शरीर क्रिया विज्ञान जीव यांत्रिकी और खेल - महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर 3

CBSE कक्षा 11 शारीरिक शिक्षा
पाठ - 9 शरीर क्रिया विज्ञान
, जीव यांत्रिकी और खेल
महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

अति लघु उत्तरीय प्रश्न (1 अंक, 30 शब्द)
प्रश्न 1. जीव यान्त्रिकी की परिभाषा लिखिए।
उत्तर- खेल-कूद में मनुष्यों की गति के अध्ययन को जीव यान्त्रिकी कहते है। जैव यान्त्रिकी मनुष्य के जैविक प्रणाली के कार्यों एवं सरचना का अध्ययन करता है।
प्रश्न 2. उत्तोलक क्या है?
उत्तर- उत्तोलक एक दृढ़ छड़ होती है जिसके द्वारा कम बल लगाकर अधिक भार उठाया जा सकता है। मानव शरीर भी एक उत्तोलक की भाँति कार्य करता है। प्रत्येक उत्तोलक में तीन बिंदु होते हैं-धुरी, बल एवं भार।
प्रश्न 3. संतुलन कितने प्रकार का होता है?
उत्तर- जब एक बिन्दु पर विपरीत दिशाओं से बल प्रयोग किया जाता है, तो बिंदु का स्थान ज्यों का त्यों बना रहता है। यह स्थिति संतुलन कहलाती है।
प्रश्न 4. संतुलन कितने प्रकार का होता है?
उत्तर- संतुलन दो प्रकार के होते है-
  1. स्थिर संतुलन
  2. गतिशील संतुलन
प्रश्न 5. गुरुत्व केन्द्र क्या है?
उत्तर- गुरुत्व केन्द्र वह बिन्दु है जिसके चारों ओर शरीर का भार बराबर रूप से बँटा हुआ है। शरीर की लम्बाई एवं भार गुरुत्व केन्द्र को प्रभावित करते है।
प्रश्न 6. पहाड़ पर चढ़ते समय हम आगे की तरफ क्यों झुक जाते हैं?
उत्तर- गुरुत्व केन्द्र को नीचे रखने के लिए हम झुक जाते हैं क्योंकि गुरुत्व केन्द्र नीचे होने से स्थिरता बढ़ती है।
प्रश्न 7. जब हम अपनी कलाई अथवा कोहनी मोड़कर कंधे को छूते हैं तब हमारी कोहनी कौन से उत्तोलक का प्रयोग करती हैं।
उत्तर-इस प्रक्रिया में तृतीय श्रेणी के उत्तोलक का प्रयोग होता है।
प्रश्न 8. निम्न में से किसकी स्थिरता अधिक होगी?
  1. एक ही लम्बाई के एक मोटा व्यक्ति या पतला व्यक्ति।
  2. विश्राम की स्थिति में खड़ी लड़की या एक टांग पर खड़ी लड़की।
उत्तर-
  1. मोटे व्यक्ति में अधिक स्थिरता होती है।
  2. विश्राम की स्थिति में खड़ी लड़की में अधिक स्थिरता होगी।