खेलों में प्रशिक्षण - महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर 3

CBSE Class -12 शारीरिक शिक्षा
पाठ - 12 खेलों में प्रशिक्षण
Important Questions

अति लघु उत्तरीय प्रश्न (1 अंक वाले)
प्रश्न- 1. गति (Speed) से क्या अभिप्राय है?
उत्तर- यह एक व्यक्ति की वह क्षमता है जिसमें वह कम-से-कम समय में दी गई दूरी को तय करता है।
प्रश्न-2. शक्ति (Strength) क्या है?
उत्तर- यह एक व्यक्ति की मांसपेशियों के द्वारा प्रतिरोध का सामना करने की क्षमता है।
प्रश्न-3. दमखम/ सहन-क्षमता (Endurance) से आप क्या समझते है?
उत्तर- व्यक्ति की थकान से प्रतिरोध (मुकाबला) करने की क्षमता को दमखम/सहन क्षमता कहते हैं।
प्रश्न-4. लचक/लोच (Flexibility) क्या है?
उत्तर- शरीर के जोड़ो की गतियों के विस्तार को लोच/लचक कहते हैं।
प्रश्न-5. तालमेल संबंधी योग्यताओं (Coordinative Abilities) से क्या अभिप्राय है?
उत्तर- यह व्यक्ति की वह योग्यता है जिसमें वह हलचलों को क्रमबद्ध तरीके से करने में सक्षम होता है।
प्रश्न-6. शक्ति सहन-क्षमता/शक्ति दमखम (Strength endurance) से आपका क्या तात्पर्य है?
उत्तर- यह व्यक्ति की वह योग्यता है जिसमें वह लंबे समय तक बल लगाने में सक्षम होता है। जैसे लंबी दूरी की दौड़े, तैराकी इत्यादि।
प्रश्न-7. गति सहन-क्षमता/ गति दमखम (Speed- Endurance) से क्या अभिप्राय है?
उत्तर- यह व्यक्ति की वह क्षमता है जिसमें वह थकान की स्थिति में भी किसी कार्य को तीव्र गति से 45 सेकंड तक करने में सक्षम होता है। जैसे - 400 मी० दौड़।
प्रश्न-8. त्वरण योग्यता (Acceleration) से आप क्या समझते है?
उत्तर- यह व्यक्ति की वह योग्यता है जिसमें वह स्थिर अवस्था या धीमी गति से तीव्र गति को प्राप्त करता है उसे त्वरण कहते हैं।
प्रश्न-9. विस्फोटक शक्ति (Explosive Strength) से आप क्या समझते है?
उत्तर- व्यक्ति की वह योग्यता जिसमें वह किसी प्रतिरोध के विरूद्ध तीव्र गति से कार्य करने में सक्षम होता है वह उसकी विस्फोटक शक्ति कहलाती है।
प्रश्न-10, प्रतिक्रिया योग्यता (Reaction Ability) से आप क्या समझते हैं?
उत्तर- यह व्यक्ति की वह योग्यता है जिसमें वह किसी संकेत की प्रतिक्रिया शीघ्रता व प्रभावी ढंग से कर पाता है।
प्रश्न-11. क्रिया की गति (Movement Speed) क्या है?
उत्तर- यह व्यक्ति की वह योग्यता है। जिसमें वह कम से कम समय में एक क्रिया को पूर्ण करता है जैसे- मुक्केबाजी, कुश्ती, जिम्नास्टिक आदि।
प्रश्न- 12. स्पोर्टस में प्रशिक्षण (Training) का क्या अर्थ है?
अथवा
खेल प्रशिक्षण की धारणा संक्षेप में समझाइए।
उत्तर- किसी खेल अथवा प्रतियोगिता में अच्छे परिणाम प्राप्त करने के उद्देश्य से की गई तैयारी को खेल प्रशिक्षण कहा जाता है।
प्रश्न-13. पेस दौड़े क्या है?
उत्तर- पेस दौड़ो का अर्थ है कि एक दौड़ की पूरी दूरी को एक निश्चित गति से दौड़ना। पेस दौड़ो में एक धावक दौड़ को अपनी एक ही गति से दौड़ता है। उदाहरण 800 मी.
प्रश्न- 14. अनुकूलन (Adaptation) योग्यता किसे कहते है?
उत्तर- अनुकूलन योग्यता- किसी खिलाड़ी द्वारा खेलो के दौरान होने वाले पूर्व-निर्धारित परिवर्तनों के कारण अपनी गतियों के प्रभावशाली समायोजन की योग्यता को अनुकूलन कहते हैं।
प्रश्न-15. अधिकतम शक्ति (Maximum Strength) से आप क्या समझते है?
उत्तर- यह वह योग्यता है जिसमें किसी मांसपेशियों के समूह के द्वारा किसी प्रतिरोध के विरूद्ध अधिकतम बल लगाया जाता है। वह उसकी अधिकतम शक्ति कहलाती है-जैसे-भार उठाना (Weight lifting), रोमन रिंग आदि।
प्रश्न-16. कधे के क्षेत्र के लिए किन्ही दो आइसोमीट्रिक व्यायामों का सुझाव दीजिए।
उत्तर- 1. तीर का छोड़ना 2. जिमनास्टिक 3. कुश्ती 4. जूड़ों 5. क्षितिज डंडे से लटकना,