शारीरिक शिक्षा में बदलती प्रवृत्तियाँ और कैरियर - महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर 3

 CBSE कक्षा 11 शारीरिक शिक्षा

पाठ - 1 शारीरिक शिक्षा में बदलती प्रवृत्तियाँ और कैरियर
महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर


अति लघु उत्तरीय प्रश्न (1 अंक, 30 शब्द)

प्रश्न 1. शारीरिक शिक्षा का लक्ष्य क्या है?

उत्तर- शारीरिक शिक्षा का लक्ष्य व्यक्ति का सर्वागीण विकास करना है।

प्रश्न 2. शारीरिक शिक्षा से क्या तात्पर्य है?

उत्तर- शारीरिक शिक्षा, व्यक्ति में उन परिवर्तनों का योग है जो उसे गति क्रियाओं के अनुभव से प्राप्त होता है।

प्रश्न 3. खेल पत्रकारिता से आपका क्या अभिप्राय है?

उत्तर- खेलों से सम्बन्धित सूचनाएँ एकत्र कर समाचार पत्र-पत्रिकाओं के लिए सामग्री उपलब्ध कराना ऐसे शारीरिक शिक्षक व व्यक्तियों जिनमें बोलने व लिखने की प्रतिभा होती है, वे खेल पत्रकारिता में अपना कैरियर बना सकते हैं।

प्रश्न 4. शारीरिक शिक्षा में स्वास्थ्य सम्बन्धित कैरियर से आप क्या समझते है?

उत्तर- आधुनिक युग में लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता में वृद्धि हुई है। सभी व्यक्ति स्वास्थ्य के बारे में सचेत हो गए हैं। वे स्वस्थ तथा हष्ट-पुष्ट रहना चाहते है। प्रत्येक व्यक्ति स्वस्थ जीवन शैली अपनाना चाहता है। इसलिए स्वास्थ्य से सम्बन्धित कैरियर के अवसरों में काफी वृद्धि हुई है। स्वास्थ्य से सम्बन्धित कैरियर में स्वास्थ्य एवं भार नियंत्रण क्लबों की संख्या में वृद्धि हुई है। इसके अंर्तगत दूसरा क्षेत्र है, ऐथलेटिक ट्रेनिंग।

प्रश्न 5. शारीरिक शिक्षा का उद्देश्य क्या है?

उत्तर- शारीरिक शिक्षा का उद्देश्य एक कुशल एवं योग्य नेतृत्व देना तथा ऐसी सुविधाएं प्रदान करना है जो किसी एक व्यक्ति या समुदाय को कार्य करने का अवसर दें और वे सभी क्रियाओं में शारीरिक रूप से सम्पूर्ण मानसिक रूप से उत्तेजक एवं सन्तोषजनक और सामाजिक रूप से निपुण हों।