माँसपेशीय गति विज्ञान एवं खेल कूद - महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर 3

CBSE Class -12 शारीरिक शिक्षा
पाठ - 10 माँसपेशीय गति विज्ञान
,
जीव यांत्रिकी एवं खेल कूद
Important Questions

अति लघु उत्तरीय प्रश्न (1 अंक वाले)
प्रश्न- 1. प्रक्षेप्य-पथ का क्या अर्थ है?
उत्तर- किसी प्रक्षेपी वस्तु द्वारा अपनाया गया मार्ग ‘प्रक्षेपी पथ’ कहलाता है।
प्रश्न- 2. खेलकूद में जीव-यांत्रिकी से आप क्या समझते हैं?
उत्तर- खेलकूद में मनुष्यों की गति का वैज्ञानिक अध्ययन जीव-यांत्रिकी कहलाता है।
प्रश्न- 3. माँसपेशिय गति विज्ञान किसे कहते है?
उत्तर- माँसपेशिय गति विज्ञान, विज्ञान की शाखा है जिस में मानव शरीर के रचना विज्ञान, शारीरिक कार्य विज्ञान तथा गति विज्ञान का अध्ययन है।
प्रश्न- 4. अक्ष से आप क्या समझते हो?
उत्तर- अक्ष एक काल्पनिक रेखा या बिन्दु जिस पर क्रिया की गति विधि सम्पन्न होती है।
प्रश्न- 5. गुरुत्वाकर्षण क्या है?
उत्तर- वह बल जिसके द्वारा पृथ्वी किसी भी वस्तु को अपने केन्द्र की ओर आकर्षित करती है, गुरुत्वाकर्षण बल कहलाता है।
प्रश्न- 6. वायु प्रतिरोध से आप क्या समझते हैं?
उत्तर- किसी दिशा में प्रक्षेपित गतिमान वस्तु की गति को कम करने के लिए गतिमान दिशा के विपरीत लगा हवा का बल वायु प्रतिरोध कहलाता है।
प्रश्न- 7. गति किसे कहते हैं?
उत्तर- ‘कम-से-कम समय में तय की गई दूरी, गति कहलाती हैं।’
गति = दूरी/समय (Speed = Distance/Time)
प्रश्न- 8. खेलो में सतह क्या है।
उत्तर- दो काल्पनिक लम्बाई व चौड़ाई में सतह पर होने वाले बदलाव जिसमें शरीर के पैरो व हाथों में गति में आते है।
प्रश्न- 9. जड़ता का नियम क्या है?
उत्तर- प्रथम नियमः जड़ता का नियम,
इस नियम के अनुसार, “एक स्थिर वस्तु तब तक स्थिर अवस्था में रहेगी व एक गतिशील वस्तु तब तक गतिशील अवस्था में रहेगी जब तक उस पर बाहरी शक्ति (बल) नहीं लगाई जाती।”
प्रश्न- 10. ऐरोडायनॉमिक से आप क्या समझते हो?
उत्तर- वायुगतिकी (Aerodynamic)-एक प्रक्षेप्य क चारो ओर हवा क खेल प्रवाह में वस्तु की गति और दिशा को प्रभावित करने वाले कारकों (बलो) का अध्ययन को एरोडायनॉमिक कहते है।
प्रश्न- 11. भार (weight) क्या है?
उत्तर- भार एक बल है, जो वस्तु में गुरुत्वाकर्षण बल के कारण होता है तथा पृथ्वी वस्तु भार के कारण को अपनी ओर आकर्षित करती है।
प्रश्न- 12. लिफ्ट (Lift) क्या है?
उत्तर- लिफ्ट एक बल है जो वस्तु को भार के कारण, ऊपर की तरफ धकेलती है।
प्रश्न- 13. गतिविधि (Movement) से क्या तात्पर्य है?
उत्तर- किसी भी प्रकार की क्रिया जिसके कारण वस्तु की स्थिति, स्थान या आसन में परिवर्तन होता है, गतिविधि कहलाती है।
प्रश्न- 14. कोणीय गतिविधि क्या है?
उत्तर- जब शरीर या कोई वस्तु एक ही बिन्दु के चारों और वृत्ताकार मार्ग में एक ही समय और उसी कोण पर शरीर के सभी अंग गति करते हैं। यह अक्ष शरीर से होकर गुजर भी सकता है या नहीं भी कोणीय गतिविधि कहलाता है। कोणिय गति को डिग्री में मापते हैं।
कोणिय गति दो प्रकार की होती है
दृश्य कोणीयगति- एक गति जिस शरीर व वस्तु का अक्ष दिखाई देता हो।
अदृश्य कोणीय गति- ऐसी कोणीय गति, जिसे शरीर व वस्तु का अक्ष, पृथ्वी का अक्ष (केन्द्र) ही शरीर व वस्तु का अक्ष होता है। जैसे- प्रक्षेप्य।
प्रश्न- 15. सरकमडक्शंन (circumduction) को परिभाषित करों?
उत्तर- सिर की हड्डी तथा अरटिकुलन कवीटी (articular Cavity) के बीच होने वाली गतिविधि को सरकमडम्शंन गतिविधि कहलाती है।
प्रश्न- 16. घर्षण (Friction) क्या है?
उत्तर- वह बल जो किसी एक वस्तु के ऊपर उसके साथ संपर्क में रखी हुई दूसरे वस्तु की गति का सदैव विरोध करता है, घर्षण कहलाता है। घर्षण वस्तु की गति की दिशा के सदैव विपरीत होता है। दो खुरदशी सतही पर घर्षण के समय ऊर्जा की अधि क आवश्यकता होती हैं तथा मुलायम यतही पर ऊर्जा की कम आवश्यकता होती है।
प्रश्न- 17. घर्षण के प्रकार लिखों?
उत्तर- घर्षण कई प्रकार के होते है-
  1. स्थिर घर्षण (Static Friction)- स्थिर घर्षण तब होता है जब दो वस्तुएँ स्थिर होती है। इस घर्षण को तब रोका जस सकता है जब वस्तु मार्ग पर गति करने लगती है।
  2. गतिशील घर्षण (Dynamic Friction)- गतिशील घर्षण तब होता है जब एक वस्तु दूसरी वस्तु की सतह पर वास्तविक रूप में बढ़ना प्रारंभ कर देती है।
    1. स्लाइडिंग घर्षण (Sliding Friction)- स्लाइडिंग घर्षण तब लागू होता है जब एक वस्तु वास्तव में दूसरी वस्तु की सतह पर सरकने लगती है तब इसे स्लाइडिंग घर्षण कहा जाता है। इस प्रकार के घर्षण को सूखा घर्षण (Dry Friction) भी कहा जाता है।
    2. रोलिंग घर्षण (Rolling Friction)- जब कोई वस्तु किसी अन्य वस्तु को सतह से ऊपर लुढ़कती है तो इस घर्षण को रोलिंग घर्षण कहा जाता है।
प्रश्न- 18. दौड़ने के दौरान किन माँसपेशीय की आवश्यकता पड़ती है?


    उत्तर- सोलेस (Soless), हैमस्ट्रिंग (Hamstring), कुआडिसैप्स (Quadriceps), गलुटिन मेक्सीम्स (Galatian maximum), पिंडली की माँसपेशियाँ (Calf muscles), बाइसेप्स (Biceps), ऊपरी और निचला अब्डोमिनल (upper & lower abdominal)