खेलकूद में प्रशिक्षण - महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर 4

CBSE कक्षा 11 शारीरिक शिक्षा
पाठ - 12 डोपिंग
महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

लघु उत्तरात्मक प्रश्न (3 अंक, 60 शब्द)
प्रश्न 1. प्रदर्शन को बढ़ाने वाले पदार्थों की सूची बनाये तथा किन्हीं दो का वर्णन कीजिए।
उत्तर-
  • उत्तेजक (Stimulants)
  • एनाबोलिक सटीरायड्स (Anabolic)
  • डायूरेटिक्स (Diuretics)
  • पेप्टाइड हार्मोन्स (Peptide Hormones)
  • नशीली दवाएँ (Narcotics)
  • वीटी-2 एग्रोनिस्टर (Beta-2 Agonists)
  • कैन्नाबिनायड्स (Cannabinoids)
  1. उत्तेजकः- खिलाड़ी अपने प्रदर्शन एवं अपने खेल स्तर को बढ़ाने के लिए कोकीन, कैथीन और मोडाफिनिल जैसे पदार्थों का सेवन गोली या स्प्रे, टीके के रूप में करता है। इन सब पदार्थों से शरीर में चेतना और आत्मविश्वास की बढ़ोत्तरी होती है। और थकावट में कमी आती है।
  2. एनाबोलिक सटीरायइसः- इन पदार्थों का प्रयोग खिलाड़ी अपनी मांसेपेशियों की शक्ति में वृद्धि बढ़ाने लिए करते है। खिलाड़ी टीके या नशीली दवा के रूप में सेवन करते है। जिससे खिलाड़ी का खेलों में प्रदर्शन बेहतर हो जाता है।
प्रश्न 2. रक्त डोपिंग पर एक उल्लेख लिखो।
उत्तर- रक्त डोपिंग (WADA) के अनुसार रक्त में (RBC) लाल रक्त कणों की संख्या को प्रतिबंधित पदार्थों के प्रयोग से बढ़ाना रक्त डोपिंग कहलाता है।
  1. इस तरह रक्त डोपिंग से शरीर में सहन शीलता में वृद्धि होती है।
  2. रक्त डोपिंग का मुख्य उद्देश्य सिकुड़ी मांसपेशियों को अधिक मात्रा में ऑक्सीजन पहुँचाकर शारीरिक शक्ति में वृद्धि होती है।
  3. रक्त डोपिंग का प्रयोग-लम्बी दूरी के दौड़ में साइक्लिस्टों, मुक्केबाजी आदि खेलों में किया जाता है।
प्रश्न 3. बीटा-ब्लोकिस खेल प्रदर्शन में किस प्रकार सहायक होते हैं?
उत्तर- खेल प्रदर्शन में बीटा-ब्लकिस खेलों में इस प्रकार सहायता करते है।
  1. रक्त चाप दर में कमी, तथा हृदय धड़कन धीमी हो जाती है।
  2. हाथो की कंपकपी को भी कम करता है।
  3. दुष्चिन्ता में कमी हो जाती है।
  4. ध्यान केंद्रित करने में सहायता होती है। बीटा-ब्लकिस कुछ खेलों में जैसे तीरंदाजी, शूटिंग व गोल्फ आदि में प्रतिबंधित है।
प्रश्न 4. अंतर्राष्ट्रीय संस्था वाडा (WADA) का मुख्य उद्देश्य क्या है।
उत्तर- (WADA) (वाडा) संस्था का मुख्य उद्देश्य खेल प्रतियोगिताओं में डोपिंग एवं नशीले पदार्थों के सेवन को पूर्ण रूप से समाप्त करना।
प्रश्न 5. डोपिंग नियंत्रण के लिए एथलीट्स के कोई दो उत्तरदायित्वो को बताइए।
उत्तर- डोपिंग नियंत्रण के लिए एथलीट्स के कोई दो उत्तरदायित्व
  1. WADA सभी नियमों की जानकारी रखें और उनका पालन करें।
  2. (WADA) द्वारा टैस्ट के लिए खिलाड़ी उपलब्ध रहें।
  3. सील लगने तक टेस्ट सैम्पल का ध्यान रखें।
  4. एथलिस्ट को परीक्षण कार्यक्रम में अपना सहयोग देना चाहिए।
  5. अपना सही फोटो पहचान पत्र को दिखायें।