।

(4) काम के घन्टो की सीमा निर्धारित नहीं।

(5) कर्मचारियों को योजना का लाभ मिलता है।

(5) इन्हें योजना का लाभ नही मिलता है।

प्रश्न 13. असंगठित क्षेत्रक में मजदूरों के समझ आने वाली समस्याओं का वर्णन कीजिए?
उत्तर-

  1. यह क्षेत्रक सरकारी नियम एवं विनियमों को नही मानता है।
  2. इसमे बहुत से लोग अपने-अपने छोटे कार्य सड़को पर विक्रय करते है।
  3. निम्न वेतन मिलना
  4. मजदूरी तय नही होती तथा रोजगार भी नियमित नही होता
  5. यहाँ अतिरिक्त समय मे काम करने से वेतन छुट्टी अवकाश और बीमारी के कारण छुट्टी का प्रावधान नही
  6. नौकरी असुरक्षित होती हैं।

प्रश्न 14. प्रच्छन्न (छुपी हुई) बेरोजगारी से क्या अभिप्राय है? ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से उदाहरण दीजिए जहां इस प्रकार की बेरोजगारी है?
उत्तर-

  1. लोग प्रत्यक्षत कार्यरत होते है मगर वास्तव में बेरोजगार होते है। एक ही काम पर जरूरत से ज्यादा लोग लगे रहते है।
  2. यह सामान्यतः ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि क्षेत्रक में पाया जाता है।
  3. शहरी क्षेत्रों में एक दुकान को परिवार के चार सदस्य चलाते है जहाँ दो के कार्य की आवश्यकता है।

प्रश्न 15. राष्ट्रीय रोजगार गांरटी अधिनियम द्वारा भारत में रोजगार क्षेत्र की दशा में सुधार हेतु निभाई गई भूमिका का वर्णन कीजिए।
उत्तर-

  1. भारत सरकार ने काम के अधिकार लागू करने के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी अधिनियम खण्ड कहते है।
  2. सभी सक्षम लोग जिन्हे काम की जरूरत है।
  3. सरकार द्वारा वर्ष में 100 दिन के रोजगार की गांरटी

प्रश्न 16. सार्वजनिक क्षेत्रक तथा निजी क्षेत्रक में अंतर लिखिए।
उत्तर-

सार्वजनिक क्षेत्रक

निजी क्षेत्रक

(1) अधिकांश परिसंपत्तियों पर सरकार का नियंत्रण

(1) निजी स्वामित्व

(2) सभी सेवाएँ सरकार उपलब्ध कराती है।

(2) एक व्यक्ति या कम्पनी के हाथों में होती है।

(3) सार्वजनिक क्षेत्र की गतिविधियाँ पूरे देश में की जाती है।

(3) ये केवल लाभ कमाने के लिए की जाती है।

(4) श्रमिक रोजगार सुरक्षित

(4) श्रमिकों का रोजगार असुरक्षित

प्रश्न 17. राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी 2005 अधिनियम के तीन प्रावधान बताइए।
उत्तर-

  1. सरकार द्वारा वर्ष में 100 दिन के रोजगार की गांरटी
  2. काम उपलब्ध न होने की स्थिति में बेरोजगारी भत्ता देना।
  3. ग्रामीण क्षेत्रों में वरीयता देना
  4. भविष्य में भूमि से उत्पादन बढ़ाने में मदद करने वालो को मदद

प्रश्न 18. प्राथमिक क्षेत्रक से आप क्या समझते है? इस क्षेत्रक के किन्ही चार गतिविधियों को सूचीबद्ध करे।
उत्तर-

  1. प्राकृतिक संसाधनों के प्रत्यक्ष उपयोग पर आधारित अनेक गतिविधियों केा प्राथमिक क्षेत्रक होता है।
  2. इसमें प्राकृतिक वस्तु का उत्पादन होता है।
  3. उदाहरण - कृषि, डेयरी, मत्स्यन, वानिकी

प्रश्न 19. उदाहरणों की मदद से स्वामित्व के आधार पर क्षेत्रकों के मध्य अन्तर कीजिए?
उत्तर- सार्वजनिक क्षेत्रक - रेलवे, ओ. एन. जी. सी.
निजी क्षेत्रक - रिलायंस, विपरो, इन्फोसिस

प्रश्न 20. क्या आप इस कथन से सहमत है कि असंगठित क्षेत्रों में कर्मचारी का शोषण किया जाता है। अपने उत्तर के पक्ष में तीन तर्क प्रस्तुत कीजिए।
उत्तर-

  1. असंगठित क्षेत्रक सरकारी नियंत्रण से बाहर है। इस क्षेत्रक के नियम और विनिमय तो है परन्तु उनका पालन नही होता।
  2. कम वेतन तथा प्रायः नियमित नही है।
  3. अतिरिक्त समय में काम करने, सवेतन छुट्टी, अवकाश बीमारी के कारण छुट्टी का प्रावधान नही है।
  4. रोजगार सुरक्षित नही है। बिना किसी कारण से हटाया जा सकता है।

प्रश्न 21. शहरी क्षेत्र में रोजगार के अवसर पैदा करने की कोई तीन विधियाँ सुझाइए।
उत्तर-

  1. क्षेत्रीय शिल्प उद्योग और सेवाओं को प्रोत्साहन देकर।
  2. पर्यटन उद्योग को प्रोत्साहन देकर
  3. सरकार की नीतियाँ बदलकर
  4. मूलभूत सुविधाएं ढाँचागत विकास एवं कर्ज तथा तकनीकी सहायता देकर।

प्रश्न 22. संगठित क्षेत्र के कर्मचारियों को प्राप्त होने वाले किन्ही तीन लाभो का उल्लेख कीजिए?
उत्तर-

  1. रेाजगार सुरक्षा का लाभ
  2. अतिरिक्त समय में काम का प्रावधान
  3. सवेतन छुट्टी, अवकाश काल में भुगतान, भविष्य निधि सेवानुदान आदि मिलते है।
  4. चिकित्सीय लाभ और पेंशन का प्रावधान

प्रश्न 23. सकल घरेलू उत्पाद (जी. डी. पी.) किसे कहते है? भारत में इसे नापने का कार्य किस संगठन द्वारा किया जाता है?
उत्तर- सकल घरेलू उत्पाद किसी देश के भीतर किसी वर्ष में प्रत्येक क्षेत्रक द्वारा उत्पादित अन्तिम वस्तुओं और सेवाओं का मूल्य।

  1. उस वर्ष में क्षेत्रक के कुल उत्पादन की जानकारी प्रदान करता है।
  2. मापन का कार्य केन्द्र सरकार तथा राज्य सरकारें करती है।

प्रश्न 24. भारत में तृतीयक क्षेत्रक को इतना महत्वपूर्ण बनाने के लिए उत्तरदायी किन्ही तीन कारको को बताइए?
उत्तर-

  1. अनेक सेवाओं - अस्पताल, शैक्षिक संस्थाएं, डाक एवं तार रक्षा, परिवहन आदि की आवश्यकता
  2. कृषि एवं उद्याोग के विकास हेतु अनेक सेवाओ की आवश्यकता होती है।
  3. जैसे-जैसे आय बढ़ती है। कुछ लोग अन्य कई सेवाओं की मांग शुरू कर देते है।
  4. कुछ नई सेवाएं जैसे संचार एवं प्रौद्योगिकी पर आधारित सेवाएं

प्रश्न 25. ग्रामीण भारत में रोजगार के अधिक अवसर उत्पन्न करने हेतु कोई चार सुझाव दीजिए?
उत्तर-

  1. सिचांई की सुविधाओं को सुधारना चाहिए।
  2. शिक्षा और स्वास्थ्य में सुधार करना।
  3. ग्रामीण क्षेत्र में सुलभ, सस्ती और बेहतर परिवहन सेवाएं देकर कृषि और गैर कृषि को बढ़ावा देगी।
  4. कृषि आधारित उद्योगों, लघु उद्योगों एवं कुटीर उद्योगों को बढ़ावा दिया जाना चाहिए।