सूचकांक - प्रश्नोत्तर

CBSE कक्षा 11 अर्थशास्त्र
पाठ - 8 सूचकांक
महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

एक अंक के प्रश्न
  1. सूचकांक से आप क्या समझते हैं?
    उत्तर- सूचकांक एक समूह से संबंधित चर मूल्यों के आकार में होने वाले परिवर्तनों की माप करने की एक विधि है।
     
  2. आधार वर्ष को परिभाषित कीजिए।
    उत्तर- वह वर्ष जिससे तुलना करके वर्तमान वर्ष में परिवर्तन को मापा जाता है।
     
  3. चालू वर्ष को परिभाषित कीजिए।
    उत्तर- यह वह वर्ष है जिसमें होने वाले औसत परिवर्तन को मापा जाता है या जिसके लिए सूचकांक तैयार किया जाता है।
     
  4. मुद्रास्फीति की दर को गणना करने हेतु सूत्र लिखिए।
    उत्तर- मुद्रास्फीति की दर =A2A1A1×100
    यहाँ A1 = पहले सप्ताह का WPI
    A2= दूसरे सप्ताह का WPI
     
  5. आधार वर्ष के मूल्य के लिए संकेताक्षर क्या है ?
    उत्तर- Po
     
  6. सूचकांको की विशेषतायें बताइयें।
    उत्तर- संकेत
    1. संख्या द्वारा व्यक्त
    2. सापेक्ष माप
    3. प्रतिशतों का माध्य
    4. तुलना का आधार
    5. सार्वभौम उपयोगिता
       
  7. थोक कीमत सूचकांक की कोई तीन उपयोगिताएँ बताओ।
    उत्तर- संकेत
    1. माँग व पूर्ति सम्बन्धी अनुमान
    2. समूहों में वास्तविक परिवर्तन का निर्माण
    3. मुद्रास्फीति की दर का सूचक
       
  8. मुद्रास्फीति का आशय है:-
    1. वस्तुओं का मूल्य अत्यधिक होना।
    2. वस्तुओं के मूल्य में निरंतर वृद्धि होना।
    3. मुद्रा के मूल्य में वृद्धि होना।
    4. इनमें से कोई नहीं।
    उत्तर- वस्तुओं के मूल्य में निरंतर वृद्धि होना।
  1. (CPI) आधारित मुद्रास्फीति सूचकांक की शुरूआत हुई थी:-
    1. 2010
    2. 1995
    3. 2000
    4. 2001
    उत्तर- 2010
  1. लागत जन्य मुद्रास्फीति से क्या तात्पर्य है?
    उत्तर- मुद्रास्फीति का आशय मूल्स स्तर में निरंतर वृद्धि से मुद्रा की क्रय शक्ति में आने वाली कमी से है।
  1. मुद्रास्फीति को परिभाषित करें।
    उत्तर- मुद्रास्फीति दर, कीमत मुद्रास्फीति को मापने का प्रमुख साधन है। यह वर्ष में सामान्य कीमत स्तर के सूचकांक में प्रतिशत परिवर्तन है।
  1. मुद्रास्फीति दर से आप क्या समझते हैं।
    उत्तर- भारतीय रिजर्व बैंक।
  1. माँग प्रेरित मुद्रास्फीति से क्या समझते हैं?
    उत्तर- जब वस्तुओं की माँग उनकी पूर्ति की तुलना में अधिक हो एवं उस कारण मूल्य स्तर में वृद्धि हो तो उस प्रकार की मुद्रास्फीति को माँग प्रेरित मुद्रास्फीति कहते है।
  1. मुद्रास्फीति का आकलन किस सूचकांक की सहायता से की जाती है?
    1. उपभोक्ता कीमत सूचकांक
    2. थोक मूल्य सूचकांक
    3. खुदरा मूल्य सूचकांक
    4. बाजार के शक्तियों द्वारा
    उत्तर- थोक मूल्य सूचकांक