शारीरिक क्रियाएँ तथा नेतृत्व प्रशिक्षण - महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर 3

 CBSE कक्षा 11 शारीरिक शिक्षा

पाठ - 6 शारीरिक क्रियाएँ तथा नेतृत्व प्रशिक्षण
महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर


अति लघु उत्तरीय प्रश्न (1 अंक, 30 शब्द)

प्रश्न 1. साहसिक खेलों को परिभाषित कीजिए?

उत्तर- साहसिक खेलों को एक ऐसे आउटडोर खेल या क्रियाकलाप के रूप में परिभाषित किया जा सकता है जिसमें भाग लेने वाले व्यक्ति को एक निष्पक्ष वातावरण में दूसरों की अपेक्षा स्वयं के विरूद्ध अधिक प्रतिस्पर्धा करनी पड़ती है। साहसिक खेलों में असाधरण गति, ऊँचाई या शारीरिक परिश्रम तथा विस्मृत या आश्चर्यचकित कर देने वाले खतरनाक करतब शामिल होते हैं।

प्रश्न 2. किन्हीं पाँच साहसिक खेलों के नाम लिखिए?

उत्तर- पाँच साहसिक खेलों का नाम निम्नलिखित है।

  1. कैम्पिग
  2. रॉक क्लाइम्बिंग
  3. ट्रैकिंग
  4. सर्फिंग
  5. पैराग्लाइडिंग

प्रश्न 3. शारीरिक क्रियाएँ क्या हैं?

उत्तर- शारीरिक क्रियाएँ या क्रियाकलाप का अर्थ दौड़ने, कूदने, चलने, साईकिल चलाने, जॉगिंग करने, व्यायाम करने तथा खेलों में भाग लेने जैसे विभिन्न शारीरिक क्रियाकलापो या क्रियाओं से है।

प्रश्न 4. नेतृत्व को परिभाषित कीजिए।

उत्तर- “किसी व्यक्ति का वह गुण, जिसके द्वारा लक्ष्य की प्राप्ति के लिए वह दूसरे व्यक्तियों का मार्गदर्शन करते हैं तथा व्यक्ति उनका अनुसरण करें, यह गुण नेतृत्व कहलाता है।”

प्रश्न 5. एक नेता के कोई दो गुण लिखिए।

उत्तर-एक नेता के दो गुण-

  1. आकर्षक रूप
  2. कर्मठ

प्रश्न 6. शारीरिक क्रियाओं के लिए व्यवहार परिवर्तन की अवस्थाओं के नाम लिखिए।

उत्तर- शारीरिक क्रियाओं के लिए व्यवहार परिवर्तन की अवस्थाओं के नाम निम्नलिखित है-

  1. पूर्व चिन्तन
  2. चिन्तन
  3. योजना या तैयारी
  4. क्रियान्वय करना
  5. अभिप्रेरित करना या बनाए रखना।

प्रश्न 7. कैम्पिंग क्या है?

उत्तर- कैम्पिंग एक आउटडोर क्रियाकलाप है जिसमें कुछ दिनों के लिए घर से दूर अपने मित्रों या सहकर्मियों के सान्निध्य में रहना पड़ता है।

प्रश्न 8. रॉक क्लाइम्बिंग से आप क्या समझते हैं?

उत्तर- रॉक क्लाइम्बिंग एक ऐसा क्रियाकलाप है जिसमें भाग लेने वाले को प्राकृतिक तथा कृत्रिम चट्टानों पर चढ़ते हुए शिखर तक पहुँचकर सकुशल बेस तक लौटना होता है।

प्रश्न 9. ट्रैंकिंग क्या है?

उत्तर- पर्वतों में की जाने वाली एक लम्बी पैदल यात्रा ट्रैकिंग है।

प्रश्न 10. रिवर रॉफ्टिंग क्या होती है?

उत्तर- रिवर रॉफ्टिंग एक ऐसा रोमांचक एवं साहसिक खेल है जिसमें तेजी से बहते हुए पानी के ऊपर उछलते तथा चक्कर काटते हुए नाव (रॉफ्ट) चलानी होती है।

प्रश्न 11. ट्रैकिंग कितने प्रकार की होती है?

उत्तर- चार प्रकार की होती है।

  1. आसान ट्रैकिंग
  2. मध्यम ट्रैकिंग
  3. विकट ट्रैकिंग
  4. कठिन ट्रैकिंग

प्रश्न 12. पर्वतारोहण क्या होता है?

उत्तर- पर्वतारोहण एक ऐसा शारीरिक क्रियाकलाप है जिसमें पर्वतों पर अथवा पर्वतीय भू-भाग पर चढ़कर लम्बी यात्रा की जाती है।

प्रश्न 13. प्रथम पर्वतारोही का नाम बताईए जिसने मॉऊट एवरेस्ट पर चढ़ाई की।

उत्तर- न्यूजीलैंड के सर एडमंड हिलेरी तथा नेपाल के तेनजिंग नोर्गे विश्व के पहले व्यक्ति थे जो इस चोटी पर चढ़े।

प्रश्न 14. पर्वतारोहरण के लिए किन गुणों का होना आवश्यक है?

उत्तर- पर्वतारोहरण के लिए निम्नलिखित गुणों का होना आवश्यक है-

  1. शारीरिक रूप से स्वस्थ अथवा क्षमतावान होना
  2. सहन शक्ति
  3. दृढ़ संकल्प
  4. बर्फीली परिस्थितियों में बर्फ से ढ़की चोटियों पर चढ़ने तथा उतरने के कौशलों का होना।

प्रश्न 15. सर्फिंग क्या है?

उत्तर- ऐसा खेल जिसमें Surfboard पर खड़े होकर या लेटकर एक लहर को समुद्र के किनारे की ओर Ride करते हैं।

प्रश्न 16. पैरा ग्लाइडिंग से आप क्या समझते हैं?

उत्तर- यह एक मनोरंजनात्मक व स्पर्धात्मक खेल हैं जिसमें एक खास पैराशूट की सहायता से व्यक्ति Aircraft में से बाहर कूदता है जिससे वह नीचे उतरने से पहले एक लम्बी Horizontal क्षैतिज दूरी तय करता है।

प्रश्न 17. साहसिक खेलों के कोई दो उद्देश्य बताइए।

उत्तर- साहसिक खेलों के दो उद्देश्य

  1. आत्मविश्वास की भावना बढ़ना।
  2. प्रकृति तथा प्राकृतिक वातावरण की चुनौतियों को स्वीकारना।

प्रश्न 18. जल से सम्बन्धित दो साहसिक खेलों के नाम लिखो।

उत्तर- जल से सम्बन्धित दो साहसिक खेल

  1. सर्फिंग
  2. राफ्टिंग

प्रश्न 19. भूमि से सम्बन्धित दो साहसिक खेल कौन से हैं?

उत्तर- भूमि से सम्बन्धित दो साहसिक खेल

  1. पर्वतारोहण
  2. लंबी पैदल यात्रा (ट्रैकिंग)

प्रश्न 20. कैम्पिंग करने से पहले दो सुरक्षात्मक उपायों को बताइए।

उत्तर- कैम्पिंग करने से पहले दो सुरक्षात्मक उपाय

  1. कैम्पिंग के आसपास का स्थान सुरक्षित व जंगली जानवरों से दूर होना चाहिए।
  2. कैम्पिंग शांत, स्थान पर होनी चाहिए। कैम्पिंग के दौरान जलाई आगे को जलती छोड़कर न जाएं।

प्रश्न 21. रॉक क्लाइम्बिंग करते समय दो सुरक्षात्मक उपाय लिखो।

उत्तर- रॉक क्लाइम्बिंग करते समय दो सुरक्षात्मक उपाय

  1. गांठों की जाँच करना।
  2. शारीरिक व मानसिक दृष्टि से आरोहण के लिए तैयार होना।

प्रश्न 22. ट्रैकिंग करते समय दो सुरक्षात्मक उपाय लिखो।

उत्तर- ट्रैकिंग करते समय दो सुरक्षात्मक उपाय

  1. शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ होना।
  2. ट्रैकिंग हेतु आवश्यक सामग्री की जाँच करना।

प्रश्न 23. रिवर रॉफ्टिंग करते समय दो सुरक्षात्मक उपाय लिखो।

उत्तर- रिवर रॉफ्टिंग करते समय दो सुरक्षात्मक उपाय

  1. अँधेरा होने पर रॉफ्टिंग न करना।
  2. जीवन रक्षक जैकेट व हैलमेट पहनना।

प्रश्न-24. पर्वतारोहण के लिए दो आवश्यक सुरक्षा उपाय बताइए।

उत्तर- पर्वतारोहण के लिए दो आवश्यक सुरक्षा उपाय

  1. पर्वतारोहण में जाने से पूर्व मौसम का पूर्वानुमान जान लेना चाहिए।
  2. अपनी दवाईयाँ तथा प्राथमिक चिकित्सा किट साथ लें जाना।