महिलाएँ और खेल - महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर 3

CBSE Class -12 शारीरिक शिक्षा
पाठ - 6 महिलाएँ और खेल
Important Questions

अति लघु उत्तरीय प्रश्न (1 अंक वाले)
प्रश्न 1. प्रथम रजोदर्शन (menache) से क्या तात्पर्य है?
उत्तर- प्रथम रजोदर्शन का अर्थ हैं, महिला का प्रथम मासिक धर्म जो युवा लड़कियों में 9-16 आयु में घटित हो सकता है।
प्रश्न 2. महिलाओं की खेलों में भागीदारी या सहभागिता (Sports participation of Women) से आप समझते हो?
उत्तर- खेलो के क्षेत्र में महिलाओं की सहभागिता या भागीदारी या भाग लेना।
प्रश्न 3. मासिक धर्म में गड़बड़ी या विकार (Menstrual Disfunction) से क्या अभिप्राय है?
उत्तर- मासिक धर्म में शिथिलता या विकार का अर्थ है -मासिक धर्म के दौरान एक ‘असाधारण रक्त स्त्राव’
प्रश्न 4. ऋतुरोध या रजोरोध (Amenorrhoea) क्या है?
उत्तर- “हारमोन्स असंतुलन के कारण, महिलाओं में मासिक धर्म चक्र में अनियमितता” इस में महिलाओं में मासिक धर्म चक्र तीन महीने या उससे अधिक समय तक अनुपस्थित रहना।
प्रश्न 5. महिलाओं में खेलों की भागीदारी कम होने के कोई तीन कारकों को लिखो?
उत्तर-
  1. दर्शकों की रूचि कम होना तथा महिलाओं के खेलों का कम प्रसारण
  2. महिलाओं में शिक्षा की कमी
  3. खेलों में महिलाओं की भागीदारी के प्रति समाज की अभिवृति
प्रश्न 6. महिला एथलीट त्रय (Female athlete triad) क्या है?
उत्तर- महिला एथलीट त्रय यह एक लक्षण समूह है जिससे अस्थिसुषिरता (Osteoporosis) और ऋतुरोध या रजोरोध (Amenorrhoea) तथा भोजन संबंधी विकार उपस्थित होते है। साधरणतया इसे त्रय भी कहते है।
प्रश्न 7. मासिक धर्म क्या है?
उत्तर- युवा लड़कियो में, हर महीने ऋतुस्त्राव, मासिक धर्म कहलाता है। जो कि युवा लड़की में बने अण्डे के टूटने के कारण होता है। यह अवधि 21 से 35 दिनों की हो सकती है।
प्रश्न 8. भोजन लेने संबंधी विकार से आपका क्या तात्पर्य है?
उत्तर- जब कोई व्यक्ति अत्यधिक मात्रा में भोजन खाने लगे या कम मात्रा में भोजन लेने लगे तो इसे भोजन संबंधी विकार कहते है। यह एक मानसिक बीमारी है।
प्रश्न 9. क्षुधा अभाव (एनोरेक्सिया नर्वोसा) क्या है?
उत्तर- क्षुधा अभाव भोजन लेने संबंधी एक विकार है जो मध्य किशोरवस्था में अधिक पाया जाता हैं। इस रोग से पीड़ित व्यक्ति अपने शरीर का भार कम करने के उद्देश्य से भोजन कम कर देते है।
प्रश्न 10. बुलिमिया या अतिक्षुधा क्या होता हैं?
उत्तर- बुलिमिया एक प्रकार का भोजन लेने संबंधी मनोवैज्ञानिक विकार है जिसे अतिक्षुधा भी कहते हैं। ऐसा व्यक्ति पहले तो बहुत खाना खा लेता है और बाद में मोटा होने के डर से उल्टी के द्वारा उगल देता है या उपवास रखता है।