अक्षम व्यक्तियों के लिए शारीरिक शिक्षा एवं खेल - महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर 3

 CBSE कक्षा 11 शारीरिक शिक्षा

पाठ - 4 अक्षम व्यक्तियों के लिए शारीरिक शिक्षा एवं खेल
महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर


अति लघु उत्तरीय प्रश्न (1 अंक, 30 शब्द)

प्रश्न 1. रूपान्तरित शारीरिक शिक्षा क्या है?
उत्तर-
 रूपान्तरित शारीरिक शिक्षा दिव्यांग बच्चों को व्यक्तिगत रूप से सुरक्षित, संतुष्टिदायक तथा शारीरिक क्रियाओं से सम्बन्धित सफल अनुभव प्रदान करती है।
प्रश्न 2. एकीकृत या समग्र शारीरिक शिक्षा क्या है?
उत्तर- 
एकीकृत या समग्र शारीरिक शिक्षा की धारणा बहुत व्यापक है। यह केवल शारीरिक गतिविधियों व खेलकूद तक ही सीमित नही है अपितु यह एक पूर्ण विषय बन चुका है।
प्रश्न 3. समावेशन को परिभाषित करें।
उत्तर- 
शिक्षा में समावेशन एक पहल (Approach) है जो उन विद्यार्थियों को शिक्षित करती है जिनकी खास शैक्षिक आवश्यकताएँ होती हैं।
समावेशी शिक्षा से हमारा तात्पर्य ऐसी शिक्षा प्रणाली से है जिसमें सभी शिक्षार्थियों को बिना किसी भेदभाव के सीखने के समान अवसर मिले, परन्तु आज भी यह समावेशी शिक्षा उस मुकाम पर नहीं पहुँची है, जहाँ इसे पहुँचना चाहिए।
प्रश्न 4. समावेशन की अवधारणा से आपका क्या अभिप्राप्य है?
उत्तर- 
समावेशी शिक्षा की परिकल्पना इस संकल्पना पर आधारित है कि सभी बच्चों के विद्यालयी शिक्षा में समावेशन व उसकी प्रक्रियाओं की व्यापक समझ की इस प्रकार आवश्यकता है कि उन्हें क्षेत्रीय, सांस्कृतिक, सामाजिक परिवेश और विस्तृत सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक प्रक्रियाओं में ही संदर्भित करके समझा जाए।
प्रश्न 5. समावेशन की दो जरूरते बताइए।
उत्तर- 
समावेशन की दो जरूरते निम्नलिखित है-
1. समावेशन बच्चों को उनके शिक्षा के क्षेत्र में और उनके स्थानीय स्कूलों की गतिविधियों में उनके माता-पिता को शामिल करने की वकालत करती हैं।
2. समावेशन से समाज के सभी बच्चे शिक्षा की मुख्य धारा से जुड़ जाते है।

प्रश्न 6. हम स्कूलों में समावेशन को कैसे लागू कर सकते हैं? या विद्यालयी शिक्षा और उसके परिसर में समावेशी शिक्षा के दो तरीके बताइए।
उत्तर-
1. दाखिले की नीति में परिवर्तन करकेः-
 इसके अंतर्गत हम अंधे बच्चों का स्कूल में दाखिला करके समावेशन कर सकते हैं।
2. स्कूल के वातावरन में सुधारः- समावेशन के उचित माहौल के लिए हम स्कूल का वातावरण अच्छा बना सकते हैं क्योंकि स्कूल का वातावरण किसी भी प्रकार की शिक्षा में बड़ा ही योगदान रखता है।