खेलकूद में प्रशिक्षण - महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर 7

CBSE कक्षा 11 शारीरिक शिक्षा
पाठ - 12 डोपिंग
महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

अति लघु उत्तरीय प्रश्न (1 अंक, 30 शब्द)
प्रश्न 1. डोपिंग क्या है?
उत्तर- डोपिंग वह शब्द है, जिसका प्रयोग खेल के क्षेत्र में तब किया जाता है, जब ऐथलीट अपने प्रदर्शन में सुधार करने के लिए प्रतिबधित पदार्थों या विधियों का अनुचित रूप से प्रयोग करता है।
प्रश्न 2. डोपिंग के कितने प्रकार होते हैं।
उत्तर- डोपिंग के तीन प्रकार होते हैंः
  1. नशीली दवाओं का सेवन
  2. रक्त डोपिंग
  3. जीन डोपिंग
प्रश्न 3. प्रतियोगिता के बाहर परिक्षण क्या है?
उत्तर- यह वह परीक्षण होता है जिसमें एथलीट प्रतियोगिता में नहीं होता।
प्रश्न 4. नशीली दवाएँ या नारकोटिक्स (Narcotics) से आप क्या समझते हैं।
उत्तर-
  1. नशीली दबाओं से मानसिक संतुलन बिगड़ जाता है।
  2. खिलाड़ी का ध्यान केंद्रित नहीं हो पाता।
  3. यह दवाएँ चोटों से उत्पन्न होने वाले दर्द का कम कर देती है। उदाहरण मोरफिन, पैथाडिन आदि।