संस्कृतियों का टकराव-महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

                                                                CBSE class 11 इतिहास

पाठ-8 संस्कृतियों का टकराव
महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर


अति लघुप्रश्न (2 अंकवाले)

  1. 'चिनाम्पा"किन्हें कहा जाता था ?
    उत्तर- 
    सरकडे की बड़ी-बड़ी चटाइयाँ बुनकर उन्हे मिट्टी व पत्तों से ढ़ककर मैक्सिको झील में बनाए गए कृत्रिम टापू
  2. एजटेक, माया और इंका सभ्यता का मुख्य आर्थिक आधार क्या था?
    उत्तर- 
    मक्के की अधिक उपज ।
  3. 'क्विपु'से आप क्या समझते है?
    उत्तर- 
    डोरियों पर गांठेलगाकर गणितीय इकाइयों का हिसाब रखना।
  4. इंका लोगो द्वारा उपजाऊ भूमि की पूर्ति कैसे की गयी?
    उत्तर- 
    पहाड़ी इलाकों में सीढ़ीदार खेत बनाए। जल निकासी की व्यवस्था। सिचाई की प्रणालियाँ विकसित की।
  5. एजटेक लोगों ने भूमि की कमी को पूरा करने का क्या तरीका निकाला?
    उत्तर-
     कृत्रिम टापू (चिनाम्पा) बनाना।
  6. अरावाकी संस्कृति की दो मुख्य विशेषताएँ बताइये।
    उत्तर- 
    उदारतापुर्ण व्यवहार, आपसी सहयोग (परस्पर मेल से खाद्य उत्पादन) से रहना।
  7. ब्राजील देश का नाम ब्राजील क्यों पड़ा?
    उत्तर- 
    ब्राजीलवुड वृक्ष के नाम पर
  8. पिजारो कौन था? वह दक्षिण अमेरिका की किस संस्कृति से प्रभावित था?
    उत्तर- 
    सैनिक था, इंका राज्य के सोने और चांदी से प्रभावित।
  9. पुर्तगालवासियों की ब्राजील में किस कारण से रुचि थी?
    उत्तर- 
    ब्राजीलवुड वृक्ष की लकड़ी।
  10. इंका लोग उच्चकोटि के भवन निर्माता थे। दो उदाहरण दीजिए।
    उत्तर-
     
    1. पहाड़ी के बीच सड़के बनायी
    2. शिला पट्टियों को बरीकी से तराशकर किलेबनाये।
    3. शिला पट्टियों को जोड़ने के लिये गारे जैसी सामग्री की जरूरत नही थी।
  11. कौन कौन सी खाद्य वस्तुएँ दक्षिणी अमेरिका से बाकी दुनिया को भेजी जाती थी
    उत्तर- 
    तम्बाकू, आलू, गन्ने की चीनी ककाओ (कोको और चाकलेट बनती है) व रबड आदि।

लघुप्रश्न(4 अंक वाले)

  1. अरावाकों और स्पेनवासियों के बीच पाए जाने वाले अंतरों को स्पष्ट कीजिए। इनमें से कौन से अंतरों को आप सबसे महत्वपूर्ण समझते हैं,?
    उत्तर-
    1. अरावाकी - उदारतापूर्णव्यवहार,साथ मिलकर खाद्य उत्पादन,
    2. सरलता – सोनेको अधिक महत्वनदेना,
    3. बुनाई कला में प्रवीण
    4. स्पेनी - क्रूरता पूर्ण व्यवहार, लालची, स्वार्थी - सोने के लालच में अरावाकी जीवन शैली को हानि पहुचाना
  2. एजटेक सभ्यता की मुख्य विशेषताएँ बताइये।
    उत्तर- 
    श्रेणीबद्ध समाज, व्यापारियों को विशेषाधिकार प्राप्त, भूमि की कमी को चिनाम्पा द्वारा पूरा करना, युद्ध के देवताओं और सूर्य को समर्पित मन्दिर, साम्राज्य का आधार-ग्रामीण, शिक्षा को महत्व।
  3. माया संस्कृति की मुख्य विशेषताएँ बजाइये।
    उत्तर-
    1. ग्रामीण समाज, आर्थिक आधार - मक्के की खेती,
    2. खेती के उन्नत तरीके - अधिक पैदावार,
    3. संस्कृतिक विकास - वास्तुकला, खगोलविज्ञान और गणित जैसे विषयों को बढ़ावा।
  4. 'इंका साम्राज्य अत्यन्त केन्द्रीकृत था'इस कथन की विवेचना कीजिए।
    उत्तर-  
    राजा में संपूर्ण शक्ति निहित, प्रजाजन को प्रशासन की भाषा क्वेचुआ बोलना अनिवार्य, जीते गए कबीलों को पूर्ण रूप से भीतर मिलाना, स्थानीय शासकों को सैनिक सहयोग के लिए पुरस्कृत करना, इकाइयों के नियन्त्रण वाला संघ।
  5. स्पेनी और पुर्तगाली ही विशेष रूप से समुद्री खोज की और लालयित क्यों हुए?
    उत्तर- 
    साहसी नाविक, सोने चांदी की प्राप्ति का लालच, बाहरी दुनिया के लोगों को इसाई बनाने का लालच तथा धर्म और व्यापार के साथ-साथ राजनीतिक नियन्त्रण बढ़ाने की भी इच्छा।
  6. अमेरिका मूल सभ्यताएँकौन-सी हैं? इनकी आर्थिक व्यवस्थाओं के विषय में विस्तार से लिखी।
    उत्तर-
    1. मूल सभ्यताएँ-एजटेक, माया, इंका
    2. एजटेक मुख्य रूप से धातुकर्म, समाज का ग्रामीण आधार, मक्का, आलू आदि की खेती।
    3. माया - कृषि आधारित, मक्काका उत्पादन, हस्तशिल्प।
    4. इंका - आर्थिक व्यवस्था - सोने चांदी पर आधारित व्यापार-विनिमय।
  7. काटेंसने एजटेक परकिसप्रकार अपना प्रभुत्वस्थापित किया ?
    उत्तर- 
    मैक्सिको की क्रूरतापूर्ण जीत, टाँटानैक से दोस्ती, स्पेनी सैनिर्को द्वारा ट्लैक्सकलानो को हराना, फिर टैनोंक्टिटलैन की ओर और 8 नवम्बर 1519 को वहां पहुंचना।
  8. एजटेक लोग किस प्रकार शिक्षा के प्रति सजग थे, वर्णन कीजिए।
    उत्तर-
    1. इस बात का पूरा-पूरा ख्याल रखा जाता था कि उनके सभी बच्चे स्कूल अवश्य जाए।
    2. कुलीन वर्ग के बच्चें कालमेकाक में भर्ती किये जाते थे।
    3. इनको सेना अधिकारी और धार्मिक नेता बनानेका प्ररिक्षण
    4. शेष सारे बच्चे तेपोकल्ली स्कूल मे भेजे जाते।
    5. लड़के लड़कियों की शिक्षा में अन्तर।
    6. लड़को सैन्य प्रक्षिण खेती व व्यापार करना सिखाना
    7. लड़कियों को घरेलूकाम धंधों में कुशलता प्रदान करना।
  9. ऐसे कौन से कारण थे जिनसे 15वीं शताब्दी में यूरोपीय नौचालन को सहायता मिली ?
    उत्तर-
    1. व्यापारिक मार्गों पर तुर्को का अधिकार।
    2. बड़े बड़े जहाजो का निर्माण।
    3. कुतबनुमा (दिशासूचक यंत्र) से ज्ञान में वृद्धि।
    4. यात्रा वृतान्त व भूगोल के ज्ञान में वृद्धि।
    5. धर्मप्रचारहेतु।।
    6. पुर्नजागरण का प्रभाव।

दीर्घप्रश्न (8 अंक वाले)

  1. यूरोपवासियों ने 15वीं सदी में समुद्री यात्राएं क्यों शुरू की, सविस्तार बताईए।
    उत्तर- 
    युरोपवासियों की खोजयात्राएँ:
    1. 1380ई0 में दिशा सूचक यंत्र का आविष्कार
    2. यूरोपीय जहाजों में महत्वपूर्ण सुधार
    3. 1471 ई0 में मिस्रवासी टालेमी की पुस्तक'ज्योग्राफी' का मुद्रित होना
    4. स्पेन तथा पूर्वगाल के लोगो द्वारा खोज यात्राएँ तथा शासको द्वारा सहायता प्रदान करना।
    5. 14वीं सदी के मध्य से 15वीं सदी के मध्य तक यूरोप की अर्थव्यवस्था में गिरावट आना
    6. सोने-चांदी की कमी
    7. व्यापार में मंदी
    8. ईसाई धर्म का प्रसार
  2. खोज यात्राओं के क्या परिणाम निकले ? उपनिवेशीकरण और दास व्यापार के संदर्भ में अपने विचार लिखिये।
    उत्तर-
     
    1. एक महासागरसे दूसरे महासागर तक के'अटूट समुद्री मार्ग'खुल गये
    2. सोने चांदी की अत्यधिक प्राप्ति से अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार को बढ़ावा
    3. व्यापारियों ने बड़ी-बड़ी संयुक्त पूंजी कंपनियाँ बनाकर व्यापारिक अभियान चलाये।
    4. उपनिवेशों की स्थापना की गयी।
    5. यूरोपवासियों को तंबाकू, आलू, गन्ने की चीनी, ककाओवरबड़ से परिचित कराया।
    6. मूलनिवासियों की संख्या में कमी आना।
    7. मूलनिवासियों की जीवनशैली का विनाश।
    8. गुलाम बनाना।
  3. खोज यात्राओं के क्या परिणाम निकले? उपनिवेशीकरण और दास व्यापार के संदर्भ में अपने विचार लिखिए।
    उत्तर- खोज यात्राओं के परिणाम
    1. अमरीका महाद्वीप की खोज हुई जिसके कारण विश्वव्यापी व्यापार को प्रोत्साहन मिला।
    2. रत जाने के एक नवीन मार्ग की खोज हुई।
    3. यूरोप के अनेक देशों इंग्लैण्ड,फ्रांस, स्पेन, पुर्तगाल आदि में उपनिवेश बनाने और साम्राज्य स्थापित करने की प्रतिस्पर्धा हुई।
    4. अमरीका में यूरोपीय सभ्यता फैलने लगी तथा इसाई धर्म के प्रचार में वृद्धि।
      उपनिवेशीकरण और दास व्यापार
      1. अमरिका के मूलवासियों को गुलाम बनाकर खानो, बागानों और कारखानों में काम लिया जाने लगा।
      2. इसके के साथ-2 वहाँ उत्पादन की पूँजीवादी प्रणाली का प्रादुर्भाव हुआ।
      3. नई-नई आर्थिक गतिविधियों जोरों से शुरू हो गई। जंगलों की सफाई करके प्राप्त भूमि पर पशुपालन किया जाने लगा।
      4. कामों के लिए सस्ते श्रम की मांग ।
  4. कैब्राल किस प्रकार संयोगवश ब्राजील पहुँचा? उसने ब्राजील के संसाधनों का किस प्रकार दोहन किया? इसके प्रति ब्राजील वासियों की प्रतिक्रिया क्या थी?
    उत्तर- 
    केब्राल और ब्राजील
    • कैब्राल ने तुफानी समुद्रों से बचने के लिए पश्चिमी अफ्रीका का एक बड़ा चक्कर लगाया वह उस प्रदेश के समुद्र तट पर पहुँच गया। जिसे वर्तमान में ब्राजील कहा जाता है। इस प्रकार कैब्राल संयोगवश ब्राजील पहुँचा।
    • ब्राजील में एक प्राकृतिक संसाधन टिम्बर इमारती लकडी का भरपूर फायदा उठाया |
    • ब्राजील के निवासी लोहे के चाकू छूरियों और आरियों के बदले में पेड़ों को
      काटकर उनके लठ्ठे बनाकर जहाजों तक ले जाने के लिए तैयार हो गये।
      ब्राजील वासियों की प्रतिक्रिया:
    • मूल निवासियों ने फ्रांसीसी पादरी से कहा कि जिस भूमि ने तुम्हें पालपोस कर बड़ा किया क्या वह तुम्हारे बच्चों को पेट भरने के लिए पर्याप्त नहीं है।
    • चीनी मिल मालिकों ने काम करने से इंकार करने पर उन्हें गुलाम बनाना शुरू किया।
  5. अमरीका में स्पेन के साम्राज्य की स्थापना किस प्रकार हुई? वर्णन कीजिए।
    उत्तर-
     अमरीका में स्पेन के साम्राज्य की स्थापना।
    1. स्पेनी साम्राज्य का विस्तार बारूद और घोड़ो के प्रयोग पर आधारित सैन्य शक्ति की बदौलत हुआ।
    2. प्रारम्भ में 'खोज के बाद छोटी बस्तियाँ बसानी पड़ती थी। जिसमें रहने वाले स्पेनी लोग स्थानीय मजदूरो पर निगरानी रखते थे।
    3. स्थानीय प्रधानों को सोने के नये-नये स्रोत खोजने के लिए भर्ती।
    4. सैनिक दमन और बेगार का तांडव |
    5. महामारी विशेषत: चेचक ने अरावाक लोगों पर कहर ढ़ाह दिया क्योंकि उनमें प्रतिरोध क्षमता नहीं थी।
    6. स्थानीय लोगों द्वारा मानना कि बीमारी का कारण स्पेनियों द्वारा चलाई जाने वाली अदृश्य गोलियाँ थीं।
    7. स्पेनवासियों ने इस क्षेत्र के दो बड़े साम्राज्यों को जीतकर अपने कब्जे में कर लिया |
    8. यह काम हरमन कोर्टेस और फ्रांसिस्को पिजारों का था।
    9. उनके अभियानों का खर्चा, स्पेन के जिन्दरी नगर परिषदों के अधिकारियों और अभिजातों ने उठाया ।