योगा और जीवन शैली - महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर 3

CBSE Class -12 शारीरिक शिक्षा
पाठ - 3 योग और जीवन शैली
Important Questions

अति लघु उत्तरीय प्रश्न (1 अंक)
प्रश्न-1 योगासन से क्या लाभ है?
उत्तर- योगासनों का सबसे बड़ा लाभ यह है कि वे सहज साध्य हैं और सबकी पहुँच के भीतर है। योगासन एक व्यायाम विधि है जिसमें न तो कुछ अधिक खर्च ही होता है और नही अधिक साज-समान की आवश्यकता पड़ती है।
प्रश्न-2 वजन कम करने में सहायक दो आसन का नाम लिखो।
उत्तर- हस्तोत्तानासन, त्रिकोणासन
प्रश्न-3 कोई दो आसन बताइये जिनसे शरीर में लचीलापन आता है।
उत्तर- ताड़ासन, भुंजगासन
प्रश्न-4 शरीर के उन अंगों के नाम लिखों जिनमें अधिक लोचशीलता की आवश्यकता होती है।
उत्तर- ये अंग है 1. मेरूदंड, 2. कुहनियाँ और कलाइयाँ, 3. घुटने, 4. टखेन
प्रश्न-5 मोटापा क्या है?
उत्तर- मोटापा शरीर की वह दशा होती है जिसमें शरीर में वसा (Fat) की मात्रा बहुत अधिक स्तर तक बढ़ जाती है।
प्रश्न-6 अस्थमा से बचाव तथा उसके नियंत्रण के लिए किए जाने वाले योगासन कौन-कौन से है।
उत्तर- अस्थमा से बचाव तथा नियन्त्रण को लिए सुखासन, चक्रासन, गोमुखासन, पर्वतासन, भुंजगासन, पश्चिमोत्तासन लाभकारी है।
प्रश्न-7 मधुमेह क्या है?
उत्तर- मधुमेह अर्थात डायबिटीज मेलिट्स पोषक तत्वों का विकार है। जिसके लक्षण हैं रक्त में ग्लूकोज का असामान्य रूप से बढ़ना और मूत्र द्वारा अतिरिक्त ग्लूकोज का उर्त्सजन।
प्रश्न-8 पीठ दर्द के कारण बताए?
उत्तर- यह दर्द निष्क्रिय जीवन व्यतीत करने से पनपता है जैसे कि घंटों कम्प्यूटर के सामने बैठे, रहना, स्वास्थ्य संबंधी गलत आदतें, शारीरिक क्रियाओं या व्यायाम का अभाव।
प्रश्न-9 ऐसे किन्हीं दो आसन का नाम लिखों जो मधुमेह तथा पीठ दर्द के लिये लाभकारी है।
उत्तर- अर्धमत्स्येंद्रासन, भुंजगासन
प्रश्न-10 उच्च रक्त चाप के क्या कारण है।
उत्तर- उच्च रक्त चाप का मुख्य कारण तनाव व गलत जीवन शैली है। इसके अतिरिक्त धूम्रपान, चाय, कॉफी का अधिक सेवन भोजन में अधिक तेल तथा मसालों का सेवन तथा कोलायुक्त पेय पदार्थ का सेवन उच्च रक्त चाप को कारण माने जाते है।
प्रश्न-11 योग शब्द का अर्थ बताइये।
उत्तर- योग शब्द संस्कृत भाषा के ‘युज’ शब्द से लिया गया है जिसका अर्थ है जोड़ना या मिलाना।