जाति धर्म और लैंगिक मसले - महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

 CBSE Class 10 राजनीति विज्ञान

महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर  पाठ - 4
जाति धर्म, लैगिंक मसले


बहुविकल्पी प्रश्न-
1
. निम्नलिखित में किन आदर्शो पर साम्प्रदायिक राजनीति आधारित है?

  1. एक धर्म को अन्य धर्मो से बेहतर मानना।
  2. धर्म के आधार पर वोट बैंक का निर्माण करना।
  3. राजनैतिक दलों द्वारा जातिगत रूढ़िवादिता को बढ़ावा देना।
  4. उपरोक्त सभी

उत्तर- (4) उपरोक्त सभी

2. निम्न में से किस देश में महिलाओं की सार्वजनिक जीवन में सहभागिता सर्वाधिक है?

  1. र्स्केडेनिवियन
  2. अफ्रीका देश
  3. एशिया देश
  4. उपरोक्त सभी

उत्तर- (1) र्स्केडेनिवियन

3. 2001 जनगणना के अनुसार भारत में महिलाओं की साक्षारता दर क्या है?

  1. 50 प्रतिशत
  2. 60 प्रतिशत
  3. 28 प्रतिशत
  4. 54 प्रतिशत

उत्तर- (4) 54 प्रतिशत

4. निम्न में कौन सा कथन धर्म और राजनीति के संबंध में गाँधी जी के विचारो को प्रदर्शित करता है?

  1. राजनीति केवल धर्म से प्रेरित होनी चाहिए।
  2. धर्म को राजनीति से पहले रखना चाहिए।
  3. राजनीति धर्म द्वारा स्थापित मूल्यों से निर्देशित होनी चाहिए।
  4. उपरोक्त में से कोई नही।

उत्तर- (3) राजनीति धर्म द्वारा स्थापित मूल्यों से निर्देशित होनी चाहिए।

5. धर्म के आधार पर भेदभाव न करने वाले व्यक्ति को क्या कहते है?

  1. साम्प्रदायिक
  2. धर्मनिरपेक्ष
  3. जातिवादी
  4. नारीवादी

उत्तर- (2) धर्मनिरपेक्ष

6. निम्न में से भारत के लिए किस प्रकार का विभाजन अप्रत्याशित है?

  1. लैगिंक विभाजन
  2. जातिगत विभाजन
  3. आर्थिक विभाजन
  4. धार्मिक विभाजन

उत्तर- (2) जातिगत विभाजन

7. प्राचीन काल में स्त्रियाँ ............. तक ही सीमित हुआ करती थी?

  1. दफतर तथा स्कूल
  2. खेत तथा खलिहान
  3. घर की चार दीवारी
  4. उपरोक्त में कोई भी ठीक नहीं

उत्तर- (3) घर की चार दीवारी

8. निम्न में से किसका आशय लिंग विभाजन से है?

  1. समाज द्वारा पुरूष तथा महिलाओं के लिए निर्धारित असमान भूमिका
  2. पुरूष तथा महिला की जैविक बनावट
  3. पुरूष तथा श्रमिक एवं महिला श्रमिकों के बीच विभाजन
  4. बालव एवं बालिकाओं का अनुपात

उत्तर- (1) समाज द्वारा पुरूष तथा महिलाओं के लिए निर्धारित असमान भूमिका

9. उस प्रक्रिया को क्या कहते है जिसमें लोग ग्रामीण क्षेत्रों से शहरों की ओर पलायन करते है?

  1. ग्रामीकरण
  2. नगरीकरण
  3. आधुनिकीकरण
  4. पश्चिमीकरण

उत्तर- (2) नगरीकरण

10. औरत और मर्द के समान अधिकारों और अवसरों में विश्वास करने वाली महिला या पुरूष को कहा जाएगा।

  1. साम्यवादी
  2. समाजवादी
  3. नारीवादी
  4. सम्प्रदायवादी

उत्तर- (3) नारीवादी

11. इसमें से कौन-सा एक तथ्य पारिवारिक कानूनों के अन्तर्गत नही आता?

  1. विवाह से सम्बन्धित मसले
  2. तलाक से सम्बन्धित मसले
  3. बच्चा गोद लेने सम्बन्धित मसले
  4. चोरी डाके सम्बन्धित मसले

उत्तर- (4) चोरी डाके सम्बन्धित मसले

1 अंक वाले प्रश्न :-
प्रश्न 1. 
समाज द्वारा स्त्री और पुरूष को दी गई असमान भूमिकाएँ क्या कहलाती हैं?
उतर-
 लैंगिक विभाजन।

प्रश्न 2. भारत में औरतों के लिए आरक्षण की व्यवस्था किन प्रतिनिधि संस्थाओं में है ?
उत्तर- 
पंचायती राज की संस्थाओं में।

प्रश्न 3. 2001 की जनगणना के अनुसार भारत के किन राज्यों में लिंगानुपात 800 से भी कम है ?
उत्तर- 
पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और गुजरात।

प्रश्न 4. स्थानीय सरकारों में महिलाओं के लिए कितने प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था है ?
उत्तर- 
33 प्रतिशत

प्रश्न 5. लिंगानुपात किस कहते हैं ?
उत्तर- 
प्रति 1000 पुरूषों पर महिलाओं की संख्या।

प्रश्न 6. 'धर्म को राजनीति से कभी भी अलग नहीं किया जा सकता' - ये शब्द किसने कहे हैं ?
उत्तर- 
महात्मा गाँधी।

प्रश्न 7. एक ऐसे समुदाय के लोग जो साधारतया पहाड़ी और जंगली क्षेत्रों में रहते हैं और जिनका बाकी समाज से अधिक मेल जोल नहीं है, क्या कहते हैं ?
उत्तर-
 अनुसूचित जनजाति।

प्रश्न 8. उस प्रक्रिया की क्या कहते हैं जिसमें लोग ग्रामीण क्षेत्रों से शहरों की ओर पलायन करते हैं 
उत्तर- 
शहरीकरण।

लघु/दीर्घ प्रश्न (3/5 अंक वाले प्रश्न )
प्रश्न 1. जीवन में उन विभिन्न पहलुओं का जिक्र करें जिनमें भारत में स्त्रियों के साथ भेदभाव होता है।

उत्तर-

  1. महिलाओं के ऊपर पूरा घरेलू दायित्व।
  2. पुरूषों का अत्यधिक नियंत्रण।
  3. व्यवस्थापिकाओं में कम प्रतिनिधित्व।
  4. कन्या भूण हत्या
  5. स्त्री शिक्षा की कम महत्च । पारिश्रमिक वितरण में असमानता।

प्रश्न 2. जाति के आधार पर भारत में चुनावी नतीजे तय नहीं किये जा सकते। कारण लिखिए।
उत्तर-

  1. मतदाताओं में जागरूकता - कई बार मतदाता जातीय भावना से ऊपर उठकर मतदान करते हैं। प्राथमिकता।
  2. मतदाताओं द्वारा अपने आर्थिक हितों और राजनितिक दलों को प्राथमिकता |
  3. किसी एक संसदीय क्षेत्र में किसी एक जाति के लोगों का बहुमत न होना।
  4. मतदाताओं द्वारा विभिन्न आधारों पर मतदान करना।

प्रश्न 3. भारत को एक धर्म निरपेक्ष राज्य बनाने वाले विभिन्न प्रावधान कौन-कौन से हैं ?
उत्तर-

  1. भारत का कोई राजकीय धर्म नहीं है।
  2. भारत में सभी धर्मों को एक समान महत्व दिया गया है।
  3. प्रत्येक नागरिक को अपनी इच्छानुसार किसी भी धर्म को अपनाने की स्वतंत्रता है। है।
  4. भारतीय संविधान धार्मिक भेदभाव को असंवेधानिक घोषित करना है।

प्रश्न 4. भारत सरकार ने नारी असमानता को दूर करने के लिए क्या कदम उठाए हैं ?
उत्तर-

  1. दहेज़ को अवेध घोषित करना |
  2. पारिवारिक सम्पत्तियों में स्त्री-पुरूष को बराबर हक।
  3. कन्या भ्रूण हत्या को कानूनन अपराध घोषित करना।
  4. समान कार्य के लिए समान पारिश्रमिक का प्रावधान।
  5. नारी शिक्षा पर विशेष जोर देना। बेटी पढ़ाओ, देश बढ़ाओ जैसी योजना।                  

प्रश्न 5. बताइए कि भारत में किस तरह अभी भी जातिगत असमानताएँ जारी हैं?
उत्तर-

  1. आज भी हमारे देश में कुछ जातियों के साथ अछूतों जैसा बताव किया जाता है।
  2. आज भी अधिकतर लोग अपनी जाति या कबीले में विवाह करते हैं।
  3. कुछ जातियाँ अधिक उन्नत हैं तो कुछ खास जातियाँ अत्यधिक पिछड़ी हुई।
  4. कुछ जातियों का अभी भी शोषण हो रहा है।
  5. चुनाव अथवा मंत्रिमंडल के गठन में जातीय समीकरण को ध्यान में रखना।

प्रश्न 6. साम्प्रदायिक राजनीति के विभिन्न रूपों का वर्णन करें।
उत्तर-

  1. कट्टर पंथी विचारधारा वाले लोग।
  2. धार्मिक आधार पर मतों का ध्रुवीकरण।
  3. धर्म के आधार पर लोगों को चुनाव में प्रत्याशी घोषित करना।
  4. साम्प्रदायिक हिंसा और खून खराबा।
  5. साम्प्रदायिक दिशा में राजनीति की गतिशीलता।
  6. साम्प्रदायिकता के आधार पर राजनीतिक दलों का अलग-अलग खेमों में बँट जाना। जैसे- आयरलैंड में नेशलिस्ट और यूनियनिस्ट पार्टी।

प्रश्न 7. नारीवादी आांदोलन किस कहते हैं ? इसकी विशेषताओं और प्रभाव को बताइए ?
उत्तर- 
महिलाओं के राजनितिक और वैधानिक दर्जे ऊँचा उठाने, उनके लिए शिक्षा और रोजगार के अवसरों को बढ़ाने की माँग और रोजगार के जीवन में बराबरी की माँग करने वाले आदोलन को नारीवादी आदोलन
कहते हैं।
विशेषताएँ :-

  1. यह आंदोलन महिलाओं के राजनैतिक अधिकार और सत्ता पर उनकी पकड़ की वकालत करता है।
  2. इसमें महिलाओं को घर की चार-दीवारी के भीतर कैद रखने और घर के सभी कामों का बोझ डालने का विरोध सम्मिलित है।
  3. यह पितृसत्तात्मक परिवार को मातृसत्तात्मक बनाने की ओर अग्रसर है।
  4. महिलाओं की शिक्षा तथा देश के विभिन्न क्षेत्रों में उनके व्यवसाय, सेवा आदि का समर्थक है।
  5. यह महिलाओं के हर प्रकार के शोषण का विरोध करता है। 

प्रश्न 8. भारत में स्वतंत्रता के उपरांत महिलाओं की स्थिति में कुछ सुधार हुए हैं परंतु वे अभी भी पुरूषों से काफी पीछे हैं। इस कथन को विभिन्न तथ्यों और साक्ष्यों से समझाइए।
उत्तर- 

  1. साक्षरता की दर - महिलाओं में साक्षरता की दर 54 प्रतिशत है जबकि पुरूषों में 76 प्रतिशत।
  2. ऊँचा वेतन और ऊँची स्थिति के पद, इस क्षेत्र में पुरूष महिलाओं से बहुत आगे हैं।
  3. असमान लिंग अनुपात - अभी भी प्रति 1000 पुरूषों पर महिलाओं की संख्या 933 है।
  4. घरेलु और सामाजिक उत्पीड़न
  5. जन प्रतिनिधि संस्थाओं में कम भागीदारी अथवा प्रतिनिधित्व।
  6. महिलाओं में पुरूषों की तुलना में आर्थिक आत्मनिर्भरता कम।

प्रश्न 9. अनुसूचित जातियाँ और अनुसूचित जनजातियों की विशेषताएँ लिखिए। देश की आबादी में उनके प्रतिशत क्या हैं ?
उत्तर- अनुसूचित जातियाँ :
 वे जातियाँ जो हिन्दू सामाजिक व्यवस्था में उच्च जातियों से अलग और अछूत मानी जाती हैं। जो दलित के रूप में मानी जाती हैं तथा जिनका अपेक्षित विकास नहीं हुआ है।
अनुसूचित जनजातियाँ : ऐसा समुदाय जो साधारणतया पहाड़ी और जंगली क्षेत्रों में रहते हैं और जिनका बाकी समाज से अधिक मेलजोल नहीं है। साथ ही उनका विकास नहीं हुआ है।
अनुसूचित जातियों का प्रतिशत 16.2 प्रतिशत तथा अनुसूचित जनजातियों का प्रतिशत 8.2 प्रतिशत है।

प्रश्न 10. भारत में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बहुत कम है। कारण बताइए।
उत्तर-

  1. महिलाओं में राजनीतिक जागरूकता का अभाव है।
  2. पुरूष अभी भी महिलाओं को आगे आने नहीं देते।
  3. राजनीतिक दल महिलाओं को उनकी जनसंख्या के अनुपात में टिकट नहीं देते।
  4. महिलाओं में शिक्षा का अभाव है।

प्रश्न 11. जाति के आधार पर भारत में चुनावी नतीजे तय नही हो सकते कारण लिखो?
उत्तर-

  1. किसी एक संसदीय चुनाव में किसी एक जाति के लोगों का बहुमत नही होता।
  2. कई बार एक ही जाति का उम्मीदवार सफल हो जाता है लेकिन दूसरी बार वह हट जाता है।
  3. जाति के अलावा सरकार का काम और नेताओं की लोकप्रियता भी चुनावों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

प्रश्न 12. भारत में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बहुत कम है कारण बताओं?
उत्तर-

  1. भारत की महिलाओं में शिक्षा का अभाव होने के कारण राजनीतिक जागरूकता कम है।
  2. पुरूष सदस्य अभी भी महिलाओं को आगे नहीं आने देते।
  3. भारत में राजनीतिक दल महिलाओं को उनकी जनसंख्या के अनुपात में चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी हेतु टिकट नहीं दे रहे हैं।

प्रश्न 13. कौन से तीन प्रावधान भारत को धर्म निरपेक्ष देश बनाते है?
उत्तर-

  1. भारतीय संविधान ने किसी भी विशेष धर्म को राजकीय धर्म के रूप में स्वीकार नही किया।
  2. भारतीय संविधान सभी नागरिकों और समुदायों के किसी भी धर्म का पालन करने और प्रचार करने का अधिकार देता है।
  3. भारतीय संविधान धर्म पर आधारित भेदभाव को असंवैधानिक घोषित करता है।

प्रश्न 14. साम्प्रदायिकता और जातिवाद में क्या अन्तर है?
उत्तर- साम्प्रदायिकता-

  1. जब एक सम्प्रदाय अपने को दूसरे सम्प्रदाय से श्रेष्ठ समझने लगता है।
  2. जो लोकतंत्र के मार्ग में एक बड़ी बाधा उत्पन्न करती है।

जातिवाद-

  1. जातिवाद वह भावना है जिससे प्रेरित होकर ऊँची जाति के लोग निम्न जाति के लोगों का शोषण करते है।
  2. इससे भी लोकतन्त्रीय शासन व्यवस्था और समाज प्रभावित होता है।

प्रश्न 15. भारत सरकार ने नारी असमानता को दूर करने के लिए क्या कदम उठाए है?
उत्तर-

  1. दहेज को अवैध घोषित कर दिया गया दहेज लेना और देना दोनो दण्डनीय अपराध है।
  2. कानून बनाकर परिवार सम्पत्ति में औरतों को बराबर का हक दे दिया गया है।
  3. शिक्षा प्रसार के लिए उन्हें सामान्य शिक्षा के साथ-साथ व्यावसायिक प्रशिक्षण देने के लिए विशेष प्रावधान किए जा रहें है।

प्रश्न 16. लिंग विभाजन क्या है?
उत्तर-

  1. लिंग विभाजन समाज द्वारा पुरूष और स्त्रियों को निर्धारित किये अलग-अलग कार्यो से है।
  2. स्त्रियों को गृह कार्य या परिवार से संबंधित कार्य जैसे बच्चों का पालन-पोषण खाना पकाना, सफाई, गाँवो में खेतों में काम करना आदि।
  3. पुरूष घरों से बाहर आय पैदा करने के काम और सार्वजनिक कार्यो को करते है।

प्रश्न 17. साम्प्रदायिक राजनीति के विभिन्न रूपों का वर्णन करो?
उत्तर-

  1. कट्टर पन्थी विचारधारा वाले लोग
  2. राजनीति में एक धार्मिक समाज की प्रधानता का प्रयास
  3. साम्प्रदायिक दिशा में राजनीति की गतिशीलता
  4. साम्प्रदायिक हिंसा और खून खराबा

प्रश्न 18. अनुसूचित जातियाँ और अनुसूचित जन जातियों की विशेषताएँ लिखो? देश की आबादी में उनके प्रतिशत क्या है?
उत्तर- अनुसूचित जातियाँ- जो दलितों के रूप में मानी जाती है। जो हिन्दु सामाजिक व्यवस्था में उच्चजातियों से अलग और अछूत मानी जाती हैं।
अनुसूचित जनजातियाँ- इन जातियों को अक्सर आदिवासी माना जाता है ये सामान्यता पहाड़ियों और जंगलों में जीवन व्यतीत करते है। अनुसूचित जातियों का प्रतिशत 16-2 प्रतिशत भाग था अनुसूचित जनजातियों का प्रतिशत 8.2 भाग था।