मनोविज्ञान एवं खेल - महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर 4

CBSE कक्षा 11 शारीरिक शिक्षा
पाठ - 10 मनोविज्ञान एवं खेल
महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

अति लघु उत्तरीय प्रश्न (1 अंक, 30 शब्द)
प्रश्न 1. मनोविज्ञान को परिभाषित कीजिए।
उत्तर- पिल्सबरी के अनुसार, “मनोविज्ञान मानवीय व्यवहार का विज्ञान है।”
प्रश्न 2. खेल मनोविज्ञान की अवधारणा से आप क्या समझते हैं?
उत्तर- खेल मनोविज्ञान मनोवैज्ञानिक सिद्धान्तों का कौशलों के सभी स्तरों पर खेलों तथा क्रियाओं पर लागू होने का अध्ययन है।
प्रश्न 3. वृद्धि एवं विकास शब्द को परिभाषित कीजिए।
उत्तर- शारीरिक शिक्षा में ‘वृद्धि’ का अर्थ शारीरिक अंगों की वृद्धि से है वह चाहे आकार, वजन या लंबाई में हो । एक बच्चा जन्म से लेकर 25 वर्ष की अवस्था तक वृद्धि कर सकता है और उसके पश्चात् वृद्धि धीमी पड़ जाती है। दूसरी ओर विकास का अर्थ केवल पढ़ना ही नहीं, बल्कि वे व्यवस्थित तथा समानुपात परिवर्तन है, जो परिपक्वता की प्राप्ति में सहायक होता है।
प्रश्न 4. किशोरावस्था से आप क्या समझते है?
उत्तर- किशोरावस्था जटिल परिवर्तनों की अवस्था है जो बाल्यावस्था से शुरू होकर युवावस्था के पूर्व तक पहुँचती है।
प्रश्न 5. बाल्यावस्था में कौन-कौन सी शारीरिक गतिविधियां की जा सकती है?
उत्तर- इस अवस्था में ज्यादा मेहनत वाली शारीरिक क्रियाएँ नहीं करनी चाहिए क्योंकि इस दौरान शारीरिक क्षमताओं में वृद्धि धीमी दर से हो रही होती है खेलों के मूल कौशल जो आसान हों उन्हें बच्चों को सिखाया जा सकता है।
प्रश्न 6. किशोरावस्था के दौरान कौन-कौनसी शारीरिक क्रियाओं को शामिल किया जा सकता है?
उत्तर- इस अवस्था में टीम खेलों, एकल खेलों दौड़-भाग या एथलेटिक्स जिमनास्टिक, तैराकी व नृत्य आदि शारीरिक क्रियाओं को शामिल किया जा सकता है।
प्रश्न 7. सीखना या अधिगम से आप क्या समझते हैं?
उत्तर- सीखना वास्तव में एक विस्तृत व्याख्या है। सीखने की प्रक्रिया जन्म से ही शुरू हो जाती हैं और जीवन भर निरंतर चलती रहती हैं। सीखने से आशय है सीखना व्यवहार के परिणामस्वरूप व्यवहार में आने वाला परिवर्तन है।
प्रश्न 8. सीखने के दो सिद्धान्तों या नियमों का उल्लेख करो।
उत्तर- थार्नडाइक नामक मनोविज्ञानिक ने सीखने के दो नियमों को चर्चा की है जो निम्नलिखित हैः-
  1. सीखने के प्राथिमिक नियम
  2. सीखने के गौण नियम
प्रश्न 9. प्रशिक्षण के स्थानांतरण को परिभाषित कीजिए।
उत्तर- एम. एल. बिग के अनुसार, “अधिगम का स्थानांतरण तब घटित होता है जब एक स्थिति में व्यक्ति का अधिगम दूसरी स्थितियों में उसके अधिगम और प्रदर्शन को प्रभावित करता है।“
प्रश्न 10. अधिगम का सकारात्मक स्थानांतरण क्या है?
उत्तर- सकारात्मक स्थानांतरण: जब एक क्षेत्र या परिस्थितियो में प्राप्त किया हुआ ज्ञान या कौशल दूसरी परिस्थिति में ज्ञान या कौशल अर्जित ज्ञान से संबंधित प्रदर्शन में सुधार होता है।
प्रश्न 11. सीखने के नकारात्मक स्थानांतरण का अर्थ बताओं?
उत्तर- सीखने के नकारात्मक स्थानांतरण: जब एक क्षेत्र या परिस्थिति में प्राप्त किया हुआ ज्ञान या कौशल दूसरी परिस्थित में कौशलों को सीखने में सहायक की बजाय बाधक हो।
प्रश्न 12. शैशयावस्था पर टिप्पणी करो।
उत्तर- बच्चे के जन्म से लेकर 5 वर्ष की आयु तक की अवस्था शैशयावस्था कहलाती है। इस अवस्था में स्मरण शक्ति में काफी वृद्धि हो जाती है उसकी जिज्ञासा की प्रवृति में बढ़ोत्तरी हो जाती है। इस अवस्था में शिशु गामक कौशल से संबंधित क्रियाओं जैसे- दौड़ना, कूदना, पकड़ना, फेंकना आदि को सीखते है।
प्रश्न 13. किशोरावस्था की समस्याओं का उल्लेख करो?
उत्तर- किशोरावस्था की समस्या
  1. शारीरिक समस्याएँ
  2. स्थिरता और सामंजस्य की समस्याएँ
  3. आक्रामक व्यवहार की समस्याएँ
  4. दूसरे लिंग के प्रति आकर्षण की समस्या
  5. स्वालंबन की समस्याएँ