परीक्षण मापन और मूल्यांकन - महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर 3

 CBSE कक्षा 11 शारीरिक शिक्षा

पाठ - 7 परीक्षण मापन और मूल्यांकन
महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर


लघु उत्तरीय प्रश्न (3 अंक, 60 शब्द)

प्रश्न 1. मानव शरीर के सोमेटो मापन विधि का वर्णन करें।

उत्तर- मानव शरीर के प्रकार का अर्थ मानव शरीर के आकार व रचना से है। सोमेटो मापन, शारीरिक वस्तुओं पर शारीरिक शिक्षक व खेल अध्यापकों को यह समझने में मदद करता है कि कौन-सा खिलाड़ी किस खेल में अपनी प्रतिभा दिखा सकता है। विलियम हरबर्ट शेल्डन द्वारा सोमेटो मापन की विधि को कुछ इस प्रकार बताया गया है।

  1. एंडोमोर्फ (Endomorph):- इस प्रकार के व्यक्तियों का शरीर गोलमटोल होता है व पैरों की लंबाई कम होती है। इनके हाथ व पैरों के ऊपरी भाग निचले भाग से मोटे होते हैं। बड़ा व सुदृढ़ शरीर खेलों में क्षमता को बाधित करता है।
  2. मेसोमोर्फ (Mesomorph):- इनका शरीर किसी खिलाड़ी जैसा होता है व इनके शरीर की संरचना संतुलित होती है। इस प्रकार के व्यक्ति मांसपेशियों का आकार जल्दी एवं सरलता से बढ़ाने की स्वस्थता रखते हैं और इनका शारीरिक ढ़ाचा वर्गाकार होता है। इनके कंधे व छाती कमर के अनुपात में लंबे व चौड़ी होती है।
  3. एक्टोमोर्फ (Ectomorph):- इस प्रकार के व्यक्तियों का शरीर पतला एवं लम्बा होता है। इनके शरीर की संरचना कमजोर होती है तथा इन्हें अपना भार/वजन बढ़ाने में परेशानी होती है। ऐसे व्यक्तियों का शारीरिक ढ़ाचा हल्का होता है। अतः इनका शरीर सहनशक्ति/सहनक्षमता संबंधित खेलों के लिए उपयुक्त होता है जैसे जिम्नास्टिक आदि।

प्रश्न 2. बाजू की लंबाई ऊपरी बाजू की लंबाई के मापन की विधि बताइए।

उत्तर- बाजू की लंबाई मापने की विधिः- जिस छात्र या व्यस्क की बाजू को मापना है इसके बाद टेप की मदद से कन्धे के ऊपरी जोड़ (एक्रोमियन) से मध्यमा अँगुली के आखिरी सिरे तक मापना चाहिए।

बाजू के ऊपरी भाग की लंबाई का मापः- बाजू के ऊपरी भाग का माप लेने के लिए व्यस्क को सीधा खड़ा होना चाहिए और अपने वजन को दोनों पैरों पर बराबर बांट कर खड़ा होना चाहिए। कोहनी को बाजू से समकोण (90°) पर मोड़ें। अब टेप की मदद से कंधे के जोड़ के ऊपरी (Acromial) सिरे से कोहनी की बीच वाली हड्डी तक मापें और पढ़कर लिख लें।

प्रश्न 3. टाँग की लंबाई और ऊपरी टाँग की लंबाई के मापन की विधि विस्तार से लिखे।

उत्तर- टाँग की लंबाईः- वयस्क को किसी मेज या संदूक पर बैठाना चाहिए। तथा घुटने को समकोण (90°) पर मोड़ ले। टेप की मदद से इंग्यूनल क्रीस (Inguinal Crease) और पटेला (Patella) के बीच का माप लें।

प्रश्न 4. एक व्यक्ति 80 किग्रा. तथा ऊँचाई 1.6 m है। इस व्यक्ति के बी. एम. आई. (B.M.I.) की गणना कीजिए तथा इसकी श्रेणी भी बताइए।

उत्तर- बी.एम.आई. =

यह व्यक्ति स्थूलता वर्ग -1 श्रेणी में आता है।

प्रश्न 5. बी.एम.आई. X से क्या तात्पर्य है? बी.एम.आई. के सभी मानदण्डों को लिखिए।

उत्तर- बी.एम.आई. एक सांख्यकीय मापन है जिसकी गणना के द्वारा हमें व्यक्ति के अल्पभार, सामान्य भार तथा अधिभार (मोटापा) के बारे में जानकारी मिलती है।

बी.एम.आई. मानदण्डों की तालिका

श्रेणी

बी.एम.आई.

अल्प भार

< 18.5

सामान्य भार

18.5-24.9

अति भार

25.0-29.9

स्थूलतापूर्ण-1

30.0-34.9

स्थूलतापूर्ण-2

35.0-39.9

स्थूलतापूण-3

> 40

प्रश्न 6. भार मापने की विधि का संक्षिप्त में वर्णन कीजिए।

उत्तर- भार मापने वाली मशीन को संख्त एवं समतल जमीन पर रखना चाहिए ताकि भार मापन के समय भार मापन वाली मशीन सही मापन दे सके।

भार मापने की विधिः

  1. छात्र या वयस्क को हल्के वस्त्र पहनने चाहिए।
  2. छात्र या वयस्क को भार मापने वाली मशीन के मध्य में खड़ा होना चाहिए तथा अपने पूरे भार को अपने दोनों पैरों पर समान रूप से डालना चाहिए।
  3. सूई के एक स्थान पर स्थिर होने पर सूई के सामने लिखी हुई संख्या को अर्थात वजन को लिख लेना चाहिए।

प्रश्न 7. ऊँचाई मापने की विधि का संक्षिप्त में वर्णन कीजिए।

उत्तर- छात्र या वयस्क को अपने जूते, जुराब, जैकेट व अन्य भारी वस्त्र उतार देने चाहिए। ऊँचाई मापने के लिए स्टेडियोमीटर (Stadiometer) का इस्तेमाल किया जाना चाहिए।

ऊँचाई मापने की विधिः

  1. छात्र या वयस्क को दोनों पैरों पर सावधान की स्थिति में सीधा खड़ा होना चाहिए। छात्र के सिर, हिप्स, एडी और कंधों का पिछला भाग मापन सतह को छूना चाहिए।
  2. उसके बाद, स्टेडियोमीटर के क्षैतिज भाग धीरे-धीरे नीचे लाकर सिर पर रख देना चाहिए। इस दौरान छात्र या वयस्क बिल्कुल भी न हिलें।
  3. छात्र या वयस्क की ऊँचाई को पढ़कर, सेन्टीमीटर के अगले अर्थ भाग तक नोट कर लें।