शारिरिक शिक्षा और खेल - महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर 3

CBSE Class -12 शारीरिक शिक्षा
पाठ - 4 शारीरिक शिक्षा और खेल
Important Questions

(विभिन्न अक्षमताओं एवं विकारों के संदर्भ में)
अति लघु प्रश्न उत्तर
प्रश्न 1. अक्षमता से आप क्या समझते है?
उत्तर- अक्षमता वह स्थिति है जिसको व्यक्ति किसी क्षति को कारण सामान्य जीवन सम्बन्धी क्रियाओं को नहीं कर पाता है।
प्रश्न 2. अक्षमता के प्रकारों का वर्णन कीजिए।
उत्तर- शारिरिक अक्षमताबौद्धिक अक्षमता, संज्ञानात्मक अक्षमता
प्रश्न 3. आप शारीरिक अक्षमता से आप क्या समझते है।
उत्तर- शारिरिक अक्षमता वह स्थिति है जिसमें व्यक्ति किसी शारिरिक क्षति के कारण अपनी सामान्य जीवन समबन्धी क्रियाओं को नही कर पाता है।
प्रश्न 4. आप सज्ञानात्मक अक्षमता से क्या समझते है।
उत्तर- किसी मानसिक क्षति को कारण जब व्यक्ति अपने दैनिक जीवन सम्बन्धी क्रियाओं को कर पाने में असमर्थ होता है तो उस स्थिति को सज्ञानात्मक अक्षमता कहते है।
प्रश्न 5. आप बौद्धिक अक्षमता से क्या समझते है।
उत्तर- जब व्यक्ति किसी मानसिक क्षति को कारण दैनिक जीवन सम्बन्धी मानसिक क्रियाओं तथा अनुकूली व्यवहार सम्बन्धी क्रियाओं को कर पाने में असमर्थ होता है तो उस स्थिति को बौद्धिक अक्षमता कहते है।
प्रश्न 6. विकार शब्द का अर्थ समझाइए।
उत्तर- कोई भी रुकावट अथवा विघटन जिसको द्वारा व्यक्ति को अपनी दैनिक क्रियाओं को करने में मुश्किल आती है अथवा दैनिक क्रियाओं को नहीं कर पाता है विकार कहलाता है।
प्रश्न 7. विभिन्न विकारों के नाम लिखिए।
उत्तर-
  • ADHD - (ए. डी. एच. डी.)
  • SPD - (एस. पी. डी.)
  • ASD - (ए. एस. डी.)
  • OCD - (ओ. सी. डी.)
  • ODD - (ओ. डी. डी.)
प्रश्न 8. ADHD (ए डी. एच. डी.) विकार से आप क्या समझते है।
उत्तर- इस विकार में पीड़ित व्यक्ति अत्याधिक सक्रिय हो जाता है तथा उसके लिये अपने आवेग को नियंत्रितत करना मुश्किल हो जाता है
  • A - Attention
  • D - Deficit
  • H - Hyperactivity
  • D - Disorder
प्रश्न 9. SPD (एस. पी. डी.) विकार से आप क्या समझते है।
उत्तर- इस विकार में तंत्रिका तंत्र की कार्यक्षमता में आयी कमी के कारण तंत्रिका तंत्र इंद्रियों के माध्यम से प्राप्त हुई सूचना को प्राप्त करने में या तो असमर्थ होता है अथवा इन सूचनाओं को प्राप्त करने में मुश्किल आती हैं
  • S - Sensory
  • P - Processing
  • D - Disorder
प्रश्न 10. ASD ए. एस. डी. से आप क्या समझते है?
उत्तर- यह एक तंत्रिका तंत्र तथा विकास से सम्बन्धी विकार है। इस विकार में पीड़ित व्यक्ति किसी शब्द अथवा किसी वाक्य को बार-बार दोहराता है।
  • A - Autism
  • S - Spectrum
  • D - Disorder
प्रश्न 11. OCD ओ. सी. डी. से आप क्या समझते हैं।
उत्तर- इस विकार में पीड़ित व्यक्ति अपने से सम्बंधित वस्तुओं को बार-बार जांचता है तथा दैनिक जीवन से जुड़ी कुछ क्रियाओं को बार-बार दोहराता है जैस कि बार-बार हाथ धोना आदि।
  • O - Obsessive
  • C - Compulsive
  • D - Disorder
प्रश्न 12. ODD से आप क्या समझते है।
उत्तर- इस विकार से पीड़ित व्यक्ति अपने चारों ओर की चीजों को बाधित करता है।
  • O - Oppositional
  • D - Defiant
  • D - Disorder
प्रश्न 13. अक्षमता शिष्टाचार का अर्थ समझाइए।
उत्तर- ये वे सिद्धान्त है जिनका हमें तब ध्यान रखना चहिए जब हम किसी अक्षम व्यक्ति के सम्पक में आते है। अक्षम व्यक्ति से हमें आदर पूर्वक बात करनी चाहिए तथा उसकी अक्षमता का मजाक नहीं बनाना चाहिए