बच्चे तथा खेल - महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर 3

CBSE Class -12 शारीरिक शिक्षा
पाठ - 5 बच्चे तथा खेल
Important Questions

एक अंक वाले प्रश्न
प्रश्न 1. गामक विकास (Motor Development) को परिभाषित कीजिए?
उत्तर- गामक विकास से अभिप्राय बच्चों की हड्डियों, मांसपेशियों तथा घूमने-फिरने और अपने आसपास केवातावरण में परिवर्तन करने के विकास से है।
प्रश्न 2. आसन से आप क्या समझते हैं?
उत्तर- आसन से हमारा अभिप्राय शरीर की उस स्थिति से है जिसमें हमारे शरीर के सभी अंग एक विशेष प्रकार से श्रेणीबद्ध (Align) होते है।
प्रश्न 3. उचित आसन से आप क्या समझते हैं?
उत्तर- उचित आसन शरीर की वह स्थिति है जिसमें हमारे शरीर के सभी अंग एक दूसरे को ज्यादा सहायता प्रदान करते हैं, उचित प्रकार से श्रेणीबद्ध होते हैं तथा कम ऊर्जा खर्च करके हमारा शरीर अधिक कार्य कर सकता है। उचित आसन की स्थिति में संतुलन अच्छा होता है तथा थकावट कम होती है।
प्रश्न 4. कूबड़ पीछे की (Kyphosis) क्या है?
अथवा
हम्प बैक (Hump Back) से आप क्या समझते हैं?
उत्तर- शरीर की वह स्थिति जिसमें हमारे शरीर की रीढ़ की अस्थियों का थोरासिक क्षेत्र (Thoracic Region) का वक्र पीछे की ओर अधिक बढ़ जाए क्बड पीछे को (Kyphosis) कहलाती है। कुबड़ पीछे की जटिल स्थिति को हम हम्प बैक (Hump Back) के नाम से भी जानते है।
प्रश्न 5. कूबड़ आगे को (lordosis) क्या है?
अथवा
होलो बैक (Hollow Back) क्या है?
उत्तर- शरीर की वह स्थिति जिसमें हमारे शरीर की रीढ़ की अस्थियों का लम्बर क्षेत्र (Lumber Region) का वक्र आगे की ओर अधिक बढ़ जाता है कूबड़ आगे को कहलाती है इस स्थिति को हम होलो बैक (Hollow Back) को नाम से भी जानते है।
प्रश्न 6. स्कोलियोसिस (Scoliosis) क्या होता है?
उत्तर- शरीर की वह स्थिति जिसमें हमारी रीढ़ की अस्थियाँ अपनी मध्य रेखा से दाई ओर अथवा बाई ओर झुक जाती हैं वह स्कोलियोसिस कहलाती है। स्कोलियोसिस दो प्रकार का होता है। 'C' वक्र स्कोलियोसिस तथा 'S' वक्र स्कोलियोसिस
प्र. 7. घुटनों का आपस में टकराना (Knock Knee) क्या होता है?
अथवा
धनुर्जानु (Genu Valgum) क्या होता है?
उत्तर- यह वह आसन संबंधी विकृति है जिसमें घुटने अन्दर की तरफ मुड़कर अवतल (Concave) आकृति ले लेते हैं। जिसके कारण दोनों घुटनों के बीच की दूरी समाप्त हो जाती है तथा घुटने एक दूसरे को स्पर्श करने लगते हैं।
प्रश्न 8. चपटे पैर (Flat Foot) क्या होते हैं?
उत्तर- पैर (Foot) की लम्बी चाप का गायब हो जाना चपटे पैर (Flat Foot) कहलाता है। इस स्थिति में हमारे पैर मध्य भाग जमीन को स्पर्श करने लगता है।
प्रश्न 9. गोल कंधे (Round Shoulders) क्या होते हैं?
उत्तर- इस आसन संबंधी विकृति में कन्धे गोल होकर आगे की ओर झुक जाते हैं।
प्रश्न 10. धनुषाकार टांगे (Bowlegs) क्या होती है?
उत्तर- यह एक उत्तल (Convex)आकृति ले लेती है। जिसके कारण घुटनों के बीच की दूरी सामान्य से अधिक हो जाती है तथा टांगे धनुषाकार नजर आने लगती हैं।