खेल चिकित्सा - महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर 3

CBSE Class -12 शारीरिक शिक्षा
पाठ - 9 खेल चिकित्सा
Important Questions

अति लघु उत्तरीय प्रश्न (1 अंक वाले)
प्रश्न-1. खेल चिकित्सा क्या है?
उत्तर- खेल चिकित्सा विज्ञान की एक शाखा है जिसका संबंध खिलाड़ी के स्वास्थ्य को बनाए रखने, शारीरिक प्रदर्शन को बढ़ाने तथा रोगों की रोकथाम से होता है। खेल चिकित्सा सिद्धान्तों का अध्ययन और अभ्यास है, तथा खेल के विज्ञान से संबंधित है, विशेष रूप से निम्नलिखित क्षेत्रों में-
  • खेल चोट और निदान उपचार
  • खेल चोट की रोकथाम
  • खेल प्रशिक्षण सहित एथेलेटिक प्रदर्शन
  • व्यायाम और कार्य प्रणाली
  • खेल पोषण
  • खेल मनोविज्ञान
प्रश्न- 2. खेल की चोट क्या है?
उत्तर- खेल चोटें वह चोटें हैं जो खेल या व्यायाम करते समय खिलाड़ियों को लग जाते हैं। कुछ चोटें दुर्घटनाएँ है जो खराब प्रशिक्षण या खेल सुरक्षा उपकरण (Sports gears) के कारण होती हैं। सामान्य खेल चोट:-
  • खिंचाव तथा मोच
  • घुटने की चोट
  • मांसपेशियों में सूजन
  • पिंडली की हड्डी के साथ दर्द
  • अस्थिभंग
  • जोड का विस्थापन
प्रश्न-3. खेल चोटों का किस प्रकार वर्गीकरण करते हैं?
उत्तर- खेल चोटों के प्रकारों का वर्गीकरण इस प्रकार है-
  1. मुलायम या कोमल उत्तकों की चोट (Soft tissue injuries)
  2. अस्थियों की चोटें (Bone Injuries)
  3. जोड़ों की चोटें (joint Injuries)
  4. अतिप्रयोग (Overuse)
प्रश्न-4. कोमल ऊतक चोट क्या है?
उत्तर- कोमल ऊतक चोट, शरीर में मांसपेशियों, की क्षति है।
प्रश्न-5. कोमल ऊतक चोट के प्रकार लिखें?
उत्तर- मुलायम ऊतकों की चोटें निम्नलिखित होती है-
  1. गुम चोट (Contusion)
  2. खिंचाव (Strain)
  3. मोच (Sprain)
  4. रगड़ या छिलना (Abrasion)
  5. चीरा (Incision)
  6. विदारण (Laceration), फटना
प्रश्न-6. कन्ट्यूशन या गुमचोट (Contusion) क्या है?
उत्तर- कन्ट्यूशन (Contusion) मांसपेशी की चोट होती है। किसी खेल उपकरण या किसी अन्य चीज से प्रत्यक्ष रूप से चोट लगना, कन्ट्यूशन का कारण बन सकता है। मुक्केबाजी, कुश्ती, कबड्डी आदि में कन्ट्यूशन होना स्वाभाविक है। कन्ट्यूशन में रक्त कोशिकाएँ टूट जाती हैं और कभी-कभी मांसपेशियों से रक्त बहने लगता है। कन्ट्यूशन की जगह पर अकड़न और सूजन आ जाना भी स्वाभाविक है। कई बार ऐसे केसों में मांसपेशियां भी अपना कार्य करना छोड़ देती है। कभी-कभी गंभीर दशा में मांसपेशियां पूर्ण रूप से निष्क्रिय हो जाती है।
प्रश्न-7. रगड़ या छिलने (Abrasion) से आप क्या समझते हैं?
उत्तर- रगड़ या छिलना त्वचा की चोट है। रगड़ प्रायः किसी उपकरण के साथ रगड़ने के परिणामस्वरूप हो जाता है। कभी-कभी नीचे गिरने से भी रगड़ लग जाती है, रगड़ त्वचा के ऊपरी भाग पर होता है।
प्रश्न-8. मोच क्या है?
उत्तर- मोच (Sprain): एक लिंगामेंट या मांसपेशीय तन्तु (Ligaments) की चोट होती है। यह अधिक खिंचाव व लिंगामेट के फटने के कारण हो जाती है। सामान्यता मोच कोहनी के जोड़, टखने के जोड़ आदि में होता है।
प्रश्न-9. प्राथमिक चिकित्सा किसे कहते है इस का लक्ष्य लिखों?
उत्तर- प्राथमिक चिकित्सा (first-aid) ऐसी चिकित्सा है जो रोगी या घायल व्यक्ति को आपातकालीन व दुर्घटना के समय डॉक्टर के आने से पहले, बीमार रोगी को दर्द से आराम देने को लिए दी जाती है।
इस का लक्ष्य (Aim) बीमार व रोगी व्यक्ति की जान बचाना है। तथा दर्द से आराम लाना है।
प्रश्न-10. अस्थिभंग (Fracture) क्या है?
उत्तर- हड्डी में दरार या टूटना अस्थिभंग कहलाता है। अस्थिभंग के प्रकार:-
  1. सरल/बंद- हड्डी टूटी है लेकिन साइड पर कोई घाव नहीं है।
  2. खुला/यौगिक- एक खंडित हड्डी का नुकीला भाग त्वचा से बाहर निकल जाता है।
  3. जटिल- टूटी हड्डी स्थानीय ऊतकों तथा अंगों को नुकसान पहुँचाती है।
प्रश्न-11. तनाव अस्थिभंग (stress fracture) क्या है?
उत्तर- तनाव अस्थिभंग हड्डी में छोटी दरारें या चटक (crack) होते है जो अधिक टकराव वाले खेल-लंबी दूरी या बास्केट बॉल आदि में लगातार दबाव डालने से होता है।
प्रश्न-12. कंधे के जोड़ को विस्थापन के बारे में समझाइए?
उत्तर- कंधे के जोड़ में विस्थापन कठोर सतह पर गिरने से तथा अचानक झटका लगने से होता है। इस चोट में ह्यूमरस का हिस्सा सॉकेट से बाहर आ जाता है।
प्रश्न-13. खेल चोटों में उचित अनुकूलन क्या है?
उत्तर- खेलों में बहुत-सी चोटें कमजोर मांसपेशियों के कारण लग जाती हैं, जो मांसपेशियाँ खेल की माँग की पूर्ति के लिए तैयार नहीं होती, इसीलिए उचित मांसपेशी शक्ति के लिए उचित अनुकूलन की विधियाँ है जो नाड़ी-पेशिया सांमजस्य को बढ़ाती है तथा खेल चोटों का भी बचाव करती है।
प्रश्न-14. घाव से आपका क्या अभिप्राय है?
उत्तर- खेलने या प्रशिक्षण के दौरान यदि खिलाड़ी नीचे गिर जाता है और उसके हाथी, पैरो या शरीर में कहीं पर कोई नुकीली वस्तु या ककड़, पत्थर, शरीर में घुस जाता है तो वहाँ घाव हो जाता है। जैसे, चीरा, रगड़ आदि।