खेलकूद में प्रशिक्षण - महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर 5

CBSE कक्षा 11 शारीरिक शिक्षा
पाठ - 11 खेलकूद में प्रशिक्षण
महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

अति लघु उत्तरीय प्रश्न (1 अंक, 30 शब्द)
प्रश्न 1. प्रशिक्षण विधि का चुनाव करते समय किन विशेष उद्देश्यों को ध्यान में रखना चाहिए?
उत्तर- प्रशिक्षण विधि का चुनाव करते समय प्रशिक्षण के निम्न विशिष्ट उद्देश्यों को ध्यान में रखना चाहिए।
  1. क्षमता (शक्ति)
  2. सहनशीलता
  3. गति
  4. फुर्ती
  5. लचीलापन
प्रश्न 2. गरमाने (Warming up) से आप क्या समझते है?
उत्तर- गरमाना एक प्रारम्भिक तैयारी की प्रक्रिया है जिसके परिणाम स्वरूप खिलाड़ी या एथलीट शरीर क्रिया वैज्ञानिक और मनोवैज्ञानिक रूप से मुख्य क्रिया के लिए तैयार हो जाता है।
प्रश्न 3. तकनीक से आप क्या समझते है?
उत्तर- तकनीक से वैज्ञानिक और आर्थिक तरीके शामिल है जिन्हें उच्चतम प्रदर्शन प्राप्त करने के लिए अपनाया जाता है, तकनीक को एक गतिकार्य से निपटने के लिए एक गति प्रक्रिया के रूप में देखा जा सकता है। व्यायाम करने के लिए सर्वाधिक उचित और प्रभावी रूप में तकनीक है।
प्रश्न 4. अनुकूलन से आप क्या समझते है?
उत्तर- अनुकूलन एक ऐेसा तरीका है जिसके द्वारा शरीर मांसपेशियों को कोई विशेष गतिविधि, संचालन या कौशल को याद करने के प्रोग्राम करता है। वह गतिविधि या कौशल दोहराकर, शरीर तनाव और कौशल के प्रति अभ्यस्त हो जाता है।
प्रश्न 5. विशेष गरमाने (Specific Warming up) से आपका क्या अभिप्राय है?
उत्तर- इस प्रकार के गरमाने की विधि में कुछ विशेष प्रकार के व्यायाम किए जाते हैं जिनका मुख्य कार्य किए जाने वाली गतिविधियों से संबन्धित होता है। इस प्रकार के विशेष व्यायाम दूसरे साधारण व्यायामों के साथ किए जाते हैं।