खेलों में परीक्षण तथा मापन - महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर 3

CBSE Class -12 शारीरिक शिक्षा
पाठ - 7 खेलों में परीक्षण तथा मापन
Important Questions

अति लघु उत्तरीय प्रश्न (1 अंक वाले)
प्रश्न 1. मापने (measurement) से आप क्या समझते हैं?
उत्तर- मापन संख्यात्मक आँकड़े एकत्र करने हेतु प्रयोग की जाती हैं। दूसरे शब्दों में कह सकते है कि मापने मूल्यांकन प्रक्रिया में सहायता करता है जिसमें आँकड़े इकट्ठे करने हेतु विभिन्न उपकरणों तथा तकनीको का प्रयोग किया जाता है।
प्रश्न 2. परीक्षण (Test) से आप क्या समझते हैं?
उत्तर- किसी निर्देशक द्वारा प्रयोग किए जाने के उद्देश्य से खिलाड़ियों से संबंधित आँकड़े एकत्र करने की विधि को परीक्षण कहते हैं।
प्रश्न 3. मांसपेशीय शक्ति से आप क्या समझते हैं?
उत्तर- मांसपेशीय समूह द्वारा अवरोधों के विरूद्ध लगाई शक्ति मांसपेशीय शक्ति कहलाती है। यह शक्ति कम समय के लिए प्रयोग की जाती है। जैसे-एनारोबिक क्रियाएँ।
प्रश्न 4. क्रॉस-वेबर टेस्ट (Kraus-Weber Test) क्या है?
उत्तर- किसी व्यक्ति की न्यूनतम मांसपेशीय पुष्टि को मापने के लिए क्रॉस-वेबर टेस्ट का प्रयोग किया जाता है। इस टेस्ट में व्यक्ति की कुछ मुख्य मांसपेशीय समूहों की न्यूनतम शक्ति व लचक को भी मापा जाता है।
प्रश्न 5. गामक पुष्टी (motor fitness) से आप क्या समझते है?
उत्तर- किसी व्यक्ति का द्वारा शारीरिक क्रियाओं को करने की योग्यता गामक पुष्टि कहलाती है।
प्रश्न 6. हृदय-वाहिका (cardio-vascular fitness) पुष्टि से आप क्या समझते है?
उत्तर- हृदय-वाहिका पुष्टि हृदय तथा फेफड़ो की शरीर में कार्यरत मांसपेशीय ऊतकों की ऑक्सीजन युक्त रक्त की आपूर्ति की योग्यता तथा मांसपेशीयों द्वारा विभिन्न गतिविधियों हेतु ऊर्जा उत्पन्न करने के लिए ऑक्सीजन का प्रयोग करने की योग्यता है।
प्रश्न 7. हारवर्ड स्टेप (harward step test) टेस्ट से आप समझते है?
उत्तर- हारवर्ड स्टेप परीक्षण एक हृयवाहिका पुष्टि परीक्षण है, इसमें पुनः शक्ति प्राप्ति दर की जांच करके हृदयवाहिका पुष्टि मापी जाती हैं।
प्रश्न 8. रॉक पोर्ट एक मील परीक्षण (Rock Port one mile Test) क्या है?
उत्तर- किसी व्यक्ति की ऑक्सीजन के अधिकतम आयतन के विकास की जाँचने के लिए एक रॉक पोर्ट एक मील का परीक्षण किया जाता है। यह टेस्ट आरामपरस्त व्यक्तियों के लिए होता है। इस परीक्षण को रॉक पोर्ट फिटनेस वाकिग टेस्ट भी कहते है।
प्रश्न 9. लचक (Flexibility) से आप समझते है?
उत्तर- जोड़ो की गतियों के अधिकतम विस्तार को लचक कहते है।
प्रश्न 10. वरिष्ठ नागरिक पुष्टि परीक्षण (Senior Citizen Fitness Test) से आप क्या समझते है?
उत्तर- वृद्ध व्यक्तियों की क्रियाशील पुष्टि को मापने के लिए किए जाने वाले परीक्षण को वरिष्ट नागरिक पुष्टि परीक्षण कहते है। ये परीक्षण निम्नलिखित है- बाजू मोड़ने का परीक्षण, बैक स्क्रेच परीक्षण, आठ फुट अप एण्ड गो परीक्षण, छः मिनट चाल परीक्षण, चेयर स्टैंड परीक्षण, चेयर स्टैंड और रीच परीक्षण।
प्रश्न 11. मापन (Measurement) किसलिए जरूरी है?
उत्तर- मापन छात्रों अथवा खिलाड़ियों की आवश्यकताओं, योग्यताओं, क्षमताओं तथा दृष्टिकोण के विषय में महत्त्वपूर्ण जानकारी जुटाने के लिए जरूरी है।
प्रश्न 12. किस मापन विधि के द्वारा पेट की मांसपेशियों की शक्ति का अनुमान लगाया जा सकता हैं?
उत्तर- क्रॉस-वेबर परीक्षण द्वारा पेट की मांसपेशियों की शक्ति का अनुमान लगाया जाता है।
प्रश्न 13. स्लॉटर- लोडमेन स्किन फोल्ड मापने का फामूर्ला लिखो?
उत्तर- लड़की में वसा प्रतिशत की गणना:- (6 से 17 वर्ष) = 0.735 × (स्क्नि फोल्ड का योग) + 1.0
लड़कियो में (6 से 17 वर्ष) = 0.610 × (स्किन फोल्ड का योग) + 5.0
प्रश्न 14. पुष्टि सांख्यकी गणना (Computation of Fitness Index) को लिखिए?
उत्तर-
प्रश्न 15. स्लॉटर- लोहमेन की पद्धित के द्वारा एक 15 साल के लड़के का वसा प्रतिशत ज्ञात करो। लड़के के ट्राइसेप्स तथा फाल्फ (Calf) माँसपेशीयों का स्किन फोल्ड (Skinfold) मापने क्रमशः 14 मिमी. तथा 11 मिमी. है?
उत्तर- वसा प्रतिशत (लड़को का) = 0.735 × 14 मिमी. + 11 मिमी.) + 1.0
= 0.735 × 25 मिमी. +1.0
= 18.375 + 1.0 = 19.375%