शारीरिक पुष्टि सुयोग्यता और जीवन शैली - महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर 3

 CBSE कक्षा 11 शारीरिक शिक्षा

पाठ - 3 शारीरिक पुष्टि, सुयोग्यता और जीवनशैली
महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर


अति लघु उत्तरीय प्रश्न (1 अंक, 30 शब्द)

प्रश्न 1. शारीरिक पुष्टि का क्या अर्थ है?

उत्तर- शारीरिक पुष्टि एक व्यक्ति के बिना थकावट के दैनिक कार्य करने की योग्यता है। इससे अधिक खेल क्रियाओं में भाग लेने और आकस्मिक घटनाओं का सामना करने के लिए काफी ऊर्जा रहती है। उसे शारीरिक पुष्टि कहते है।

प्रश्न 2. सुयोग्यता का अर्थ स्पष्ट कीजिए।

उत्तर- शारीरिक तथा मानसिक रूप से स्वस्थ होने की दशा या तथ्य को सुयोग्यता कहा जाता है। अथवा सुयोगिता एक व्यक्ति की वह योगिता है जिसके द्वारा वह सन्तुलित जीवन यापन करता है।

प्रश्न 3. जीवन शैली का अर्थ स्पष्ट कीजिए।

उत्तर- जीवन शैली जीवन जीने का एक तरीका है जो व्यक्ति के नैतिक मूल्यों और दृष्टिकोणों को प्रतिबिंबित करता है।

प्रश्न 4. स्वास्थ्य संबंधी पुष्टि घटकों से आप क्या समझते है।

उत्तर- शारीरिक पुष्टि, स्वास्थ्य संबंधी पुष्टि व गामक प्रदर्शन संबंधी पुष्टि से बनी होती है। स्वास्थ्य संबंधी पुष्टि का संबंध पुष्टि के घटकों का विकास व उनको बनाए रखने से है।