परीक्षण मापन और मूल्यांकन - महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर 4

 CBSE कक्षा 11 शारीरिक शिक्षा

पाठ - 7 परीक्षण मापन और मूल्यांकन
महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर


अति लघु उत्तरीय प्रश्न (1 अंक, 30 शब्द)

प्रश्न 1. परीक्षण क्या है?

उत्तर- परीक्षण किसी भी व्यक्ति या खिलाड़ी के कौशल प्रदर्शन या किये गए कार्य की विश्वसनीयता का मूल्यांकन करने का साधन है।

प्रश्न 2. मापन क्या है?

उत्तर- परीक्षण द्वारा किसी भी खिलाड़ी के प्रदर्शन को आँकड़ों में एकत्रित करना मापन कहलाता है।

प्रश्न 3. परीक्षण की परिभाषा दीजिए।

उत्तर- “परीक्षण एक व्यक्ति या समूह के कौशल, ज्ञान, क्षमताओं या प्रवृत्ति का मूल्यांकन करने का साधन है।”

प्रश्न 4. मापन की परिभाषा दीजिए।

उत्तर- “परीक्षण द्वारा संख्यात्मक आँकड़े प्राप्त करने की प्रक्रिया को मापन कहते हैं।”

प्रश्न 5. मूल्यांकन क्या है?

उत्तर- परीक्षणों द्वारा संकलित मापनों के मूल्य को सुनिश्ति करने की प्रक्रिया को मूल्यांकन कहते है।

प्रश्न 6. मूल्यांकन को परिभाषित कीजिए?

उत्तर- “किसी वैज्ञानिक यंत्र (परीक्षण) के प्रयोग द्वारा प्राप्त मापन (रीडिंग) को मापदंडो से तुलना करने की प्रक्रिया को मूल्यांकन कहा जाता है।”

प्रश्न 7. बी. एम. आई. की गणना का सूत्र बताइए।

उत्तर- बी. एम. आई. (B.M.I.)

प्रश्न 8. शरीर के आकार (Somatotypes) से क्या अभिप्राय है?

उत्तर- शरीर के आकार का अभिप्राय शरीर के प्रकार से है जो तीन तरह का होता है-एन्डोमोर्फ, मेसोमोर्फ और एक्टोमोर्फ।

प्रश्न 9. वेस्ट-हिट-रेश्यो (Waist Hip Ratio) का अर्थ क्या है?

उत्तर- यह कमर एवं कूल्हे की परिधियों का अनुपात होता है।

प्रश्न 10. वेस्ट-हिप-रेश्यो की गणना का सूत्र बताइए।

उत्तर- सूत्र:-

प्रश्न 11. एन्थ्रोपोमोट्रिक मापन के उपयोग क्या है?

उत्तर- एन्थ्रोपोमोट्री मापन में मानव शरीर की ऊँचाई, भार, बाजू व टाँग की लंबाई इत्यादि का मापन किया जाता है। इनके मापने के आधार पर ही शारीरिक विकास और स्वास्थ्य की दशा का पता चलता है।