शरीर क्रिया विज्ञान एवं खेल - महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर 3

CBSE Class -12 शारीरिक शिक्षा
पाठ - 8 शरीर क्रिया विज्ञान एवं खेल
Important Questions

अति लघु उत्तरीय प्रश्न (1 अंक वाले)
प्रश्न-1 लचक से क्या अभिप्राय है?
उत्तर- लचक, शरीर के जोड़ो की गतियों के विस्तार को लचक कहते है। दूसरे शब्दों में इसका तात्पर्य एक जोड़ में उपलब्ध गति के विस्तार से होता है।
प्रश्न-2 बुढ़ापे से क्या तात्पर्य है?
उत्तर- बुढ़ापा जीवन की वह अवस्था है जब व्यक्ति की शारीरिक क्षमताओं तथा क्रियात्मक-क्रियाओं की दक्षता में धीरे-धीरे कमी आने लगती है।
प्रश्न-3 स्ट्रोक आयतन (Stroke Volume) से क्या समझते हो?
उत्तर- प्रत्येक धड़कन पर हृदय के बाएँ निलय से निकलने वाले रक्त की मात्रा स्ट्रोक आयतन कहते है। इसे लीटर प्रति बीट में मापा जाता है।
प्रश्न-4 ऑक्सीजन के ग्रहण (Oxygen Intake) से क्या समझते हो?
उत्तर- शरीर में वातावरण से ऑक्सीजन, लेने की प्रक्रिया की ऑक्सीजन का ग्रहण कहते है।
प्रश्न-5 शारीरिक क्षमता क्या है?
उत्तर- बिना थकावट, शरीर के अंगों में लगातार कार्य करने की क्षमता को शारीरिक क्षमता कहते है।
प्रश्न-6 हृदयी निर्गम (Cardiac Output) क्या है?
उत्तर- हृदय द्वारा प्रति मिनट पम्प किए गए रक्त की मात्रा को हृदय निष्पादन कहते है।
प्रश्न-7 ऑक्सीजन अतःग्रहण (Oxygen uptake) क्या है?
उत्तर- ऑक्सीजन अंतःग्रहण ऑक्सीजन की वह मात्रा जो कि रक्त में से कार्यरत सक्रिय मांसपेशियों द्वारा अवशोषित तथा उपयोग की जाती है।
प्रश्न-8 शरीर क्रिया विज्ञान का अर्थ लिखों?
उत्तर- जीव विज्ञान की शाखा, जिसके अन्तर्गत शरीर के अंगों के कार्य करने की विधि का वैज्ञानिक पद्धति द्वारा अध्ययन किया जाता है, शरीर क्रिया विज्ञान कहलाता है।
प्रश्न-9 हृदय वाहिनी संस्थान (Cardio-Vascular System) क्या है?
उत्तर- इस तंत्र में हृदय तथा फेफड़े विभिन्न मांसपेशीयों तक ऑक्सीजन पहुचाते है। ऊतक और धमनिया उसी समय ऑक्सीजन रहित रक्त को वापस फेफड़ों में ऑक्सीजन सहित करने के लिए भेजता है और शरीर के सभी सक्रिय ऊतकों तक ईधन पहुँचाता है।
प्रश्न-10 श्वसन संस्थान क्या है?
उत्तर- शरीर का ऐसा संस्थान जो कि शरीर में ऑक्सीजन लेने तथा कार्बन-डाइआक्साड को शरीर से बाहर निकालने की प्रक्रिया में भाग लेता है, श्वसन संस्थान कहलाता है।
प्रश्न-11 श्वसन शब्द को परिभाषित कीजिए?
उत्तर- कोशिकाओं में ऑक्सीजन लेने और कार्बन-डाइ-ऑक्साइड बाहर निकालने की प्रक्रिया को श्वसन कहते है।
प्रश्न-12 रक्तवाहिनी को परिभाषित करो?
उत्तर- शरीर में नली प्रकार अंग, जिसमें ऑक्सीजन, कार्बन-डाइ-आक्साइड, लसीका, हारमोन्स खाद्य पदार्थ आदि एक स्थान से दूसरे स्थान पर रक्त के द्वारा पहुँचाए जाते हैं, इस नली को रक्त वाहिनी कहते है।
प्रश्न-13 रक्त परिसंचलन (Circulatory Systems) क्या है?
उत्तर- रक्त, हृदय, रक्तवाहिका, ग्रन्थि, रक्त परिसंचलन संस्थान के अंग हैं, इसका कार्य शरीर में रक्त OCO, लसीका खाद्य पदार्थ, आदि को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने का है।
प्रश्न-14 श्वास नली क्या है?
उत्तर- फेफड़ों से वायु अदंर व बाहर ले जाने वाली लंबी वायु नलिका जो गर्दन तथा छाती से होती हुई जाती है।
प्रश्न-15 ज्वारीय आयतन (Tidal Volume) को परिभाषित करो?
उत्तर- सामान्य श्वसन क्रिया के जितनी वायु अन्दर ली जाती है। उसे ज्वारीय आयतन कहते है।
प्रश्न-16 प्राणधार क्षमता (Vital Capacity) का अर्थ लिखों?
उत्तर- फेफड़ों की वह क्षमता है जिसे एक व्यक्ति अपने अधिकतम प्रयास से अदंर व बाहर ले जा सकता है।
प्रश्न 17. VO2 Max क्या है?
उत्तर- ऑक्सीजन की वह मात्रा होती है जो सक्रिय मांसपेशिया व्यायाम के दौरान एक मिनट में प्रयोग में लेती है।
प्रश्न 18. ऐरोबिकक्षमता (Aerobic Capacity) का अर्थ लिखो?
उत्तर- “ऐरोबिक” शब्द का अर्थ है- “वायु के साथ, शरीर में ऊर्जा की आवश्यकता की आपूर्ति, ऑक्सीजन की उपस्थिति में अथवा मांसपेशियों को निरन्तर कार्य करने के लिए ऊर्जा की आपूर्ति ऑक्सीजन के साथ की जाती है उसे ऐरोबिक क्षमता कहते है।”
प्रश्न-19 मांसपेशी (Muscle Fibbers) क्या है?
उत्तर- मांसपेशी, एक धागे जैसी संरचना की बनी होती है इस को मांसपेशी रेशे कहते हैं, यह दो प्रकार के है:-
  • फास्ट या सफेद मांसपेशी रेशे (Fast or White Muscle Fibres)
  • स्लो या लाल मांसपेशी रेशे (Slow or Red Muscle Fibres)
प्रश्न-20 एनारोबिक क्षमता को परिभाषित करो?
उत्तर- मांसपेशियों में ऑक्सीजन की अनुपस्थिति में कार्य करने की क्षमता को एनारोबिक (Anaerobic Capacity) कहते हैं।