मनोविज्ञान और खेल - महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर 3

CBSE Class -12 शारीरिक शिक्षा
पाठ - 11 मनोविज्ञान और खेल
Important Questions

अति लघु उत्तरीय प्रश्न (1 अंक वाले)
प्रश्न-1. तनाव से आप क्या समझते हैं?
उत्तर- तनाव शरीर की वह स्थिति है जिसमें किसी माँग के कारण शरीर का होमोअस्टेसिस बिगड़ जाता है जिसके कारण शरीर का शारीरिक तथा मानसिक सतुलन बिगड़ जाता है।
स्थिति में बदलाव उत्पन्न होता है → घातक उत्तेजक → होमीअस्टेसिस का बिगड़ना → तनाव
प्रश्न-2. तनाव कितने प्रकार का होता है?
उत्तर- तनाव दो प्रकार का होता है-
  1. तीक्षण तनाव (acute stress)- इस प्रकार का तनाव बहुत छोटी अवधि को लिये उत्पन्न होता है। परन्तु इसकी तीव्रता बहुत तेज होती है यह कम नुकसान पहुँचाता है।
  2. दीर्घकालिक तनाव (chronic stress)- इस प्रकार तनाव लम्बे समय तक चलता है परन्तु इसकी तीव्रता कम होती है यह ज्यादा हानिकारक होता है।
प्रश्न-3. सामना करने की युक्तियों अथवा मुकाबला करने से क्या अभिप्राय है?
उत्तर- सामना करने से हमारा अभिप्राय उन व्यवहारात्मक तथा मनोवैज्ञानिक बदलावों से है जिनके माध्यम से हम कठिन से कठिन तनावपूर्ण स्थिति के साथ भी समायोजन कर सकते है।
प्रश्न-4. व्यक्तित्व से आप क्या समझते है?
उत्तर- व्यक्तित्व शब्द लैटिन शब्द परसीना (Persona) से लिया गया है जिसका अर्थ है मुखौटा, अर्थात् व्यक्तित्व वह मुखौटा है जिसे लगा कर व्यक्ति अपने वातावरण के सम्पर्क में आता है। किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व में उसके शारीरिक गुण, मानसिक गुण, सामाजिक गुण, भावनात्मक गुण, रूचियाँ, व्यवहार, योग्यताए आदि सभी विशेषताएं आती है। जिनके साथ व्यक्ति अपने वातावरण के सम्पर्क में आता है।
प्रश्न-5. व्यक्तित्व की परिभाषा लिखिए?
उत्तर- “व्यक्ति की बनावट, व्यवहार का ढंग, रूचियां, सामर्थ्य तथा स्तर से व्यक्तित्व की परिभाषा दी जाती है” (Munn)
“सभी जैविक गुण, विचार, रूझान, स्तर, इच्छाओं तथा अनुभव से अर्जित रूझानों का कुल योग व्यक्तित्व कहलाता है। (Morton Prince)
प्रश्न-6. आक्रामकता से आप क्या समझते है?
उत्तर- कोई भी शारीरिक तथा मौखिक व्यवहार जिसका लक्ष्य दूसरे खिलाड़ी को शारीरिक रूप से अथवा मनोवैज्ञानिक रूप से नुकसान पहुँचाना होता है।
प्रश्न-7. शत्रुतापूर्ण आक्रामकता से आप क्या समझते है।
उत्तर- कोई भी शारीरिक व्यवहार जिसका लक्ष्य जान बूझ कर दूसरे खिलाड़ी को शारीरिक नुकसान पहुँचाना होता है शत्रुतापूर्ण आक्रामकता कहलाता है।
प्रश्न-8. अभिप्रेरण क्या होता है?
उत्तर- प्रेरणा शब्द लेटिन शब्द “मोवियर” से लिया गया है जिसका अर्थ है “चलना” अर्थात् अभिप्रेरण वह स्थिति है। जिसमें व्यक्ति अंदरूनी शक्तियों तथा बहारी शक्तियो से प्रेरित होकर लक्ष्य की ओर अग्रसर रहता है।
प्रश्न-9. आत्म सम्मान से आप क्या समझते?
उत्तर- आत्म सम्मान से हमारा अभिप्राय है कि हम अपने आप का कितना सम्मान करते है। व्यक्ति के द्वारा किया गया आत्म सम्मान उसकी शारीरिक छवि, मानसिक योग्यताओ, सामाजिक गुणों तथा भावनात्मक गुणों से प्रभावित होता है।
प्रश्न-10. शारीरिक छवि से क्या अभिप्राय है?
उत्तर- शारीरिक छवि से हमारा अभिप्राय यह है कि हम अपनी शारीरिक बनावट के बारे में क्या सोचते है अर्थात हम अपनी शारीरिक बनावट से संतुष्ट हैं अथवा नहीं।
प्रश्न-11. बाह्य आक्रामकता से आप क्या समझते है?
उत्तर- कोई भी शारीरिक व्यवहार जिससे किसी दूसरे खिलाड़ी को शारीरिक रूप से नुकसान पहुँचाया जाये परन्तु वह जानबूझ न किया गया हो अपितु उच्चतम प्रदर्शित की प्राप्ति हेतू किया गया हो बाह्य आक्रामकता कहलाता है।
प्रश्न-12. मुखर व्यवहार आक्रामकता से आप क्या समझते है?
उत्तर- कोई भी मौखिक व्यवहार जिससे किसी दूसरे खिलाड़ी का मनोवैज्ञानिक रूप से नुकसान पहुँचाया जाये मुखर व्यवहार सामान्यत वैद्य तरीको से किया जाता है तथा इसमें नियमों को नहीं तोड़ा जाता है।