जनसंख्या-वितरण घनत्व वृद्धि एवं संघटन-महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

 CBSE Class 12 Geography

Important Questions 
(भाग – 2)
पाठ - 1
जनसंख्या : वितरण, घनत्व, वृद्धि और संघटन


लघुरात्म प्रश्न

प्र-1 भारत में प्रथम संपूर्ण जनगणना कब हुई थी?

उत्तर- 1881

प्र-2 जनसंख्या वृद्धि से क्या अभिप्राय है?

उत्तर- दो विभिन्न समय बिंदुओं के मध्य जनसंख्या के होने वाले शुद्ध परिवर्तन को जनसंख्या वृद्धि कहते हैं।

प्र-3 जनांकिकी विशेषताओं के अंतर्गत किन बातों का अध्ययन किया जाता है?

उत्तर- जनसंख्या की भौतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक तथा आर्थिक विशेषताओं को जनसंख्या का संघटन कहते हैं। आयु, लिंग, निवास, स्थान, भाषा, वैवाहिक स्थिति, मानव प्रजातीयता, साक्षरता, शिक्षा, व्यावसायिक संरचना प्रमुख सामाजिक आर्थिक विशेषताएं हैं।

प्र-4 जनसंख्या की वास्तविक वृद्धि की गणना कैसे की जाती है?

उत्तर- जनसंख्या की वास्तविक वृद्धि = जन्म-मृत्यु + उत्त्प्रवास – अप्रवास

प्र-5 भारत में कौन से राज्य में बौद्ध सबसे ज्यादा है?

उत्तर- महाराष्ट्र में। (कुल जनसंख्या में सर्वाधिक प्रतिशत सिक्किम में है।)

प्र-6 भारत में कौन सा भाषाई समूह विशालतम है?

उत्तर- भारतीय-आर्य समूह।

प्र-7 2011 की जनगणना के अनुसार भारत की कुल जनसंख्या कितनी है?

उत्तर- 121 करोड़।

प्र-8 भारत में किस राज्य की जनसंख्या सर्वाधिक है?

उत्तर- उत्तर प्रदेश।

प्र-9 2001 की जनसंख्या के अनुसार भारत की जनसंख्या की वार्षिक वृद्धि दर क्या है?

उत्तर- 2.4 प्रतिशत।

प्र-10 श्रम की प्रतिभागिता दर क्या होती है?

उत्तर- कुल जनसंख्या में कार्यरत जनसंख्या के प्रतिशत अनुपात को श्रम की प्रतिभागिता दर कहते हैं।

प्र-11 भारत के उन दो राज्यों के नाम बताइए जहां की आबादी में ग्रामीण आबादी का प्रतिशत देश में सर्वाधिक है?

उत्तर- बिहार, सिक्किम

प्र-12 मुख्य श्रमिक किसे कहते हैं?

उत्तर- वर्ष में 183 दिन (कम से कम) रोजगार में लगे हुए व्यक्ति को मुख्य श्रमिक कहते हैं।

प्र-13 भारत की जनसंख्या का अधिकांश भाग किस वर्ग के कार्य में लगा है। यह जनसंख्या कितने प्रतिशत है।

उत्तर- भारत की लगभग 58.2 प्रतिशत आबादी कृषि एवं कृषि संबंधित कार्यों में संलग्न है।


लघु उत्तरीय प्रश्न

प्र-14 1901-1921 की समयावधि में भारत की जनसंख्या वृद्धि दर में स्थिरता या नकारात्मकता क्यों थी? कारण स्पष्ट करें?

उत्तर- इस अवधि में भारत में जन्मदर एवं मृत्यु दर दोनों ही उच्च थे।

(i) स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं का अभाव था

(ii) लोगों में साक्षरता प्रतिशत बहुत कम थी।

(iii) खाद्यान्नों एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं के समुचित वितरण की व्यवस्था नहीं थी।

प्र-15 भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय युवा नीति कब अपनाई गई तथा इसके मुख्य उद्देश्य क्या थे?

उत्तर- भारत सरकार द्वारा 2003 ई. में राष्ट्रीय युवा नीति अपनाई गई और इसके मुख्य उद्देश्य थे:-

1. युवाओं व किशोरों के चहुँमुखी विकास पर बल देना।

2. उनके गुणों को बेहतर मार्गदर्शन देना, ताकि देश के रचनात्मक विकास में वे अपना योगदान दे सकें।

3. उनमें देशभक्ति व उत्तरदायी नागरिकता के गुणों को बढ़ाना।

प्र-16 समाज के समक्ष किशोरों की प्रमुख क्या चुनौतियां हैं?

या

यदि किशोरों को समुचित ढ़ंग से मार्गदर्शित न किया जाए तो वे काफी सुभेद्य भी होते हैं-स्पष्ट करो।

उत्तर- समाज के समक्ष किशोरों की प्रमुख चुनौतियां हैं-

(1) निरक्षरता:- अधिकतर किशोर वर्ग, विशेषतया स्त्रियां निरक्षर हैं जिसके कारण वह अपने व परिवार के विकास में योगदान नहीं दे पाती।

(2) विद्यालय विरत छात्र:- अधिकतर किशोर शिक्षा पूरी किए बिना ही विद्यालय छोड़ देते हैं और औषध या मदिरापान के कारण रास्ता भटक जाते हैं। ऐसे लोग समाज के लिए अभिशाप बन जाते हैं और सामाजिक परिवेश को बिगाड़ते हैं।

(3) विवाह की निम्न आयु:- इसके कारण बालिकाओं की जल्दी शादी व जल्दी मातृत्व के कारण मातृ मृत्यु दर में वृद्धि हो जाती है जो आगे जाकर लिंगानुपात को प्रभावित करती है।

(4) समुचित मार्गदर्शन:- किशोरों को समुचित मार्गदर्शन देने के लिए किसी ठोस कदम का अभाव है।

प्र-17 भारत की जनसंख्या का असमान वितरण किस तथ्य को दर्शाता है?

उत्तर- भारत की लगभग 76 प्रतिशत आबादी उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक एवं गुजरात में बसती है। इसका मुख्य कारण है:-

(1) कृषि के लिए उपयुक्त जलवायु एवं उच्चावचः- उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल जैसे राज्य नदियों के द्वारा निर्मित उपजाऊ मैदान के अंतर्गत आते हैं जो कृषि के लिए उपयुक्त है और बड़ी जनसंख्या का पोषण कर सकते हैं।

(2) औद्योगिक विकास:- महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक जैसे राज्यों में कृषि के साथ-साथ औद्योगिक विकास भी जनसंख्या संकेद्रण का कारण है।

(3) सामाजिक:- सांस्कृतिक कारकों ने जैसे रीति रिवाज वगैरह भी जनसंख्या के वितरण को प्रभावित किया है।

प्र-18 आर्थिक स्तर की वृद्धि से भारत की जनसंख्या को कितने वर्गों में बांटा जा सकता है?

उत्तर- आर्थिक स्तर की दृष्टि से भारत की जनसंख्या को तीन वर्गों में बांट सकते हैंः-

1. मुख्य श्रमिक- वह व्यक्ति जो एक वर्ष में कम से कम 183 दिन काम करता है, मुख्य श्रमिक कहलाता है।

2. सीमांत श्रमिक- वह व्यक्ति जो एक वर्ष में 183 दिनों से कम दिन काम करता है सीमांत श्रमिक कहलाता है।

3. अश्रमिक- जो व्यक्ति बेरोजगार होता है उसे अश्रमिक कहते हैं।


विस्तृत उत्तरीय प्रश्न:-

प्र-9 जनसंख्या घनत्व क्या है? भारत में जनसंख्या घनत्व को प्रभावित करने वाले कारकों का वर्णन कीजिए?

उत्तर- जनसंख्या के घनत्व को प्रति इकाई क्षेत्र में रहने वाले व्यक्तियों की संख्या द्वारा अभिव्यक्त किया जाता है।

जनसंख्या का घनत्व: जनसंख्या/क्षेत्रफल

वितरण को प्रभावित करने वाले कारक

1. भू-आकृति

2. जल की उपलब्धता

3. जलवायु

4. औद्योगिक विकास और नगरीकरण

5. स्थायी कृषि क्षेत्र

6. परिवहन तंत्र का विकास

7. खनिजों की उपलब्धता

8. ऊर्जा के संसाधनों की प्रचुरता

9. राजनीतिक स्थिरिता

10. बाहरी शक्तियों से बचाव युक्त क्षेत्र (बिंदुओं को विस्तार दें)

प्र-10 भारत में चार भाषा परिवार कौन से हैं? दो प्रमुख भाषा परिवारों की दो-दो विशेषताएं बताइए:-

उत्तर- भारत में चार भाषा परिवार:-

1. भारतीय-यूरोपीय (आर्य)

2. द्रविड़

3. आस्ट्रिक

4. चीनी-तिब्बती

भाषा परिवारों की विशेषताएं

- भारतीय-यूरोपीय (आर्य)

(a) कुल जनसंख्या का लगभग तीन चौथाई भाग आर्य भाषाएं बोलता है।

(b) इस परिवार की भाषाओं का सकेंद्रण पूरे उत्तरी भारत में है।

- द्रविड़ भाषा परिवार

(a) कुल जनसंख्या का लगभग पांचवा भाग द्रविड़ भाषाएं बोलता है।

(b) इस परिवार की भाषाएं मुख्यतः प्रायद्वीपीय पठार तथा छोटा पठार के क्षेत्रों में बोली जाती है। इस परिवार में तेलुगु, तमिल, कन्नड़ तथा मलयालम मुख्य भाषाएं हैं।

प्र-11 भारत में जनसंख्या के घनत्व के स्थानिक वितरण की विवेचना कीजिए?

उत्तर- 2001 की जनगणना के अनुसार भारत में जनसंख्या का घनत्व 324 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है। राज्य स्तर पर जनसंख्या के घनत्व में बहुत विषमताएं पाई जाती है। अरूणाचल प्रदेश में 13 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर हैं। जबकि पश्चिम बंगाल में यह घनत्व 903 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है। केंद्र शासित प्रदेशों में दिल्ली का घनत्व सबसे अधिक 9340 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है जबकि अंडमान निकोबार द्वीप समूह में घनत्व केवल 43 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है।

प्रायद्वीपीय भारत में केवल केरल राज्य का घनत्व सबसे अधिक 819 है इसके बाद तमिलनाडु 480 का दूसरा स्थान है।

पर्यावरण की विपरीत दशाओं के कारण उत्तरी तथा उत्तरी-पूर्वी भारतीय राज्यों का जनसंख्या घनत्व बहुत कम है। जबकि मध्य प्रदेश भारत तथा प्रायद्वीपीय भारत में मध्य दर्जे का जनसंख्या घनत्व पाया जाता है।

प्र-12 जनसंख्या वृद्धि दर का क्या अर्थ है? भारत की जनसंख्या वृद्धि में बीसवीं शताब्दी के प्रारंभ से लेकर वर्तमान तक जो चार प्रवृत्तियां स्पष्ट दिखाई देती है, उनका वर्णन कीजिए?

उत्तर- जनसंख्या वृद्धि दर:- किसी विशेष क्षेत्र में विशेष समय बिंदुओं के मध्य होने वाले जनसंख्या परिवर्तन को जब प्रतिशत में व्यक्त किया जाता है उसे जनसंख्या वृद्धि दर कहते हैं।

भारतीय जनसंख्या वृद्धि की चार प्रवृत्तियां

स्थिर वृद्धि की अवधि (1921 से पहले):- 1901 से 1921 की अवधि को भारत की जनसंख्या की वृद्धि की स्थिर अवस्था कहा जाता है, क्योंकि इस अवधि में वृद्धि दर अत्यंत निम्न थी। यहां तक कि 1911-1921 के दौरान ऋणात्मक वृद्धि दर रही है। जन्म दर और मृत्यु दर दोनों ऊँचें थे जिससे वृद्धि दर निम्न रही।

निरंतर वृद्धि की अवधि (1921 से 1951):- इस अवधि में जनसंख्या वृद्धि निरंतर बढ़ती गई क्योंकि स्वास्थ्य सेवाओं में वृद्धि के कारण मृत्यु दर में कमी आई इसीलिए इस अवधि को मृत्यु प्रेरितवृद्धि कहा जाता है।

तीव्र वृद्धि की अविध (1951 से 1981):- इस अवधि को भारत में जनसंख्या विस्फोट की अवधि के नाम से भी जाना जाता है। विकाक कार्यों में तेजी, बेहतर चिकित्सा सुविधाएं, बेहतर जीवन स्तर के कारण मृत्यु दर में तीव्र ह्रास और जन्म दर में उच्च वृद्धि देखी गई।

घटती वृद्धि की अवधि (1981 से आज तक):- 1981 से वर्तमान तक देश की जनसंख्या की वृद्धि दर ऊंची रही, परंतु धीरे-धीरे मंद गति से घटने लगी। विवाह की औसत आयु में वृद्धि, स्त्री में सुधार, जनसंख्या नियंत्रण के कारगर उपायों से जनसंख्या वृद्धि दर धीमी पड़ गई है।

प्र-13 भारत के मानचित्र में निम्नलिखित को दर्शाएं तथा उनके नाम लिखिए?

(a) न्यूनतम क्षेत्रफल वाला एक राज्य। - गोवा

(b) 2001 की जनसंख्या के अनुसार सबसे कम जनसंख्या वाला राज्य। -सिक्किम

(c) 2001 की जनसंख्या के अनुसार भारत का सबसे अधिक जनसंख्या घनत्व वाला राज्य। -पश्चिम बंगाल

(d) 2001 की जनसंख्या के अनुसार न्यूनतम जनसंख्या घनत्व वाला राज्य - अरूणाचल प्रदेश

(e) अधिकतम जनसंख्या वृद्धि दर वाला राज्य (2001) में। - नागालैण्ड

(f) न्यूनतम जनसंख्या वृद्धि दर वाला राज्य (2001) में। - केरल

(g) वह राज्य जहां ग्रामीण आबादी का प्रतिशत सबसे अधिक है। - हिमाचल प्रदेश

उत्तर- भारत-प्राकृतिक और पड़ोसी देश

प्र-14 भारत के दिए गए मानचित्र में निम्नलिखित को दर्शाएं:-

(a) भारत का वह राज्य जहां की जनसंख्या में नगरीय आबादी का प्रतिशत सर्वाधिक है। -महाराष्ट्र

(b) राज्य जहां की मुख्य भाषा कन्नड़ है। - कर्नाटक

(c) क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा राज्य। - राजस्थान

(d) सबसे कम लिंगानुपात वाला राज्य। - हरियाणा

(e) उड़िया भाषा भाषी राज्य। - उड़ीसा

(f) सर्वाधिक साक्षरता दर वाला राज्य। - केरल

उत्तर-